झारखंड सरकार ने वर्ष 2025 के लिए माध्यमिक विद्यालयों (कक्षा 9 से 12) में प्रधानाचार्य, आचार्य और प्रयोगशाला सहायकों की भर्ती हेतु एक नई नियमावली जारी की है। यह नियमावली राज्य में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
झारखंड शिक्षक भर्ती 2025 के तहत भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा, साथ ही शिक्षा व्यवस्था में गुणवत्ता युक्त और सुलभ शिक्षा सुनिश्चित होगी। इसके लिए झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा एक नई नियमावली बनाई गई है, जिसे ‘झारखंड सरकारी माध्यमिक (कक्षा 9 से 12) आचार्य, प्रधानाचार्य एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों की नियुक्ति एवं सेवा शर्त नियमावली, 2025’ कहा जाएगा।
क्या है “झारखंड माध्यमिक शिक्षक सेवा नियमावली 2025”?
यह नियमावली राज्य के सभी सरकारी माध्यमिक विद्यालयों (कक्षा 9 से 12) में कार्यरत या नियुक्त होने वाले शिक्षकों, प्रधानाचार्यों और प्रयोगशाला सहायकों के नियुक्ति प्रक्रिया, योग्यता, वेतनमान और सेवाशर्तों को निर्धारित करती है।
माध्यमिक विद्यालय किसे कहा जाता है?
माध्यमिक (Secondary, Class 9-12) विद्यालयों से तात्पर्य झारखंड राज्य के उन विद्यालयों से है, जहाँ कक्षा 9 से 12 अथवा कक्षा 9 से 10 तक की पढ़ाई होती है। ऐसे विद्यालयों को हाई स्कूल, उत्क्रमित हाई स्कूल या प्लस टू हाई स्कूल के नाम से जाना जाता है। ‘उत्क्रमित हाई स्कूल’ का अर्थ है ऐसा विद्यालय जहाँ पूर्व में केवल कक्षा 8 तक की पढ़ाई होती थी, लेकिन बाद में सरकार द्वारा उसे अपग्रेड कर कक्षा 10 तक की पढ़ाई प्रारंभ की गई।
झारखंड शिक्षक भर्ती नियमावली 2025 में क्या-क्या बदला है?
झारखंड सरकार द्वारा जारी “झारखंड सरकारी माध्यमिक विद्यालयों के आचार्य, प्रधानाचार्य एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों की नियुक्ति एवं सेवाशर्त नियमावली, 2025” में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। ये बदलाव राज्य की शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी, तकनीकी और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में उठाए गए हैं। चयन की पूरी प्रक्रिया झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के माध्यम से संपन्न कराई जाएगी।
पूर्व में माध्यमिक विद्यालयों (हाई स्कूल) के शिक्षकों को केवल ‘शिक्षक’ कहा जाता था, लेकिन अब उनके पदनाम में परिवर्तन करते हुए उन्हें ‘आचार्य’ कहा जाएगा। इसी प्रकार, पहले प्रधानाचार्य की सीधी नियुक्ति नहीं होती थी, बल्कि केवल पदोन्नति के माध्यम से ही प्रधानाचार्य नियुक्त किए जाते थे। अब नियमावली के अनुसार, प्रधानाचार्य के 50 प्रतिशत पदों पर सीधी भर्ती का प्रावधान किया गया है। शेष 50 प्रतिशत पद माध्यमिक (Secondary, Class 9-12) विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों में ऐसे शिक्षकों के लिए आरक्षित किए गए हैं, जो निर्धारित शैक्षणिक योग्यता रखते हों और जिनके पास न्यूनतम् 8 वर्षों का शिक्षण अनुभव अथवा वर्ग 9-10 के रूप में कार्यरत एवं नियुक्त होने वाले विषय में न्यूनतम् 15 वर्षों का शिक्षण अनुभव हो। यदि आरक्षित 50 प्रतिशत पद रिक्त रह जाते हैं, तो उन्हें भी सीधी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से भरा जाएगा।
प्रधानाचार्य, माध्यमिक (कक्षा 9 से 12) आचार्य एवं प्रयोगशाला सहयोगी का संवर्ग अब राज्य स्तरीय होगा, अर्थात इनकी नियुक्ति एवं स्थानांतरण झारखंड राज्य के किसी भी जिले के अधीनस्थ माध्यमिक विद्यालयों में किया जा सकेगा।
माध्यमिक शिक्षक नियुक्ति नियमावली की पत्र पढ़ने के लिए नीचे डाउनलोड बटन को क्लिक करें।
झारखंड शिक्षक भर्ती 2025 के तहत माध्यमिक विद्यालयों में कितने प्रकार के पदों पर नियुक्ति होगी?
