झारखंड हाईकोर्ट में जेटेट (JTET) परीक्षा को लेकर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत में सरकार को यह स्पष्ट करना था कि जेटेट परीक्षा (JTET Exam Date 2026) का आयोजन कब हो सकता है। राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि जेटेट परीक्षा 1 नवंबर 2026 को आयोजित किए जाने का प्रस्ताव है।
उल्लेखनीय है कि बीते 10 वर्षों से लंबित यह परीक्षा समयबद्ध तरीके से आयोजित की जाए, परीक्षा की तिथि घोषित हो, मॉडल प्रश्न-पत्र जारी किए जाएं और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी हो, इन माँगों को लेकर परीक्षार्थियों ने कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है। इस बार रिकॉर्ड 4.40 लाख अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे, जो अब तक की सबसे अधिक संख्या है।
झारखण्ड अधिविद्य परिषद् (JAC) द्वारा अभी जेटेट परीक्षा (JTET Exam Date 2026) की आधिकारिक सूचना या आदेश जारी नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद है कि कोर्ट के फैसले की प्रति मिलते ही इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। इसके साथ ही JAC द्वारा मॉडल प्रश्न-पत्र और प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तिथि भी जारी की जाएगी।
अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्र के विकल्प के रूप में गृह जिला उपलब्ध नहीं था। इसलिए संभावना है कि जिस क्षेत्रीय भाषा के अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होगी, उनका केंद्र बड़े शहरों के परीक्षा स्थलों पर बनाया जाएगा ताकि उस विषय के सभी विद्यार्थी एक ही स्थान पर परीक्षा दे सकें।
सूचना :-
शिक्षा विभाग की सभी खबरें, नियम, आदेश-निर्देश और पत्र पढ़ने या डाउनलोड करने के लिए www.educationjhar.com पर जाएं। पत्र पढ़ने या डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट के शीर्ष पर दिए गए “Letter” विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने विभिन्न पत्रों की सूची आ जाएगी। जिस पत्र को देखना हो, उस पर क्लिक करें। डाउनलोड करने के लिए दाहिनी ओर दिए गए “Link” पर क्लिक करें। इसी प्रकार आवश्यकता अनुसार अन्य पत्र और ब्लॉग पर उपलब्ध शिक्षा विभाग के सभी आदेश-निर्देश भी पढ़ सकते हैं।

