झारखण्ड में प्राथमिक शिक्षकों के अंतरजिला स्थानांतरण की ऑनलाइन प्रक्रिया पुनः शुरू होने जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को उनकी सुविधानुसार विद्यालयों में पदस्थापित करना है, ताकि शैक्षणिक कार्य सुगम और सुचारू रूप से संचालित हो सके।
यह स्थानांतरण (Primary Teacher Transfer) प्रक्रिया एक निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी की जाएगी। नियमावली की शर्तों को पूरा करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन कौन कर सकता है और इसकी आवश्यक पात्रता एवं शर्तें क्या होंगी, इसकी पूरी जानकारी के लिए इस पोस्ट को अंत तक अवश्य पढ़ें।

शिक्षकों के पदनाम
राज्य के सरकारी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में शिक्षकों के विभिन्न पद स्वीकृत है। सभी कोटि के शिक्षकों के लिए अंतरजिला स्थानांतरण (Primary Teacher Transfer) की शर्तें अलग-अलग है, इसलिए आइए सबसे पहले यह जान लेते हैं कि शिक्षकों के कितने प्रकार के पद होते है।
प्रधानाध्यापक:- मध्य विद्यालयों के प्रशासनिक एवं शैक्षणिक प्रमुख होते है। ये पद सिर्फ मिडिल स्कूलों में होते है।
सहायक शिक्षक (इण्टर प्रशिक्षित) :- ये पद प्राथमिक स्तर पर अध्यापन के लिए है।
ग्रेड-4 में कार्यरत शिक्षक (स्नातक प्रशिक्षित) :- ये पद विज्ञान, भाषा एवं कला के लिए होता है और ये कक्षा 6 से 8 (उच्च प्राथमिक स्तर) अध्यापन के लिए है।
सहायक आचार्य (इण्टर प्रशिक्षित) : ये पद कक्षा 1 से 5 अध्यापन के लिए है।
सहायक आचार्य (स्नातक प्रशिक्षित) :- ये कक्षा 6 से 8 (उच्च प्राथमिक स्तर) अध्यापन के लिए है।
सहायक अध्यापक (पारा शिक्षक) : ये मानदेय के आधार पर अनुबंध पर कार्यरत है।
उपरोक्त सभी पदों के अनुसार अलग-अलग पे-लेवल निर्धारित है।
प्राथमिक शिक्षक स्थानांतरण (Primary Teacher Transfer)
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा शिक्षकों के अंतरजिला स्थानांतरण (Inter-District Transfer) एवं जिला के भीतर स्थानांतरण (Intra-District Transfer) हेतु SOP तैयार की गई है। इन्हीं मानकों के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी की जाती है। प्राथमिक शिक्षकों के स्थानांतरण हेतु आवेदन पोर्टल पर ऑनलाइन भरे जाते हैं। इस बार स्थानांतरण के लिए पोर्टल इस माह के अंत तक खोल दिया जाएगा। स्थानांतरण के इच्छुक शिक्षक-शिक्षिकाएं, जो निर्धारित शर्तों को पूरा करते हैं, आवेदन कर सकते है।
स्थानांतरण की शर्तें
कोई भी शिक्षक इस नियम के तहत तबादले के लिए तभी आवेदन कर सकता है, जब वह नीचे दी गई शर्तें पूरी करता हो:-
शर्त 1. असाध्य रोग के आधार पर ट्रांसफर की शर्तें: –
- ➥ गंभीर बीमारी या तो खुद शिक्षक को हो, उनके पति/पत्नी को हो, या उनके बच्चों को हो।
- ➥ बीमारी कम से कम 2 साल या उससे अधिक पुरानी होनी चाहिए और इसका मेडिकल सर्टिफिकेट होना ज़रूरी है।
- ➥ अगर बीमारी बहुत ज़्यादा गंभीर या बहुत ही दुर्लभ है, तो उसमें 2 साल पुराने होने की यह शर्त लागू नहीं होती (यानी उसके लिए पहले भी आवेदन किया जा सकता है)।
- ➥ अगर शिक्षक या उनके परिवार का कोई मुख्य सदस्य किसी ऐसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है जो सरकार की लिस्ट में शामिल है और 2 साल से प्रमाणित है, तो वे विशेष परिस्थिति के तहत ट्रांसफर मांग सकते हैं।
शर्त 2. पति/पत्नी सरकारी सेवा में कार्यरत
यह विकल्प उन आवेदकों के लिए है जिनके पति/पत्नी झारखंड राज्य सरकार या केंद्र सरकार के अधीन कार्यरत हैं। यदि आप यह विकल्प चुनते हैं, तो वही जिला प्रदर्शित होगा जिसमें आपके पति/पत्नी कार्यरत है।
- ➥पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन भरे जाने वाले विवरण में पति/पत्नी का नाम, सरकारी विभाग का नाम, पदनाम, सेवा प्रारंभ तिथि, कार्यस्थल का जिला, ईमेल और संपर्क नंबर।
- ➥ आवश्यक दस्तावेज़ में Head of Department द्वारा सत्यापित प्रमाण पत्र अथवा सेवा पुस्तिका की सत्यापित प्रति, जिसमें पदस्थापना और कार्यस्थल का स्पष्ट उल्लेख हो।
शर्त 3. दिव्यांग शिक्षक
केवल वे शिक्षक आवेदन कर सकते हैं जो स्वयं 40% या उससे अधिक दिव्यांग हैं। परिवार के किसी अन्य सदस्य की दिव्यांगता इस श्रेणी में मान्य नहीं है।
- ➥ प्राथमिक शिक्षक स्थानांतरण (Primary Teacher Transfer) के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन भरे जाने वाले विवरण में दिव्यांगता का प्रकार, दिव्यांगता का प्रतिशत, प्रमाण पत्र संख्या और निर्गत तिथि आदि आवश्यक है।
- ➥ आवश्यक दस्तावेज़ में सक्षम चिकित्सा प्राधिकारी द्वारा निर्गत अद्यतन निःशक्तता प्रमाण पत्र (Disability Certificate – Form-II या Form-IV)।
शर्त 4. महिला शिक्षक
यह विकल्प विशेष रूप से उन आवेदिकाओं के लिए है जो महिला वर्ग में आवेदन करना चाहती हैं और जिनकी आयु 50 वर्ष से अधिक है। (यह आयु बाध्यता विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता तथा सैन्य कर्मी की विधवाओं पर लागू नहीं होती)।
शर्त 5. एकल अभिभावक
यह विकल्प केवल उन आवेदकों के लिए मान्य है जो एकल अभिभावक हैं और जिनकी संतान की आयु 18 वर्ष से कम है।
- ➥ भरे जाने वाले विवरण में बच्चे का नाम और बच्चे की जन्म तिथि।
- ➥अंचलाधिकारी (Circle Officer) द्वारा प्रमाणित पारिवारिक सदस्यता प्रमाणपत्र । स्थिति अनुसार मृत्यु/तलाक/गोद लेने का प्रमाणपत्र भी संलग्न करें।
Primary Teacher Transfer पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें ?