झारखंड शिक्षक भर्ती नियमावली 2025 के अंतर्गत माध्यमिक विद्यालयों (कक्षा 9 से 12) में तीन प्रमुख प्रकार के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। ये पद निम्नलिखित हैं:-
1. आचार्य (PGT Teacher)
- कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए, वर्तमान में 9-10 कक्षा वाले विद्यालयों सहित, विषय विशेषज्ञ शिक्षक।
- विषय आधारित लिखित परीक्षा और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य।
2. प्रधानाचार्य (Principal)
- विद्यालय संचालन, शैक्षणिक अनुशासन और प्रशासनिक ज़िम्मेदारी के लिए प्रमुख पद।
- 50% पदों पर सीधी भर्ती और 50% पदों पर योग्य अनुभवी शिक्षकों के लिए आरक्षण।
3. प्रयोगशाला सहयोगी (Lab Assistant)
- विज्ञान प्रयोगशालाओं में विद्यार्थियों की सहायता और उपकरणों की देखरेख हेतु नियुक्ति।
- यह पहली बार इन पदों पर सीधी नियुक्ति की व्यवस्था की गई है।
4. विशेष शिक्षा आचार्य
- विद्यालयों में नामांकित दिव्यांग विद्यार्थियों के शिक्षण हेतु नियुक्त विशेष शिक्षा के माध्यमिक आचार्य।
झारखंड शिक्षक भर्ती 2025 के वेतनमान की जानकारी
पद | स्तर | वेतनमान (₹) |
---|---|---|
प्रधानाचार्य | लेवल-8 | 47,600- 1,51,100 |
(वरीय वेतनमान) | लेवल-9 | 53,100- 1,67,80 |
आचार्य | लेवल-6 | 35,400- 1,12,40 |
(वरीय वेतनमान) | लेवल-7 | 44,900- 1,42,40 |
(प्रवरण वेतनमान) | लेवल-8 | 47,600- 1,51,10 |
प्रयोगशाला सहायक | लेवल-4 | 25,500- 81,100 |
(वरीय वेतनमान) | लेवल-5 | 29,200- 92,300 |
(प्रवरण वेतनमान) | लेवल-6 | 35,400- 1,12,40 |
JSSC शिक्षक भर्ती 2025 : PGT माध्यमिक आचार्य (शिक्षक) एवं प्रधानाचार्य के लिए पात्रता क्या है?
