By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • Letter
  • Rules & Orders
    • Stories
  • Career
  • Circulars
    • Exam & Results
    • Contact
      • About Us
      • Disclaimer
      • Terms and Conditions
      • Privacy & Policy
Search
  • Advertise
  • Advertise
Reading: पांचवीं कक्षा बोर्ड परीक्षा (5th class board exam) इस सत्र से लागू, बदला नियम
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • Letter
  • Rules & Orders
  • Career
  • Circulars
Search
  • Home
  • Letter
  • Rules & Orders
    • Stories
  • Career
  • Circulars
    • Exam & Results
    • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
> Blog > Rules & Orders > पांचवीं कक्षा बोर्ड परीक्षा (5th class board exam) इस सत्र से लागू, बदला नियम
Rules & OrdersCirculars

पांचवीं कक्षा बोर्ड परीक्षा (5th class board exam) इस सत्र से लागू, बदला नियम

educationjhar
Last updated: 05/10/2025 13:03
educationjhar
Share
8 Min Read
पांचवीं कक्षा बोर्ड परीक्षा (5th class board exam)
SHARE

एक धारावाहिक थी ” क्या आप पांचवी पास से तेज़ हैं? ” यह सवाल अब शाहरुख खान का नहीं रहा, बल्कि झारखंड के प्राथमिक कक्षा में पढ़ रहे बच्चों से भी पूछा जा सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि झारखंड के प्राइमरी स्कूलों में अब पांचवीं कक्षा बोर्ड परीक्षा (5th class board exam) बिना पास किए अगली कक्षा में प्रोन्नत होने की व्यवस्था खत्म कर दी गई है।

Contents
पांचवीं कक्षा बोर्ड परीक्षा झारखण्ड का नियम (5th Class board exam Jharkhand)5 वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा (5th Class board exam) में फेल होने वाले छात्रों का क्या होगा ?सारांशFAQ : अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नQ 1 : कक्षा 5 वीं बोर्ड परीक्षा (5th Class Board Exam ) कब से लागू होगी ?Q 2 : पाँचवीं बोर्ड की परीक्षा कहाँ होगी?Q 3 : परीक्षा का स्वरूप कैसा होगा?Q 4 : कौन-कौन से विषय के प्रश्न आएँगे?Q 5 : पास मार्क्स कितने के होंगे?Q 6 :परीक्षा कितनी पालियों में होगी?Q 7 : कक्षा 5 की बोर्ड परीक्षा में फेल होने पर बच्चों का क्या होगा?Q 8 : परीक्षा किसके द्वारा आयोजित होगी?Q 9 : परीक्षा कॉपी की जाँच की पद्धति क्या होगी?Q 10 : परीक्षा कॉपी की जाँच किनके द्वारा की जाएगी?

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग , झारखण्ड सरकार ने स्कूलों के लिए राइट टू चिल्ड्रेन टू फ्री एंड कंप्लसरी एजुकेशन एक्ट 2009 में बदलाव कर दिया है। अब कक्षा पांचवीं में पढ़ने वाले छात्र को भी अगली कक्षा में प्रमोट होने के लिए 5 वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा पास करना अनिवार्य होगा। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा पूर्व में प्राथमिक कक्षाओं के लिए केवल आठवीं बोर्ड का परीक्षा पास करने पर ही 9 वीं में प्रोन्नत होने का नियम बनाया था।

इस सत्र से झारखंड के सभी प्राथमिक विद्यालय के कक्षा 5वीं में पढ़ने वाले छात्र परीक्षा में पास करने पर ही अगली कक्षा में प्रवेश पा सकते है।

यह भी पढ़ें : यह भी पढ़ें : RTE 2009 के तहत सरकारी विद्यालयों और शिक्षकों की 10 महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां और कर्तव्य को जानें।

यह भी पढ़ें : APAAR ID कार्ड का उद्देश्य, कार्य, लाभ और बनाने की विधि क्या है ?

यह भी पढ़ें : ऑनलाइन छुट्टी नियम का क्या नियम है ?

पांचवीं कक्षा बोर्ड परीक्षा झारखण्ड का नियम (5th Class board exam Jharkhand)

राइट टू चिल्ड्रेन टू फ्री एंड कंप्लसरी एजुकेशन एक्ट 2009 के तहत नो-डिटेंशन पॉलिसी लागू थी। इस नियम के तहत कक्षा पहली से कक्षा आठवीं तक किसी भी छात्र को फेल नहीं किया जा सकता था अर्थात परीक्षा में पास नहीं करने पर भी उससे अगली कक्षा में प्रमोट कर दिए जाने का प्रावधान था या यूँ कहें की पास करना अनिवार्य था। अब ऐसा कुछ भी नहीं रहा। इस नियम में संशोधन किया गया। अब नो-डिटेंशन पॉलिसी पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। नया नियम के तहत वर्ग -5 के छात्रों को परीक्षा में पास नहीं करने पर उसी कक्षा में रोक दिया जायेगा।

5 वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा (5th Class board exam) में फेल होने वाले छात्रों का क्या होगा ?

