झारखण्ड सहित देश के सभी सरकारी प्रारम्भिक विद्यालय (Government Primary School) प्राथमिक शिक्षा का एक प्रमुख आधार है। सरकारी विद्यालयों में 6 से 14 वर्ष के बच्चों को नि:शुल्क और अनिवार्य शिक्षा प्रदान की जाती है। ये विद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति और मध्याह्न भोजन योजना जैसे सरकारी प्रयासों के माध्यम से बच्चों के समग्र विकास में योगदान देते हैं।
सरकारी प्राथमिक विद्यालय (Government Primary School) दुर्गम ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के अलावे उन टोला – मोहल्ला पर भी अवस्थित हैं, जहां गिने चुने बच्चे है या जिन स्थानों से प्राथमिक विद्यालय की दूरी एक किलोमीटर से अधिक है।
नोट :- नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2025 कक्षा 6 के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
NOTE:- Click here to download the admit cards for class VI JNVST 2025 (Summer Bound).
सरकारी प्राथमिक विद्यालय (Government Primary School) का उद्देश्य
बच्चों में प्रारंभिक शिक्षा का मजबूत आधार तैयार करना, सभी जाति, धर्म, और वर्ग के बच्चों को समान अवसर प्रदान करना, न केवल अकादमिक, बल्कि नैतिक, सामाजिक और शारीरिक विकास को भी बढ़ावा देना, बच्चों के माध्यम से परिवार और समाज में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर जागरूकता लाना ही सरकारी प्राथमिक विद्यालय (Government Primary School) का मुख्य उद्देश्य है।
यह भी पढ़ें :- सरकारी शिक्षकों का अवकाश स्वीकृत का क्या नियम है ?
यह भी पढ़ें :- सैलरी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?
यह भी पढ़ें :- APAAR ID कैसे डाउनलोड करें ?

सरकारी प्राथमिक विद्यालय की विशेषताएँ
सरकारी प्राथमिक विद्यालय (Government Primary School ) में बच्चों का समग्र विकास जैसे शारीरिक, मानसिक, और सामाजिक विकास को प्रोत्साहित किया जाता है। समय-समय पर इससे सबंधित अनेक सारे कार्यक्रम और गतिविधि आयोजित किये जाते है। FLN के तहत कक्षा 2 से 5 के छात्रों का हिन्दी, गणित एवं अंग्रेजी विषय पर जोर दिया जाता है। निपुण भारत मिशन में बुनियादी साक्षरता के साथ बुनियादी संख्या ज्ञान पर ध्यान दिया जाता है। झारखण्ड के सभी सरकारी विद्यालय के वालबाटिका तथा कक्षा एक से पांचवीं तक में Numeracy Campaign के तहत गणित की अवधारणा के साथ अनुमान लगाना , समस्या समाधान, मानसिक चित्रण , पैटर्न पहचानना आदि जरुरी कौशलों के विकास पर बच्चों के साथ कार्य किया जाता है, इसके अलावे निम्नलिखित विशेषताएं है:-
- अनिवार्य नि:शुल्क शिक्षा के तहत छात्रों को कक्षा 1 से 8 तक मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाती है।
- मध्याह्न भोजन योजना के तहत बच्चों को पौष्टिक भोजन दिया जाता है। इसमें सप्ताह में दो दिन सोमवार और शुक्रवार को अंडा दिया जाता है। पौष्टिक भोजन हेतु कक्षा 1 से 5 तक के लिए 6.19 रुपये तथा कक्षा 6 से 8 के लिए 9.29 रुपये और पूरक पोषाहार में अंडा का 6 रूपया प्रति छात्रों के लिए दिए जाते है।
- पाठ्य सामग्री के लिए सरकारी प्राथमिक विद्यालयों (Government Primary School) में टेक्स्ट बुक, लाइब्रेरी बुक में मासिक पंख पत्रिका, साहित्य आदि , स्कुल किट में पेन-पेन्सिल, रबड़-कटर, कॉपी (हिंदी, इंग्लिश और गणित के लिए अलग-अलग), कक्षा 3 से 8 तक के छात्रों के लिए ज्यामितीय बॉक्स यूनिफॉर्म, और स्टेशनरी सामग्री भी मुफ्त दी जाती है।
- पोशाक हेतु प्रतिवर्ष कक्षा 1 से 2 के छात्रों के लिए दो सेट शर्ट पेंट, स्कर्ट, एक स्वेटर और एक सेट जूता-मोजा का राशि PFMS के माध्यम से प्रति छात्रों के लिए 600 रुपये आवंटित किये जाते है। कक्षा 3 से 8 के विद्यार्थियों का राशि छात्रों के निजी खातों में भेजी जाती है।
- सुविधाओं में पीने हेतु स्वच्छ जल के लिए चापानल , बिजली की व्यवस्था, शौचालय, और खेल-कूद की सामग्री प्रदान की जाती हैं।
- दिव्यांग बच्चों के लिए रैंप की सुविधाएँ।
- हेल्थ चेकअप।
- शारीरिक विकास के लिए वजन एवं ऊंचाई माप।
- प्रत्येक सप्ताह बुधवार के दिन अनीमिया दवा का वितरण।
- स्मार्ट क्लास हेतु टेलीविजन।
- बच्चों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए खेलो झारखण्ड के तहत विभिन्न खेल का आयोजन।
- नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु प्रयास और प्रॉजेक्ट इम्पैक्ट कार्यक्रम।
- मूल्यांकन हेतु प्रॉजेक्ट रेल के तहत साप्ताहिक जाँच परीक्षा आयोजित।
यह भी पढ़ें :- शिशु पंजी का सर्वे एवं अद्यतन का नियम क्या है?
सरकारी प्राथमिक विद्यालय से लाभ
सरकारी प्रारंभिक विद्यालय (Government Primary School) समाज के लिए कई प्रकार के लाभ प्रदान करते हैं। ये विद्यालय के बच्चों, उनके परिवारों, और पूरे समाज पर सकारात्मक महत्वपूर्ण प्रभाव डालते हैं। गरीब परिवारों को बच्चों की शिक्षा के लिए धन खर्च नहीं करना पड़ता है। घर के नजदीक पढ़ाई की सुविधाएं मिलती है। छोटे से छोटे बच्चे भी आसानी से पैदल खेलते -कूदते विद्यालय जा सकते है। इसके अलावे निम्न रूप से लाभ मिलते है :-
छात्रवृत्ति :- यूँ तो प्राथमिक विद्यालय में बालवाटिका (UKG ) से कक्षा 8 तक संचालन होती है परन्तु छात्रवृत्ति का लाभ 1 से 8 तक के छात्रों को ही मिलती है। यह प्रत्येक वर्ष हर कक्षा के लिए मिलती है। छात्रवृत्ति के लिए विद्यालय के लॉगिन आईडी से ऑनलाइन छात्र का नाम , पिता का नाम, कक्षा , जाति और बैंक विवरणी भरने होते हैं। मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना के तहत सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय में निम्न रूप से छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है :-
प्रकार | विवरणी |
---|---|
योजना का नाम | मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृति योजना |
आधिकारिक वेबसाइट का लिंक | https://ekalyan.cgg.gov.in/ |
कक्षा 1 से 5 तक की राशि | 1500 |
कक्षा 6 से 8 तक की राशि | 2500 |
कक्षा 9 से 10 तक की राशि | 1500 |
पोशाक:- सरकारी प्राथमिक विद्यालय (Government Primary School) में कक्षा 1 से 8 तक के सभी कोटि के छात्रों को पोशाक दी जाती है। यह प्रत्येक वर्ष दी जाती है। कक्षा 1 एवं 2 के छात्रों को पोशाक विद्यालय द्वारा दी जाती है। SMC बैठक में सर्वसम्मति से चयनित क्रय समिति द्वारा पोशाक क्रय की जाती है। विद्यालय को यह राशि PFMS के माध्यम से आवंटित होती है जो भेण्डर को उनके बैंक खाते में भुगतान की जाती है। शेष कक्षाओं के बच्चों को उनके निजी या उनके अभिभावकों के बैंक खातों में राशि भेजी जाती है जिसकी दरें निम्न रूपेण है :-
कक्षा | राशि | पोशाक का मात्रा |
---|---|---|
1 से 5 | 600 | दो सेट शर्ट पेन्ट या शर्ट स्कर्ट , एक स्वेटर और एक सेट जूता-मोजा |
6 से 8 | 760 | दो सेट शर्ट फूल पेन्ट या सलवार शूट, एक स्वेटर और एक सेट जूता-मोजा |