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा जारी शिक्षक भर्ती नियमावली 2025 के अनुसार, PGT शिक्षक (आचार्य) और प्रधानाचार्य (प्रिंसिपल) के पदों पर नियुक्ति के लिए विशेष पात्रता शर्तें निर्धारित की गई हैं। आइए विस्तार से जानते हैं:
PGT शिक्षक (आचार्य) पद के लिए पात्रता
✅ शैक्षणिक योग्यता:
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर (Post Graduation) डिग्री संबंधित विषय में।
B.Ed. या समकक्ष शिक्षण प्रशिक्षण अनिवार्य।
✅ न्यूनतम अंक:
स्नातकोत्तर डिग्री में कम से कम 50% अंक अनिवार्य (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट)।
✅ आयु सीमा:
सामान्य वर्ग के लिए 1ली अगस्त को उम्मीदवार की आयु न्यूनतम् 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष (अनुसूचित जाति/जनजाति/महिला/दिव्यांग को छूट उपलब्ध)।
कोटि | उम्र | दिव्यांग |
---|---|---|
अनारक्षित कोटि | 40 वर्ष | 45 वर्ष |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग(EWS) | 40 वर्ष | 45 वर्ष |
महिला (अनारक्षित / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग / पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग) | 43 वर्ष | 48 वर्ष |
अन्य पिछड़ा / अत्यंत पिछड़ा वर्ग | 42 वर्ष | 47 वर्ष |
अनुसूचित जाति (पुरुष / महिला) | 45 वर्ष | 50 वर्ष |
अनु0 ज0जाति(पुरुष / महिला) | 45 वर्ष | 50 वर्ष |
✅ अन्य:
उम्मीदवार को झारखंड राज्य का निवासी होना अनिवार्य।
प्रधानाचार्य (Principal) पद के लिए पात्रता
✅ शैक्षणिक योग्यता:
किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातकोत्तर डिग्री + B.Ed. अनिवार्य।
✅ आयु सीमा:
कोटि | उम्र | दिव्यांग |
---|---|---|
अनारक्षित कोटि | 45 वर्ष | 50 वर्ष |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग(EWS) | 45 वर्ष | 50 वर्ष |
महिला (अनारक्षित / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग / पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग) | 48 वर्ष | 50 वर्ष |
अन्य पिछड़ा / अत्यंत पिछड़ा वर्ग | 47 वर्ष | 50 वर्ष |
अनुसूचित जाति (पुरुष / महिला) | 50 वर्ष | 50 वर्ष |
अनु0 ज0जाति(पुरुष / महिला) | 50 वर्ष | 50 वर्ष |
✅ सीधी भर्ती (50% पदों के लिए):
PGT पदों जैसी ही शैक्षणिक योग्यता।
प्रासंगिक विषय की परीक्षा पास करना अनिवार्य।
✅ आरक्षण:
50% सीटें वर्तमान सरकारी शिक्षकों के लिए आरक्षित होंगी, जो योग्यता और अनुभव रखते हों।
✅ संवर्ग की प्रकृति:
यह पद राज्य स्तरीय संवर्ग में आएगा, यानी चयनित अभ्यर्थियों को झारखंड के किसी भी जिले में नियुक्त किया जा सकता है।
JSSC शिक्षक भर्ती 2025: चयन परीक्षा प्रक्रिया (JSSC Teacher Selection Process, Jharkhand Teacher Bharti Exam Pattern)
झारखंड शिक्षक भर्ती 2025 के तहत PGT आचार्य / प्रयोगशाला सहयोगी और प्रधानाचार्य पदों पर नियुक्ति के लिए चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, लिखित परीक्षा आधारित और मेरिट पर आधारित होगी। उम्मीदवारों से प्राप्त आवेदन पत्र में से अहर्ता पूर्ण करने वाले अभ्यर्थियों की जाँच परीक्षा निम्नवत् होगी :-
माध्यमिक आचार्य / प्रयोगशाला सहयोगी
प्रारूप | विषय | पूर्णांक | पास मार्क्स |
---|---|---|---|
प्रश्न पत्र-1 | सामान्य ज्ञान (कम्प्यूटर संचालन की सामान्य जानकारी सहित) | 100 | 33 |
प्रश्न पत्र-1 | हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा | 100 | 33 |
प्रश्न पत्र-2 | जिस विषय में नियुक्ति होनी है उस विषय की परीक्षा | 300 | 45/50* |
प्रधानाचार्य
प्रारूप | विषय | पूर्णांक | पास मार्क्स |
---|---|---|---|
प्रश्न पत्र-1 | सामान्य ज्ञान (कम्प्यूटर संचालन की सामान्य जानकारी सहित) | 200 | 45/50* |
प्रश्न पत्र-2 | जिस विषय में माध्यमिक (Secondary, Class 9-12) स्तर पर नियुक्ति हुई है, उस विषय की परीक्षा | 300 | 45/50* |
*अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार हेतु 45 प्रतिशत एवं अन्य उम्मीदवारों को 50 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा।
यह भी पढ़ें : झारखण्ड सहायक अध्यापक (PARA TEACHER) सेवाशर्त नियमावली 2021 क्या है ?