झारखंड के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। राज्य सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Jharkhand DA Hike) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने जा रही है। इस फैसले के बाद राज्य के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत से बढ़कर सीधे 63 प्रतिशत हो जाएगा।
राज्य के कर्मचारियों को जनवरी 2026 से 60 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा था, जिसमें केंद्र सरकार द्वारा पहले ही 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जा चुकी है। अब झारखंड सरकार इस सप्ताह होने वाली कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी देने जा रही है। कैबिनेट की मुहर लगते ही कर्मचारियों को इस माह का वेतन बढ़े हुए महंगाई भत्ते (63%) के साथ प्राप्त होगा।
नवंबर की सैलरी के साथ मिलेगा लाभ
विभागीय सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ कर्मचारियों को नवंबर महीने के वेतन के साथ मिलने लगेगा। इस बढ़ोतरी के बाद राज्य के सभी नियमित सरकारी कर्मियों, शिक्षकों और पेंशनधारकों के मासिक वेतन में अच्छी-खासी वृद्धि देखने को मिलेगी।
4 महीने का बकाया एरियर भी आएगा खाते में
कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Jharkhand DA Hike) में 3% की इस बढ़ोतरी के साथ दोहरा तोहफा मिलने जा रहा है। नवंबर से बढ़े हुए वेतन के भुगतान के साथ-साथ कर्मचारियों को पिछले 4 महीने जुलाई, अगस्त, सितम्बर और अक्टूबर का बकाया एरियर (DA Arrear News) भी दिया जाएगा। यह एरियर की राशि एकमुश्त कर्मचारियों के खाते में आएगी।
सूचना :-
शिक्षा विभाग की सभी खबरें, नियम, आदेश-निर्देश और पत्र पढ़ने या डाउनलोड करने के लिए www.educationjhar.com पर जाएं। पत्र पढ़ने या डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट के शीर्ष पर दिए गए “Letter” विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने विभिन्न पत्रों की सूची आ जाएगी। जिस पत्र को देखना हो, उस पर क्लिक करें। डाउनलोड करने के लिए दाहिनी ओर दिए गए “Link” पर क्लिक करें। इसी प्रकार आवश्यकता अनुसार अन्य पत्र और ब्लॉग पर उपलब्ध शिक्षा विभाग के सभी आदेश-निर्देश भी पढ़ सकते हैं।

