शैक्षणिक ऐप (Educational App) का आधुनिक शिक्षा प्रणाली में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। ये ऐप्स सरकारी शिक्षकों और शिक्षा को अधिक सुलभ, प्रभावशाली, आकर्षक और प्रौद्योगिकी-सक्षम बनाते हैं।
देश के अनेक राज्यों में सरकारी शिक्षकों से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने के लिए विशेष ऐप विकसित किए गए हैं। झारखंड में ई-विद्यावाहिनी, बिहार में ई-शिक्षा कोष, मध्य प्रदेश में सार्थक ऐप, उत्तर प्रदेश में प्रेरणा ऐप, तथा राजस्थान में ‘शिक्षक ऐप’ के माध्यम से रियल टाइम उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा विभाग द्वारा अब इन ऐप्स के माध्यम से ऑनलाइन प्रशिक्षण और शिक्षकों का मूल्यांकन (टेस्ट आदि) भी किया जाने लगा है। नई शिक्षा नीति 2020 को लागू करने से पूर्व शिक्षकों से CENTA ऐप के माध्यम से तीन घंटे का ऑनलाइन टेस्ट लिया गया था, वहीं J-Guruji ऐप के माध्यम से एक माह तक सरकारी शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
शिक्षकों के लिए ऐसे अनेक कार्यक्रम अब ऐप्स के माध्यम से संचालित किए जा रहे हैं। पाठ योजनाएँ (Lesson Plans), शैक्षणिक सामग्री, वीडियो, पीडीएफ आदि डिजिटल संसाधनों के रूप में ऐप्स के माध्यम से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस प्रकार के प्रशिक्षण सभी राज्यों में चलाए जा रहे हैं, जो शिक्षकों की दक्षता और गुणवत्ता में निरंतर वृद्धि कर रहे हैं।
आज के डिजिटल युग में एक सरकारी शिक्षक का स्मार्टफोन केवल संवाद का साधन नहीं रह गया है, बल्कि यह उनका असिस्टेंट भी बन गया है। यहां हम 2025 में उपयोगी 10 सर्वश्रेष्ठ मोबाइल ऐप्स (Best Mobile Apps for Teachers) की सूची दे रहे हैं जो शिक्षकों के लिए रोज़ाना के कार्यों को सरल और प्रभावी बनाते हैं।
2025 में शिक्षकों के लिए 10 बेस्ट मोबाइल ऐप्स जो पढ़ाना आसान बनाएं :-
1. दीक्षा ऐप्प (DIKSHA APP)- सरकारी कंटेंट और ट्रेनिंग
दीक्षा ऐप (DIKSHA) को झारखंड सहित देश के सभी राज्यों के सरकारी शिक्षकों के लिए एक डिजिटल माध्यम के रूप में बनाया गया है। इस ऐप या पोर्टल पर शिक्षक ऑनलाइन प्रशिक्षण ले सकते हैं। इसके अलावा, कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों के लिए पढ़ाई की सामग्री (जैसे वीडियो, किताबें, अभ्यास आदि) भी उपलब्ध है।
सिर्फ स्कूल स्तर ही नहीं, बल्कि स्नातकोत्तर (Post graduate) स्तर तक के छात्रों के लिए भी अध्ययन सामग्री इस पोर्टल पर मिलती है। यह ऐप शिक्षा को सरल और सुलभ बनाने में मदद करता है।
नीचे की डाउनलोड लिंक को क्लिक करके इस ऐप्प को आसानी से डाउनलोड कर सकते है।

2. Google Classroom App- ऑनलाइन शिक्षण का आसान तरीका
Google Classroom एक निःशुल्क ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म है। यह शिक्षकों और छात्रों के बीच पढ़ाई को डिजिटल रूप से आसान और सरल बनाता है। इसका मुख्य उद्देश्य है – पठन-पाठन, असाइनमेंट, मूल्यांकन और संवाद को एक ही स्थान पर लाना है। इस ऐप्प के द्वारा शिक्षक जमा किए गए कार्य की जांच कर सकते हैं साथ ही अंक और टिप्पणियाँ भी ऑनलाइन दे सकते हैं। इसकी खासियत है की शिक्षक असाइनमेंट बना सकते हैं और अंतिम तारीख तय कर सकते हैं साथ ही छात्र उसे ऑनलाइन हल करके जमा करते हैं।

3. TeacherKit App -पूरी क्लास मैनेजमेंट एक ऐप में
टीचरकिट एक ऐसा ऐप है जो शिक्षकों की मदद करता है। इसकी मदद से शिक्षक बहुत आसानी से यह देख सकते हैं कि –
- कौन-कौन बच्चा स्कूल आया है,
- किसने अच्छा काम किया है,
- और किसको कौन-कौन से नंबर (ग्रेड) मिले हैं।
इस ऐप से शिक्षक अपनी कक्षा को अच्छे से चला सकते हैं, और बच्चों के मम्मी-पापा से बात भी कर सकते हैं।
यह ऐप सारी जानकारी को सहेज कर रखता है, जिससे शिक्षक का काम आसान और अच्छा हो जाता है।

