सरकारी सेवाकर्मी चाहे वे शिक्षक हों या कोई अन्य कर्मचारी जब उन्हें अधिक पैसों की ज़रूरत होती है, तब उन्हें लोन की आवश्यकता महसूस होती है। फिर वे सोचने लगते हैं कि बैंक के ऋण की ब्याज दर अधिक है। ऐसे में उन्हें GPF (सामान्य भविष्य निधि) का सहारा लेना पड़ता है और वे सोचते हैं कि GPF Advance vs Withdrawal के नियम क्या हैं? GPF से कितना पैसा निकाल सकते हैं? GPF statement download कैसे करें? जीपीएफ बैलेंस कैसे चेक करें? तो आइए जानते हैं कि इन सभी के नियम और तरीके क्या हैं?
GPF Advance क्या है और इसके नियम क्या हैं?
जब कोई सरकारी कर्मचारी अपनी सेवा के दौरान पारिवारिक ज़रूरतों को पूरा करने के लिए अपने GPF खाते से कुछ राशि निकालता है , तो उसे GPF Advance कहा जाता है। यह आपका ही जमा किया हुआ पैसा होता है, इसलिए इसे वापस नहीं करना होता और न ही इस पर कोई ब्याज देना पड़ता है। चूँकि यह GPF राशि सेवानिवृत्ति के बाद मिलनी होती है, लेकिन इसे समय से पहले ही अग्रिम रूप में कुछ राशि निकाला जाता है इसलिए इसे जीपीएफ एडवांस (अग्रिम) कहा जाता है।
GPF Advance vs Withdrawal के नियम क्या हैं?
जीपीएफ एडवांस लेने के लिए सामान्य भविष्य निधि के आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करके ऑनलाइन आवेदन करना होता है। निकासी की अधिकतम सीमा की गणना पिछले 31 मार्च तक खाते में जमा कुल शेष राशि के आधार पर की जाती है, जिस पर GPF Advance vs Withdrawal के नियम लागू होते है।निर्धारित शर्तों के अधीन कर्मचारी अपने GPF खाते में जमा कुल राशि का 75 प्रतिशत तक निकाल सकते हैं। इसकी प्रमुख शर्तें निम्नलिखित हैं:-
- ➔ 5 वर्ष तक की नौकरी पर:- यदि सेवा के 5 वर्ष पूर्ण हो गए हैं, तो कुल जमा राशि का एक-तिहाई (लगभग 33%) हिस्सा निकाला जा सकता है।
- ➔ 5 से 10 वर्ष की नौकरी पर: – यदि सेवा 5 वर्ष से अधिक लेकिन 10 वर्ष से कम हुई है, तो कुल जमा राशि का आधा (50%) हिस्सा निकाला जा सकता है।
- ➔ 10 वर्ष या अधिक की नौकरी पर:- यदि नौकरी के 10 वर्ष पूर्ण हो गए हैं, तो कुल जमा पैसा का तीन-चौथाई (75%) हिस्सा निकाला जा सकता है।
यह भी पढ़ें : GPF Statement कैसे डाउनलोड करें?
जीपीएफ से पैसा निकालने के नियम (GPF Withdrawal Rules) क्या है ?
