By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • Letter
  • Rules & Orders
    • Stories
  • Career
  • Circulars
    • Exam & Results
    • Contact
      • About Us
      • Disclaimer
      • Terms and Conditions
      • Privacy & Policy
Search
  • Advertise
  • Advertise
Reading: NIPUN Jharkhand (FLN) | मेरा विद्यालय निपुण, मैं भी निपुण
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • Letter
  • Rules & Orders
  • Career
  • Circulars
Search
  • Home
  • Letter
  • Rules & Orders
    • Stories
  • Career
  • Circulars
    • Exam & Results
    • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
> Blog > Rules & Orders > NIPUN Jharkhand (FLN) | मेरा विद्यालय निपुण, मैं भी निपुण
Rules & OrdersCircularsPrimary School

NIPUN Jharkhand (FLN) | मेरा विद्यालय निपुण, मैं भी निपुण

educationjhar
Last updated: 08/08/2025 18:48
educationjhar
Share
5 Min Read
NIPUN Jharkhand (FLN) | मेरा विद्यालय निपुण, मैं भी निपुण
SHARE

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 कहती है कि बच्चों के लिए सबसे ज़रूरी है कि वे पढ़ना-लिखना और गिनती करना अच्छे से सीखें। इसे ही बुनियादी साक्षरता और संख्याज्ञान (FLN) कहा जाता है। अगर कक्षा 1 और 2 में बच्चे ये चीज़ें अच्छे से सीख लें, तो वे आगे की कक्षाओं में अच्छा पढ़ पाएंगे और अपनी कक्षा के अनुसार अच्छा परिणाम ला सकेंगे। इसलिए मेरा विद्यालय निपुण, मैं भी निपुण (NIPUN Jharkhand – FLN) कार्यक्रम के तहत झारखण्ड के सभी सरकारी , निजी एवं सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित ) विद्यालयों पर शुरू की कक्षाओं में ही बच्चों को पढ़ना-लिखना और गिनती अच्छी तरह सिखाने पर ज़्यादा जोर दिया गया है ।

Contents
झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद् की ओर से राज्य में FLN के लिए किए गए कार्यNIPUN Jharkhand (FLN) का उद्देश्यमूल्यांकन की प्रक्रिया1️⃣ मेरा विद्यालय निपुण2️⃣मैं भी निपुण

झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद् की ओर से राज्य में FLN के लिए किए गए कार्य

मेरा विद्यालय निपुण, मैं भी निपुण कार्यक्रम के तहत झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद् की ओर से राज्य में बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान (FLN) के लिए अनेक कार्य किए गए है –

  • ➡️ शिक्षकों को FLN की ट्रेनिंग ।
  • ➡️ शिक्षकों के लिए गाइडबुक और बच्चों के लिए वर्कबुक ।
  • ➡️ कक्षा में रंगीन और सीखने लायक पोस्टर व चार्ट ।
  • ➡️ बच्चों के लिए उनकी उम्र के अनुसार कहानियों और किताबों का इंतज़ाम किया गया, ताकि उन्हें पढ़ने में मज़ा आए।
  • ➡️ पढ़ने की आदत, गिनती में मज़ा, TLM मेला, Word Power Championship और FLN Championship जैसी प्रतियोगिताएं ।
  • ➡️ बच्चों के ज़रिए घरों में दो भाषाओं वाला पैरेंट कैलेंडर भेजा गया, ताकि माता-पिता भी बच्चों की पढ़ाई में मदद कर सकें।

NIPUN Jharkhand (FLN) का उद्देश्य

  • ➡️ स्कूलों में पढ़ने-लिखने और गिनती (FLN) के अलग-अलग हिस्सों पर अच्छे से काम करना।
  • ➡️ निपुण भारत मिशन के तहत तय किए गए ज़रूरी कौशल (दक्षताओं) के आधार पर स्कूलों का मूल्यांकन करना।
  • ➡️ निपुण भारत दस्तावेज़ में कक्षा 1, 2, 3 के लिए जो लक्ष्य दिए गए हैं, उनके अनुसार बच्चों की सीखने की प्रगति देखना।
  • ➡️ अच्छे प्रदर्शन करने वाले स्कूलों और बच्चों को पहचानना और इनाम देना।
  • ➡️ पढ़ाई और प्रशासन की योजना बनाने के लिए ज़रूरी आंकड़े जुटाना।
  • ➡️ यह जानना कि कौन-कौन सी चीजें बच्चों के सीखने को प्रभावित कर रही है।