4. ePathshala
इस वेबसाइट पर बच्चे कक्षा 1 से 12 तक की किताबें पढ़ सकते हैं और दूसरों के साथ बाँट भी सकते हैं।यहाँ पर बच्चों को
किताबें, वीडियो, अतिरिक्त किताबें, सवाल-जवाब वाली किताबें, नक्शे, आवाज़ वाली कहानियाँ भी मिलती हैं।
बच्चों को यहाँ से कार्यशाला, प्रतियोगिता, प्रदर्शनी जैसे कार्यक्रमों की जानकारी भी मिलती है। यहाँ फ्लिपबुक जैसी किताबें और कॉमिक बुक्स (चित्र वाली मज़ेदार कहानियाँ) भी मिलती हैं, जो बच्चे पढ़ना पसंद करते हैं।
इस ऐप को 50 लाख से अधिक लोग इंस्टॉल कर चुके हैं।

5. Kahoot App –
कहूट ( Kahoot) एक बहुत मजेदार खेल है जिससे पढ़ाई और सीखना और भी मजेदार बन जाता है। इस ऐप को शिक्षकों और छात्रों द्वारा इतना पसंद किया जा रहा है कि अब तक इसे 5 करोड़ से अधिक बार इंस्टॉल किया जा चुका है। इसमें शिक्षक सवालों की एक क्विज़ (प्रश्नोत्तरी) बनाते हैं जिसमें बहुत सारे विकल्प होते हैं। बच्चे खेलते हुए उन सवालों के जवाब देते हैं।
टीचर इसे अपनी ज़रूरत के मुताबिक़ से बदल सकते हैं – जैसे अगर वे सामने खड़े होकर पढ़ा रहे हों, ऑनलाइन पढ़ा रहे हों या दोनों तरीकों से पढ़ा रहे हों। कहूट की मदद से टीचर जान सकते हैं कि बच्चों को कितना आता है और पढ़ाई की शुरुआत में उनकी समझ कैसी है।

6. Mathway App – गणितीय समस्या समाधान
स्क्रीन पर लिखने में कठिनाई हो या कोई गणितीय चिन्ह न मिल रहा हो — अब लिखने की झंझट से छुटकारा पाएं और चंद सेकंड में कठिन से कठिन गणितीय प्रश्न का उत्तर प्राप्त करें। बस कागज़ पर प्रश्न लिखिए, उसे स्कैन कर फोटो अपलोड कीजिए, और तुरंत उसका विस्तृत उत्तर आपके सामने होगा।
यह सुविधा उन छात्रों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है जो घर पर पढ़ाई कर रहे हैं, जिनके पास ट्यूटर की सुविधा नहीं है, या उन वयस्कों के लिए भी जो केवल अपने गणितीय हल की पुष्टि करना चाहते हैं।
इस ऐप को अभी तक 10 करोड़ से अधिक लोग इंस्टॉल कर चुके हैं।

7. GK Quiz General Knowledge App – सामान्य ज्ञान बढ़ाने के लिए
यह ऐप इतिहास, भूगोल, विज्ञान, खेल, राजनीति, कंप्यूटर, कृषि, पर्यावरण, अंतरिक्ष, सामान्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी आदि जैसे विभिन्न विषयों पर आधारित प्रश्नों और उत्तरों की अनेक श्रेणियाँ प्रदान करता है। इसे बिना इंटरनेट के भी उपयोग किया जा सकता है। ताज़ा सम-सामयिक घटनाओं की विस्तृत श्रृंखला इसमें उपलब्ध है।
यह ऐप सरकारी विद्यालयों में प्रार्थना सभा के दौरान दैनिक प्रश्नोत्तरी के लिए उपयोगी हो सकता है। इसके अलावा, यह सभी कक्षाओं के छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी और बहुपयोगी ऐप है। ऐप हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है, जिससे विभिन्न भाषी उपयोगकर्ताओं के लिए उपयोगी है।
इस ऐप को अभी तक 10 लाख से अधिक लोग इंस्टॉल कर चुके हैं।

8. ABC Kids
बच्चों को अंग्रेज़ी अक्षरों की पहचान और उच्चारण सिखाने में मदद करता है। अंग्रेजी सिखने के लिए यह बेहतरीन ऐप्प है। बच्चे इसमें खेल खेल से सीखते है।
9. Photomath
यह ऐप गणित की समस्याओं आसानी से सुलझाता है। सवाल को स्कैन करके उनका हल और चरणबद्ध समाधान प्रदान करता है।
10. ABCmouse
यह एक ऐसा शैक्षिक मंच (learning platform) है जो बच्चों को पढ़ाई में मदद करता है। इसमें बच्चे पढ़ना, गिनती करना, विज्ञान, सामाजिक ज्ञान (जैसे हमारे देश, पर्यावरण आदि) और कई और चीज़ें सीख सकते हैं। यह ऐप या वेबसाइट पढ़ाई को मजेदार बनाने के लिए खेल (games), कहानियाँ (books) और गाने (songs) का इस्तेमाल करता है। इससे बच्चे बोर नहीं होते और मज़े से सीखते हैं।
मान लीजिए, राहुल नाम का एक बच्चा है जिसे गणित में जोड़ (Addition) करना ठीक से नहीं आता। यह शैक्षिक ऐप राहुल के लिए ऐसे गेम लाता है जिसमें उसे सेब गिनकर जोड़ना होता है । जैसे:-
2 सेब + 3 सेब = ?
राहुल खेलते-खेलते सीख जाता है कि 2 + 3 = 5
अगर सीमा को पढ़ने में दिक्कत है, तो ऐप उसे आसान शब्दों में कहानी सुनाकर पढ़ना सिखाता है। जैसे:-
“बिल्ली भागी। कुत्ता आया।”
यह भी पढ़ें : NEP 2020 के तहत वर्ष 2025 में शिक्षक प्रशिक्षण के नए नियम की जानिए पूरी जानकारी ?