By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • Letter
  • Rules & Orders
    • Stories
  • Career
  • Circulars
    • Exam & Results
    • Contact
      • About Us
      • Disclaimer
      • Terms and Conditions
      • Privacy & Policy
Search
  • Advertise
  • Advertise
Reading: झारखंड के सरकारी स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 का शेड्यूल जारी, 14 से 16 दिसंबर तक दो पालियों में होगी परीक्षा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • Letter
  • Rules & Orders
  • Career
  • Circulars
Search
  • Home
  • Letter
  • Rules & Orders
    • Stories
  • Career
  • Circulars
    • Exam & Results
    • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
> Blog > Exam & Results > झारखंड के सरकारी स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 का शेड्यूल जारी, 14 से 16 दिसंबर तक दो पालियों में होगी परीक्षा
Exam & Results

झारखंड के सरकारी स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 का शेड्यूल जारी, 14 से 16 दिसंबर तक दो पालियों में होगी परीक्षा

educationjhar
Last updated: 18/11/2026 21:13
educationjhar
Share
4 Min Read
अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2026-27
SHARE

झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् (JCERT), रांची ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 की समय सारणी और दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा 14 दिसंबर से 16 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Contents
अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 की समय सारणीपरीक्षा पैटर्न और अंकों का विभाजनस्कूलों और शिक्षकों के लिए मुख्य दिशा-निर्देशहेल्पलाइन नंबर

यह परीक्षा राज्य के सभी सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित), कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय और मॉडल स्कूलों में नामांकित कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए आयोजित होगी। परीक्षा से संबंधित किसी भी समस्या का निराकरण के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी की गई है जो नीचे उपलब्ध है।

अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 की समय सारणी

परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में संचालित होगी। प्रथम पाली सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 12:30 बजे से 03:00 बजे तक चलेगी।

अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2026-27

संथाली, हो, खड़िया, मुंडारी और कुडुख विषयों के प्रश्नपत्र विद्यालय स्तर पर तैयार किए जाएंगे।

परीक्षा पैटर्न और अंकों का विभाजन

अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 में मौखिक और लिखित दो तरह की परीक्षा होगी। कक्षा 1 और 2 के विद्यार्थियों की परीक्षा पूरी तरह मौखिक होगी। वहीं, कक्षा 3 से 8 तक के प्रश्नपत्र में वस्तुनिष्ठ, अतिलघुउत्तरीय, लघुउत्तरीय और दीर्घउत्तरीय प्रश्न शामिल रहेंगे।

WhatsApp Channel Join Now

प्रत्येक विषय में कुल 100 अंक निर्धारित हैं, जिसमें 60 अंक की अर्द्धवार्षिक परीक्षा और 40 अंक आंतरिक मूल्यांकन के होंगे। कक्षा 3 से 5 तक प्रत्येक विषय की लिखित परीक्षा 60-60 अंकों की होगी। जबकि कक्षा 6 से 8 में गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के लिए 50-50 अंक की लिखित परीक्षा और 10-10 अंक का प्रोजेक्ट कार्य तय किया गया है। 40 अंकों के आंतरिक मूल्यांकन के लिए मई 2026 से सितंबर 2026 तक ‘प्रोजेक्ट RAIL‘ के तहत हुई मासिक जांच परीक्षाओं के औसत अंकों को आधार बनाया जाएगा।

स्कूलों और शिक्षकों के लिए मुख्य दिशा-निर्देश

कक्षा 1 से 7 तक के प्रश्नपत्रों की सॉफ्ट कॉपी जिलों को भेजी जा चुकी है, जिसे मुद्रित कर 30 नवंबर 2026 तक उपलब्ध कराना है। कक्षा 8 के मुद्रित प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं भी 30 नवंबर तक जिलों को मिल जाएंगी। संकुल साधन सेवियों द्वारा 01 से 05 दिसंबर 2026 के बीच सभी स्कूलों को सामग्री उपलब्ध करा दी जाएगी।

दोनों पालियों की परीक्षा के बीच मिलने वाले आधे घंटे के अंतराल (12:00 से 12:30 बजे) में बच्चों को मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रतिदिन स्कूलों को उपस्थित और अनुपस्थित छात्रों का डेटा ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर अपलोड करना होगा।

उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर 18 दिसंबर से 24 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। परीक्षा परिणाम 09 जनवरी 2027 तक अभिभावक संगोष्ठी आयोजित कर घोषित किया जाएगा और 10 जनवरी 2027 तक सभी अंक ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर अपलोड करने होंगे।

हेल्पलाइन नंबर

परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला स्तर पर जिला शिक्षा अधीक्षक को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। किसी भी प्रकार के संशय या समस्या की स्थिति में स्कूल प्रबंधन जेसीईआरटी के आकलन कोषांग के प्रभाग प्रभारी श्री अंजनी आनन्द (9113767805) या श्री बिहार गौरव (7091320953) से संपर्क कर सकते है।

सूचना :-
शिक्षा विभाग की सभी खबरें, नियम, आदेश-निर्देश और पत्र पढ़ने या डाउनलोड करने के लिए www.educationjhar.com पर जाएं। पत्र पढ़ने या डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट के शीर्ष पर दिए गए “Letter” विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने विभिन्न पत्रों की सूची आ जाएगी। जिस पत्र को देखना हो, उस पर क्लिक करें। डाउनलोड करने के लिए दाहिनी ओर दिए गए “Link” पर क्लिक करें। इसी प्रकार आवश्यकता अनुसार अन्य पत्र और ब्लॉग पर उपलब्ध शिक्षा विभाग के सभी आदेश-निर्देश भी पढ़ सकते हैं।

TAGGED:e-VidyaVahiniHalf Yearly Exam 2027JCERT RanchiJharkhand Education NewsJharkhand School NewsSA-1 Time Tableझारखंड शिक्षा समाचार

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Jharkhand DA Hike 63 Percent News Today Jharkhand DA Hike : झारखण्ड के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी , नवंबर से बढ़ेगी सैलरी, खाते में आएगा 4 महीने का बकाया एरियर भी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -

Latest News

Jharkhand DA Hike 63 Percent News Today
Jharkhand DA Hike : झारखण्ड के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी , नवंबर से बढ़ेगी सैलरी, खाते में आएगा 4 महीने का बकाया एरियर भी
Government servant 16/11/2026
स्पेशल JTET 2027
स्पेशल JTET 2027 : झारखंड के शिक्षकों के लिए आयोजित होगी विशेष परीक्षा, जानें कब भरे जाएंगे फॉर्म और कब होगी परीक्षा।
Government Teacher 07/11/2026
JTET Exam Date 2026
JTET Exam Date 2026: सरकार ने अदालत को तारीख बताई।
Exam & Results news 26/09/2026
Primary Teacher Transfer
Primary Teacher Transfer : ऑनलाइन प्रक्रिया फिर शुरू, जानें मुख्य शर्तें और पात्रता की पूरी लिस्ट
Government Teacher Primary School 18/09/2026
Follow US

Copyright © Education Jharkhand. All Right Reserved. Designed by Nerold IT Service

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?