मूल्यांकन की प्रक्रिया

कक्षा 3 के बच्चों की जांच कक्षा 2 के स्तर के अनुसार होगी। कक्षा 2 के बच्चों की जांच कक्षा 1 के स्तर के अनुसार होगी। इससे पता चलेगा कि बच्चों ने बुनियादी पढ़ाई और गिनती अच्छी तरह सीखी है या नहीं।

मूल्यांकन की प्रक्रिया दो प्रकार की होगी-

1️⃣”मेरा विद्यालय निपुण” के तहत प्रत्येक विद्यालय का एक निर्धारित मापदंड मानकों के अनुसार मूल्यांकन किया जायेगा।

2️⃣ “मैं भी निपुण” के तहत प्रत्येक विद्यार्थियों का FLN में किए गए कक्षा उपयुक्त अधिगम प्रतिफल आधारित मापदंड मानकों के अनुसार मूल्यांकन किया जाएगा और उन्हें निपुण घोषित किया जाएगा।

1️⃣ मेरा विद्यालय निपुण

हर स्कूल की जाँच 13 बिंदुओं पर होगी। इनमें से 10 बिंदु स्कूल से जुड़े होंगे। 3 बिंदु बच्चों की पढ़ाई के स्तर से जुड़े होंगे। हर संकेतक के 3 स्तर होंगे-

  • 🏫 लेवल 0 – सबसे कम
  • 🏫 लेवल 1 – ठीक-ठाक
  • 🏫 लेवल 2 – सबसे अच्छा

निर्धारित अंक-

  • 🏫 स्कूल से जुड़े बिंदुओं के लिए 60% अंक।
  • 🚺 बच्चों की पढ़ाई के स्तर के लिए 40% अंक।

किसी भी स्कूल को “निपुण” कहलाने के लिए कुल 75% अंक लाने ज़रूरी हैं।

जो स्कूल “मेरा विद्यालय निपुण” बनेंगे, उनके FLN शिक्षक सीधे District Innovation Challenge (DIC) में शामिल होंगे और उन्हें डिजिटल सर्टिफिकेट मिलेगा।

अंकों का आधार – अंकों के आधार पर स्कूलों को 3 श्रेणियों में रखा गया है-

  • 📈 76% – 80% = मेरा विद्यालय निपुण (कांस्य) 🥉
  • 📈 81% – 85% = मेरा विद्यालय निपुण (रजत) 🥈
  • 📊 86% या उससे ज्यादा = मेरा विद्यालय निपुण (स्वर्ण) 🥇
2️⃣मैं भी निपुण

NIPUN Jharkhand (FLN) में “मैं भी निपुण” के तहत विद्यालय के बच्चों की जाँच की जाएगी जिसमे –

  • 🚹 कक्षा 2 और 3 के बच्चों की पढ़ने-लिखने की क्षमता (हिंदी और अंग्रेजी) और गिनती करने की क्षमता की जाँच होगी।
  • 🚹 हर बच्चे को निपुण कहलाने के लिए हर विषय में कम से कम 75% अंक लाने होंगे।
  • 🚹 जो बच्चे निपुण बनेंगे, वे सीधे FLN Championship के लिए स्कूल स्तर पर चुने जाएंगे और उन्हें डिजिटल सर्टिफिकेट मिलेगा।

यह भी पढ़ें : झारखण्ड सरकार का आया नया संकल्प , अब इन शिक्षक-कर्मचारी को मिलेगी ज्यादा पेंशन।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Extra Increment Benefit Extra Increment Benefit : सरकार का नया फैसला, अब इनको मिलेगी ज्यादा पेंशन
Next Article Online iddaa dünyasındaki öncü yaklaşımlar: Bahsegel, platform oyunlarını 2025 senesine nasıl optimize edecek?
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -

Latest News

Programvareutviklerne bak spillkolleksjonen på Rich Royal Casino for Norge
Government Teacher 13/06/2026
Roztočte válce a zažijte mega výhry v Azurslot Casino
Government Teacher 13/06/2026
Spinoloco Casino – Onko se aito ja turvallinen suomalaisille pelaajille
Government Teacher 13/06/2026
Spinsy Casino – How to Fast-Track Registration Rapid Account Creation Process
Government Teacher 13/06/2026
Follow US

Copyright © Education Jharkhand. All Right Reserved. Designed by Nerold IT Service

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?