स्कूल किट :- छात्रों को स्कूल किट हर वर्ष के शैक्षणिक सत्र प्रारम्भ होते ही प्राप्त होती है। स्कूल बैग और कॉपी विभाग द्वारा दी जाती है एवं शेष वस्तुओं की क्रय हेतु विद्यालय प्रबंध समिति (SMC ) के बैंक खाता में राशि भेजी जाती है। विद्यालय के क्रय समिति द्वारा उस राशि से पेन-पेंसिल, रबड़-कटर और गणित ज्यामितीय बॉक्स क्रय की जाती है। यह राशि कक्षावार अलग-अलग होती है जो निम्न प्रकार से है:-
कक्षा | 1 से 2 | 3 से 5 | 6 से 8 |
---|---|---|---|
पेन-पेंसिल, रबड़-कटर | ₹ 25 | ₹ 50 | ₹ 75 |
ज्यामितीय बॉक्स | ₹ 30 | ₹ 30 | |
कुल राशि | ₹ 25 | ₹ 80 | ₹ 105 |
सावित्रीबाई फुले योजना :- सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत सरकारी विद्यालय के आठवीं कक्षा में पढ़ रही बालिकाओं को 2500 रूपया आर्थिक सहायता देने का प्रावधान किया गया है।
स्कूल बैग:-सरकारी प्राथमिक विद्यालय (Government Primary School) में स्कूल बैग कक्षा 1 से 8 तक सभी कोटि के बालक बालिकाओं को प्रत्येक वर्ष सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जाता है। यह अलग अलग कक्षाओं के लिए अलग रंगों में दिया जाता है।

Government Primary School में बैग देने का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर उनके बच्चों की पढ़ाई की खर्चों का बोझ कम करना है ताकि बच्चे स्कूल में छीजित होने के बजाय नियमित रूप से अध्यापन का कार्य जारी कर सके। सभी छात्रों को एक समान सुविधाएं देकर शिक्षा के क्षेत्र में भेदभाव को समाप्त करना है। इसके लिए समान दरों पर समान रंगों का एक समान गुणवत्ता वाली बैग दी जाती है जो निम्न प्रकार से है:-
कक्षा | रंग का प्रकार | कीमत |
---|---|---|
1 से 2 | पिंक | ₹ 140 |
3 से 5 | ब्लू | ₹ 150 |
6 से 8 | ब्लू नेवी | ₹ 160 |