जीपीएफ से पैसा निकालने के नियम (GPF Withdrawal Rules) अत्यंत आसान हैं। सामान्य भविष्य निधि के आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करके जीपीएफ बैलेंस चेक किया जा सकता है और उसी आधार पर GPF Withdrawal के लिए ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है। इसकी चरणबद्ध प्रक्रिया निम्नलिखित है:-
- ➔ सबसे पहले अपने कंप्यूटर या मोबाइल में Google Chrome ब्राउज़र ओपन करें।
- ➔ आधिकारिक वेबसाइट (कर्मचारी सेवा पोर्टल) पर जाएं या नीचे दिए गए लिंक बटन पर क्लिक करें।
Link: https://jkuber.jharkhand.gov.in/emp/Default.aspx - ➔ अब GPF / CPS / PRAN नंबर के कॉलम में अपना GPF नंबर दर्ज करें (जैसे: RNC/EDN/1XXX)
- ➔ Password के कॉलम में अपना पासवर्ड लिखें तथा उसके नीचे दिए गए अक्षरों और संख्याओं (Captcha) को सबसे अंतिम बॉक्स में हूबहू दर्ज करें एवं Login बटन पर क्लिक कर दें।
- ➔ लॉगिन होते ही एक नया पेज खुल जाएगा। उसमें अपने आधार नंबर के अंतिम 6 अंक दर्ज करें और GENERATE OTP पर क्लिक करें।
- ➔ अब आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर 6 अंकों का OTP आएगा, उसे दर्ज करें और VERIFY OTP बटन पर क्लिक करें। इस प्रकार लॉगिन की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।
- ➔ अब मेनू में GPF Advance पर क्लिक करें, और फिर Apply GPF Advance विकल्प को चुनें।
- ➔ यहाँ आप अधिकतम कितनी राशि एडवांस ले सकते हैं, वह लाल रंग में लिखी हुई दिखाई देगी।
- ➔ अपनी ज़रूरत के मुताबिक आवश्यक राशि दर्ज करें और एडवांस लेने का उपयुक्त Reason चुनें।
- ➔ सभी विवरण सही दर्ज किए गए हैं या नहीं, यह जांचने के लिए Preview बटन पर क्लिक करें।
- ➔ सब कुछ सही होने पर Apply बटन पर क्लिक करें। इस तरह आपका आवेदन ऑनलाइन सबमिट हो जाएगा।
- ➔ अब आवेदन की एक प्रति Print निकाल लें, साथ ही कुल जमा राशि के GPF Statement का भी प्रिंट निकाल लें।
- ➔ इन दोनों दस्तावेजों की प्रतियों के साथ अपनी मूल सेवा पुस्तिका अपने DDO के पास जमा कर दें।
- ➔ डीडीओ के माध्यम से यह आवेदन स्वीकृति हेतु प्राधिकृत पदाधिकारी के पास भेजा जाएगा, और स्वीकृति पत्र की एक प्रति Treasury में भी भेजी जाएगी।
- ➔ प्राधिकृत पदाधिकारी द्वारा इस विवरण को आपकी सेवा पुस्तिका में दर्ज किया जाएगा तथा स्वीकृति आदेश ऑनलाइन डीडीओ के बिल लॉगिन में चला आएगा।
- ➔ डीडीओ द्वारा इसे ऑनलाइन Accept किया जाएगा और इसकी एक प्रति प्रिंट की जाएगी।
- ➔ इसके पश्चात निकासी बिल बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी। अंत में कोषागार पदाधिकारी द्वारा बिल का स्वीकृति आदेश से मिलान करने के बाद उसे पारित कर दिया जाएगा और GPF Advance vs Withdrawal राशि सीधे सरकारी कर्मी के बैंक खाते में आ जाएगी।
GPF Advance Application Form PDF डाउनलोड करने का लिंक :-
सूचना :-
शिक्षा विभाग की सभी खबरें, नियम, आदेश-निर्देश और पत्र पढ़ने या डाउनलोड करने के लिए www.educationjhar.com पर जाएं। पत्र पढ़ने या डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट के शीर्ष पर दिए गए “Letter” विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने विभिन्न पत्रों की सूची आ जाएगी। जिस पत्र को देखना हो, उस पर क्लिक करें। डाउनलोड करने के लिए दाहिनी ओर दिए गए “Link” पर क्लिक करें। इसी प्रकार आवश्यकता अनुसार अन्य पत्र और ब्लॉग पर उपलब्ध शिक्षा विभाग के सभी आदेश-निर्देश भी पढ़ सकते हैं।