अंतरजिला स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का नियम बनाया गया है। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें: –
- ➥ सबसे पहले गूगल या क्रोम ब्राउज़र में आधिकारिक पोर्टल https://teachertransfer.jharkhand.gov.in/ पर जाएं।
- ➥ होमपेज पर Teacher Login बटन पर क्लिक करें।
- ➥ अपना पंजीकृत Teacher ID और MPIN (e-Vidya Vahini पोर्टल के अनुसार) दर्ज करें।
- ➥ कैप्चा भरें और Login पर क्लिक करें।
- ➥ लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड पर Fetch Your Data From E-vidya Vahini बटन पर क्लिक करें।
- ➥ यह आपका सारा डेटा ई-विद्या वाहिनी पोर्टल से प्राप्त कर लेगा।
- ➥ यहाँ पर e-VV से आपका डेटा स्वतः दिखाएगा, जिसमें निम्नलिखित व्यक्तिगत जानकारी शामिल होगी- शिक्षक आईडी, पूरा नाम , पिता/पति का नाम जन्म तिथि, सेवा में शामिल होने की तिथि, लिंग, आरक्षण श्रेणी, गृह जिला एवं प्रखंड, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि।
- ➥ अपने व्यक्तिगत डेटा से संतुष्ट होने के बाद, Save पर क्लिक करें और फिर Next पर क्लिक करें।
- ➥अब विद्यालय सेवा विवरण भरें।
- ➥ इस पृष्ठ पर आपके वर्तमान विद्यालय और नियुक्ति का विवरण दिखाई देगा। यहां विवरणी भरे हुए मिलेंगे जिसे पुनः भर या सुधार सकते है :- UDISE कोड, विद्यालय का नाम, जिला और प्रखंड, नियुक्ति का प्रकार , विषय, और आरक्षण श्रेणी, शिक्षण का माध्यम और ग्रेड पे, वर्तमान विद्यालय में योगदान की तिथि।
- ➥ आवश्यक परिवर्तन करने के बाद Save पर क्लिक करें और फिर Next बटन पर क्लिक करके अगले पृष्ठ पर जाएँ।
- ➥ अंतिम चरण में आवेदन को जमा करना होता है।
- ➥ अब सभी दस्तावेज़ अपलोड करने के बाद Proceed Next पर क्लिक करें।
- ➥ Preview Application को क्लिक करें यहाँ इस पृष्ठ पर आपको अपने आवेदन के सभी विवरण और Score Details दिखाई देंगे। (जैसे- आयु के लिए अंक, वर्तमान ज़ोन के अंक, सेवा अवधि के अंक, और विशेष श्रेणी के अंक)।
- ➥ अब Freeze Your Data में सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जाँच करें। यदि सब कुछ सही है, तो Click Here to Freeze Your Data पर क्लिक करें। (ध्यान दें- फ्रीज़ करने के बाद आप कोई बदलाव नहीं कर पाएंगे)।
- ➥ Declaration में चेकबॉक्स (☑) पर टिक करके यह घोषणा करें कि आपके द्वारा दी गई सभी जानकारी सत्य एवं सटीक है।
- ➥ अंत में Final Submit बटन पर क्लिक करें।
सूचना :-
शिक्षा विभाग की सभी खबरें, नियम, आदेश-निर्देश और पत्र पढ़ने या डाउनलोड करने के लिए www.educationjhar.com पर जाएं। पत्र पढ़ने या डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट के शीर्ष पर दिए गए “Letter” विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने विभिन्न पत्रों की सूची आ जाएगी। जिस पत्र को देखना हो, उस पर क्लिक करें। डाउनलोड करने के लिए दाहिनी ओर दिए गए “Link” पर क्लिक करें। इसी प्रकार आवश्यकता अनुसार अन्य पत्र और ब्लॉग पर उपलब्ध शिक्षा विभाग के सभी आदेश-निर्देश भी पढ़ सकते हैं।