बहुतों के मन में ये सवाल आएगा की फेल होने वाले छात्र क्या करेंगे ? यहां स्पष्ट करना चाहेंगे की फेल छात्रों को 2 माह बाद पुनः परीक्षा लिखने का मौका दिया जायेगा। दोबारा फेल होने पर नया एजुकेशन पॉलिसी के तहत कक्षा 5 वीं में छात्र उसी कक्षा में दोबारा पढ़ेंगे।

झारखंड के प्राथमिक विद्यालय (Jharkhand primary school) में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा कक्षा आठवीं का बोर्ड परीक्षा लिया जाता है उसमें पूर्व से ही ये प्रावधान रखा गया है की 8वीं बोर्ड में फेल छात्र पुनः परीक्षा दे सकते है। अब यही नियम कक्षा-5 के लिए भी बनाया गया है। आठवीं बोर्ड की परीक्षा झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा संचालित की जाती है और 5 वीं बोर्ड की परीक्षा JCERT द्वारा लिया जा सकता है। यह नियम शैक्षणिक सत्र 2025-26 से लागू होगी।

सारांश

RTE Act में संशोधन किया गया है। झारखण्ड पांचवीं कक्षा बोर्ड परीक्षा (5th class board exam) अब पांचवीं कक्षा के छात्र को फेल होने पर उसी कक्षा में रोका जा सकता है। फेल होने वाले विद्यार्थी को दो माह बाद पुनः परीक्षा लिखने का मौक़ा दिया जायेगा। पुनः फेल होने पर उससे उसी कक्षा में पढ़ाई करनी होगी। यह नियम शैक्षणिक सत्र 2025-26 से लागू होगी। झारखंड के सभी प्राथमिक विद्यालय (Jharkhand primary school) में यह नियम लागू होगी।

पूर्व में नो-डिटेंशन पॉलिसी लागू थी। जिसके तहत कक्षा 1 से कक्षा 8 तक किसी भी छात्र को फेल नहीं किया जा सकता था और न ही उसी कक्षा में रोका जा सकता था। यह बाध्यता थी की उससे अगली कक्षा में प्रोन्नत कर दिया जाए।

FAQ : अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Q 1 : कक्षा 5 वीं बोर्ड परीक्षा (5th Class Board Exam ) कब से लागू होगी ?

शैक्षणिक सत्र 2025-26 से कक्षा 5 वीं बोर्ड परीक्षा शुरू होगी। पूर्व में केवल आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा होती थी।

Q 2 : पाँचवीं बोर्ड की परीक्षा कहाँ होगी?

पाँचवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा (5th class board exam) अपने संकुल संसाधन केंद्र (CRC) के निकटतम विद्यालय में आयोजित होगी।

Q 3 : परीक्षा का स्वरूप कैसा होगा?

परीक्षा में तीन प्रकार के प्रश्न होंगे: बहुविकल्पीय, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय।

Q 4 : कौन-कौन से विषय के प्रश्न आएँगे?

पाँचवीं बोर्ड परीक्षा में गणित, हिंदी, अंग्रेजी और पर्यावरण अध्ययन के प्रश्न आएँगे।

Q 5 : पास मार्क्स कितने के होंगे?

बच्चों को परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा।

Q 6 :परीक्षा कितनी पालियों में होगी?

यह परीक्षा आठवीं बोर्ड की परीक्षा की भाँति दो पालियों में हो सकती है। हालाँकि, इस संबंध में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं है।

Q 7 : कक्षा 5 की बोर्ड परीक्षा में फेल होने पर बच्चों का क्या होगा?

फेल होने वाले विद्यार्थियों को एक और मौका दिया जाएगा। इस प्रकार, दो बार फेल होने पर, बच्चे उसी कक्षा को फिर से दोहराएँगे (उसी कक्षा में रहेंगे)।

Q 8 : परीक्षा किसके द्वारा आयोजित होगी?

परीक्षा झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् (JCERT) के माध्यम से आयोजित होगी।

Q 9 : परीक्षा कॉपी की जाँच की पद्धति क्या होगी?

परीक्षा की कॉपी संकुल स्तर पर जाँची जाएगी।

Q 10 : परीक्षा कॉपी की जाँच किनके द्वारा की जाएगी?

कॉपी की जाँच दूसरे प्राथमिक स्कूल के शिक्षकों द्वारा की जाएगी।

सूचना :-
शिक्षा विभाग की सभी खबरें, नियम, आदेश-निर्देश और पत्र पढ़ने या डाउनलोड करने के लिए www.educationjhar.com पर जाएं। पत्र पढ़ने या डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट के शीर्ष पर दिए गए “
Letter” विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने विभिन्न पत्रों की सूची आ जाएगी। जिस पत्र को देखना हो, उस पर क्लिक करें। डाउनलोड करने के लिए दाहिनी ओर दिए गए “Link” पर क्लिक करें। इसी प्रकार आवश्यकता अनुसार अन्य पत्र और ब्लॉग पर उपलब्ध शिक्षा विभाग के सभी आदेश-निर्देश भी पढ़ सकते हैं। किसी विशेष पत्र को तुरंत प्राप्त करने के लिए, सर्च बॉक्स में विषय लिखकर Search करें।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Udise Plus Dropbox Students Udise Plus Dropbox Students : ड्रॉपबॉक्स कैसे खाली करें ?
Next Article Manav Sampada Jharkhand Manav Sampada Jharkhand : सरकारी सेवकों को चल और अचल सम्पत्ति विवरणी देनी होगी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -

Latest News

Tests en conditions réelles de la rapidité de paiement du casino Rainbet en Belgique
Government Teacher 13/06/2026
Ho confrontato l’efficienza dell’utilizzo della memoria di Rich Royal Casino tra le sessioni in Italia
Government Teacher 13/06/2026
Là où la fortune se mérite, elle ne se donne pas, au NV Casino en France.
Government Teacher 13/06/2026
Analytics Dashboard Open Rich Royal Casino volgt de speelgeschiedenis op voor Nederland
Government Teacher 13/06/2026
Follow US

Copyright © Education Jharkhand. All Right Reserved. Designed by Nerold IT Service

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?