By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • Letter
  • Rules & Orders
    • Stories
  • Career
  • Circulars
    • Exam & Results
    • Contact
      • About Us
      • Disclaimer
      • Terms and Conditions
      • Privacy & Policy
Search
  • Advertise
  • Advertise
Reading: APAAR ID कैसे डाउनलोड करें ?
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • Letter
  • Rules & Orders
  • Career
  • Circulars
Search
  • Home
  • Letter
  • Rules & Orders
    • Stories
  • Career
  • Circulars
    • Exam & Results
    • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
> Blog > Rules & Orders > APAAR ID कैसे डाउनलोड करें ?
Rules & OrdersCirculars

APAAR ID कैसे डाउनलोड करें ?

educationjhar
Last updated: 08/01/2026 10:24
educationjhar
Share
6 Min Read
SHARE

शिक्षा मंत्रालय ने समूचे देश में स्कूली छात्रों के लिए विशिष्ट आईडी नंबर बनाने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत APAAR आईडी कार्ड लॉन्च किया है। APAAR ID कार्ड में छात्रों के उनके शैक्षणिक डेटा, डिग्री एवं अन्य जानकारी उपलब्ध रहेगी, इसलिए जानकारी होना आवश्यक है कि APAAR ID कैसे डाउनलोड करें ?

WhatsApp Channel Join Now
Contents
APAAR ID कैसे बनायें ?छात्र APAAR ID का पंजीयन कैसे करें ?APAAR ID कैसे डाउनलोड करें ?

स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग , झारखण्ड सरकार द्वारा एक आदेश जारी करके सभी विद्यालयों से छात्रों को APAAR ID के लिए पंजीकृत करने को कहा गया है। पंजीकृत करने के पूर्व माता-पिता की सहमति लेना आवश्यक है ताकि APAAR ID को माता-पिता के आधार नंबर और अन्य सरकारी पहचान पत्रों से जोड़ा जा सके।

APAAR ID कैसे डाउनलोड करें ?

यह भी पढ़ें : एक बार में कितने CL लिए जा सकते हैं? जानिए पूरा नियम।

यह भी पढ़ें : RTE 2009 के तहत सरकारी स्कूलों और शिक्षकों पर क्या हैं 10 अहम जिम्मेदारियाँ? जानिए पूरी जानकारी।

APAAR ID कैसे बनायें ?

विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा अपने छात्रों के लिए APAAR ID बनाना बेहद सरल है। अगर आप विद्यालय के प्रधान शिक्षक है तो इस स्टेप को फॉलो करके बेहद आसानी से अपार आईडी नंबर प्राप्त कर सकते है:-

WhatsApp Channel Join Now
  • यू डायस प्लस के वेबसाइट में जाएँ या इस लिंक https://sdms.udiseplus.gov.in/ को क्लिक करें।
  • अब State में अपना राज्य को सेलेक्ट करें।
  • एक नया विंडो खुलेगी उसमें लॉगिन के लिए उसके बॉक्स में विद्यालय का udise number और पासवर्ड लिखने के बाद Captcha number को हूबहू लिखकर Login बटन में क्लिक करें।
  • अब Current Academic Year 2024-25 में क्लिक करें। सुविधा हेतु नीचे का चित्र को देखें ।
APAAR ID कैसे डाउनलोड करें
  • अब बायीं ओर एक मेनू बार दिखाई देगी। मोबाइल में मेनू बार देखने के लिए सबसे ऊपर बायीं ओर एक तीर ➞ का चिन्ह दिखाई देगी उसे टच करें।
  • अब APAAR Module लिखा हुआ दिखाई देगी उस पर क्लिक या टच करें।
  • Class/Grade के बॉक्स में क्लास सेलेक्ट करें और GO बटन पर क्लिक करें।
  • उस क्लास के छात्रों का नाम के दाहिनी ओर Generate को क्लिक करें।

Generate पर क्लिक करके माता -पिता का नाम उसका पहचान पत्र संख्या भरें और क्लिक करें इस प्रकार कुछ ही देरी में अप्रूव होकर APAAR ID नंबर जारी हो जाएगी।

यह भी पढ़ें : शिशु पंजी का सर्वे एवं अद्यतन का नियम क्या है ?

यह भी पढ़ें : अपार आईडी कार्ड का उद्देश्य, कार्य, लाभ और बनाने की विधि क्या है ?

छात्र APAAR ID का पंजीयन कैसे करें ?

APAAR ID के पंजीकरण के लिए छात्रों के पास आधार कार्ड होना चाहिए और उन्हें DigiLocker पर एक खाता बनाना होगा, जिसका उपयोग ई-केवाईसी के लिए किया जाएगा। APAAR आईडी कार्ड के लिए सर्वप्रथम रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए निम्न प्रक्रिया का पालन करें :-

➣ एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी बैंक) की वेबसाइट पर जाएं ।

➣ ‘ My Account ‘ और फिर ‘ Student ‘ पर क्लिक करें ।

➣ DigiLocker खाता बनाने के लिए, ‘ Sign up ‘ पर क्लिक करें और अपना मोबाइल नंबर, पता और आधार कार्ड विवरण दर्ज करें।

➣ क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके अपने डिजिलॉकर खाते में लॉग इन करें।

➣ DigiLocker KYC सत्यापन के लिए ABC के साथ आधार कार्ड की जानकारी साझा करने के लिए आपकी अनुमति मांगेगा। ‘मैं सहमत हूँ’ चुनें।

➣ शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें, जैसे स्कूल या विश्वविद्यालय का नाम, कक्षा या पाठ्यक्रम आदि।

➣ इस प्रकार से फॉर्म जमा करने के बाद, APAAR आईडी कार्ड तैयार हो जाएगा।

APAAR ID कैसे डाउनलोड करें ?

अपार आईडी कार्ड बनने के बाद DigiLocker में स्वतः चली जाती है जहाँ से लॉगिन करके डाउनलोड कर सकते है या APAAR आईडी कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:-

चरण 1 ➤ एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स (एबीसी बैंक) वेबसाइट पर लॉग इन करें या इस लिंक https://www.abc.gov.in/ को क्लिक करें ।

चरण 2 ➤ डैशबोर्ड पर ‘ APAAR कार्ड डाउनलोड ‘ विकल्प ढूंढें और चुनें।

चरण 3 ➤ APAAR कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

चरण 4 ➤ डाउनलोड या प्रिंट विकल्प चुनें।

चरण 5 ➤ APAAR कार्ड डाउनलोड हो जाएगा।

विद्यालय द्वारा यू -डायस प्लस में लॉगिन करके क्लास वाइज छात्रों का अपार आईडी प्राप्त कर सकते है।

सूचना :-
शिक्षा विभाग की सभी खबरें, नियम, आदेश-निर्देश और पत्र पढ़ने या डाउनलोड करने के लिए www.educationjhar.com पर जाएं। पत्र पढ़ने या डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट के शीर्ष पर दिए गए “
Letter” विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने विभिन्न पत्रों की सूची आ जाएगी। जिस पत्र को देखना हो, उस पर क्लिक करें। डाउनलोड करने के लिए दाहिनी ओर दिए गए “Link” पर क्लिक करें। इसी प्रकार आवश्यकता अनुसार अन्य पत्र और ब्लॉग पर उपलब्ध शिक्षा विभाग के सभी आदेश-निर्देश भी पढ़ सकते हैं। किसी विशेष पत्र को तुरंत प्राप्त करने के लिए, सर्च बॉक्स में विषय लिखकर Search करें।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article बाल संसद (Bal Sansad) के पदों की भूमिका एवं जिम्मेदारियां बाल संसद (Bal Sansad) के पदों की भूमिका एवं जिम्मेदारियां
Next Article Government Primary School : मुफ्त शिक्षा के साथ कई लाभ Government Primary School (प्राथमिक विद्यालय)
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -

Latest News

DA January 2026
DA January 2026 : जनवरी 2026 से बदलेगी सैलरी स्लिप, बढ़ोतरी के आंकड़े जारी
Government servant 08/02/2026
Model School Admission 2026
Model School Admission 2026: कक्षा 6 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
Primary School Exam & Results 30/01/2026
GPF ACCOUNT कैसे खोला जाता है
GPF ACCOUNT कैसे खोला जाता है?
Government servant Circulars 24/01/2026
Class 8 Board Exam
Class 8 Board Exam: आवेदन से वंचित छात्रों को राहत, JAC ने जारी की नई अधिसूचना
Exam & Results Primary School 22/01/2026
Follow US

Copyright © Education Jharkhand. All Right Reserved. Designed by Nerold IT Service

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?