By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • Letter
  • Rules & Orders
    • Stories
  • Career
  • Circulars
    • Exam & Results
    • Contact
      • About Us
      • Disclaimer
      • Terms and Conditions
      • Privacy & Policy
Search
  • Advertise
  • Advertise
Reading: Extra Increment Benefit : सरकार का नया फैसला, अब इनको मिलेगी ज्यादा पेंशन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • Letter
  • Rules & Orders
  • Career
  • Circulars
Search
  • Home
  • Letter
  • Rules & Orders
    • Stories
  • Career
  • Circulars
    • Exam & Results
    • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
> Blog > Rules & Orders > Extra Increment Benefit : सरकार का नया फैसला, अब इनको मिलेगी ज्यादा पेंशन
Rules & OrdersCircularsGovernment servant

Extra Increment Benefit : सरकार का नया फैसला, अब इनको मिलेगी ज्यादा पेंशन

educationjhar
Last updated: 08/08/2025 08:28
educationjhar
Share
4 Min Read
Extra Increment Benefit
SHARE

सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अब अधिक पेंशन मिलेगी। इसके लिए उन्हें अतिरिक्त वेतन वृद्धि (Extra Increment Benefit) का लाभ दिया जाएगा। सरकार द्वारा संकल्प जारी किया गया है कि सेवा समाप्ति से एक वर्ष पूर्व अनिवार्य सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले सरकारी कर्मचारियों को पेंशन एवं अन्य सेवानिवृत्ति लाभों की गणना में एक वार्षिक वेतन वृद्धि जोड़ी जाएगी।

Contents
इन्क्रीमेंट का नियम क्या है ?सेवानिवृत कर्मियों के लिए काल्पनिक वेतन वृद्धि का नया नियमकाल्पनिक वेतन वृद्धि का लाभ की शर्तें

इन्क्रीमेंट का नियम क्या है ?

बिना किसी बाधा के एक वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर एक वार्षिक वेतन वृद्धि दी जाती है। छठे वेतनमान के अनुसार, मूल वेतन का 3 प्रतिशत, जो 10 के गुणक में हो, के आधार पर वार्षिक वेतन वृद्धि (Increment Benefit) मिलती थी। सातवें वेतनमान में यह प्रणाली बदल गई है। अब सातवें वेतन आयोग के अनुसार, वेतन मैट्रिक्स में निर्धारित चार्ट के आधार पर प्रति वर्ष वेतन वृद्धि दी जाती है। यह मैट्रिक्स विभिन्न ग्रेड पे, लेवल और पे-बैंड (PB) में विभाजित है।

यह भी पढ़ें : वार्षिक वेतन वृद्धि कब और कैसे होती है? जानिए पूरा नियम क्या है ?

सेवानिवृत कर्मियों के लिए काल्पनिक वेतन वृद्धि का नया नियम

जैसा कि ज्ञात है, एक वर्ष की नियमित सेवा पूरी करने पर एक वेतन वृद्धि दी जाती है। लेकिन यदि कोई सरकारी सेवक वेतन वृद्धि की तिथि के ठीक अगले दिन सेवानिवृत्त होता है, तो उसे अतिरिक्त वेतन वृद्धि (Extra Increment Benefit) का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए झारखंड सरकार ने नया संकल्प जारी किया है।

11 अप्रैल 2023 के बाद, यदि झारखंड राज्य का कोई कर्मचारी 30 जून या 31 दिसंबर को एक साल की आवश्यक सेवा पूरी करने के बाद सेवानिवृत्त होता है, तो उसकी पेंशन और अन्य सेवानिवृत्ति लाभों की गणना के लिए एक काल्पनिक (Notional) वेतन वृद्धि मान्य की जाएगी।
इसके तहत पेंशन, उपदान, अवकाश नकदीकरण (अव्यवह्नत अवकाश का भुगतान) और स्थानांतरण अनुदान जैसी सभी देय राशियों की गणना में इस काल्पनिक वेतन वृद्धि को जोड़कर भुगतान किया जाएगा।

लेकिन, जिन कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की तारीख 30 जून या 31 दिसंबर है और उन्हें रिटायर होने से पहले के आखिरी साल में प्रमोशन या वेतन बढ़ोतरी (वित्तीय उन्नयन) मिली है, और प्रमोशन की तारीख से रिटायरमेंट की तारीख के बीच का अंतर 6 महीने से ज्यादा है, तो उन्हें भी रिटायरमेंट की तारीख पर एक काल्पनिक वेतन वृद्धि मानी जाएगी। इस वेतन वृद्धि को पेंशन और बाकी सेवानिवृत्ति लाभों की गणना में जोड़ा जाएगा।

संकल्प में यह भी कहा गया है कि केवल पेंशन की गणना के लिए ही एक काल्पनिक वेतन वृद्धि मानी जाएगी। बाकी सेवानिवृत्ति लाभों की गणना कर्मचारी के वास्तविक अंतिम मूल वेतन के आधार पर ही होगी।

सेवानिवृत कर्मियों के काल्पनिक वेतन वृद्धि का पत्र डाउनलोड करने के लिए नीचे क्लिक करें–

DOWNLOAD

काल्पनिक वेतन वृद्धि का लाभ की शर्तें

  • ✅ जो सरकारी कर्मचारी वेतन वृद्धि की तिथि से एक दिन पहले अर्थात 30 जून या 31 दिसंबर को रिटायर हो जाते हैं, उन्हें 1 जुलाई या 1 जनवरी को काल्पनिक वेतन वृद्धि केवल पेंशन की गणना के लिए मानी जाएगी।
  • ✅ माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आधार पर, यह काल्पनिक वेतन वृद्धि जोड़कर पुनरीक्षित पेंशन का लाभ 1 मई 2023 से दिया जाएगा। 30 अप्रैल 2023 से पहले की अवधि के लिए इस आधार पर पेंशन का भुगतान नहीं होगा।
  • ✅ अगर रिटायर कर्मचारी ने माननीय उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है, तो याचिका की तारीख से पिछले 3 साल की अवधि के लिए काल्पनिक वेतन वृद्धि जोड़कर पुनरीक्षित पेंशन दी जाएगी। लेकिन यह नियम उन मामलों में लागू नहीं होगा, जिनमें याचिका 11 अप्रैल 2023 या उसके बाद दायर की गई हो।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article वेतन वृद्धि के लिए हिन्दी टिप्पणी वेतन वृद्धि के लिए हिन्दी टिप्पणी : क्या कहता है नियम, यहां जानें
Next Article NIPUN Jharkhand (FLN) | मेरा विद्यालय निपुण, मैं भी निपुण NIPUN Jharkhand (FLN) | मेरा विद्यालय निपुण, मैं भी निपुण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -

Latest News

Zimpler kasinot – parhaan valinta vuonna 2026
Government Teacher 09/06/2026
Zimpler Casino – 2026 oppaasi ja vertailu
Government Teacher 09/06/2026
Winshark Casino Online Casino: Softwareentwickler und Gaming-Anbieter
Government Teacher 09/06/2026
Play Complimentary Demos and Actual Games on 21bit Casino
Government Teacher 09/06/2026
Follow US

Copyright © Education Jharkhand. All Right Reserved. Designed by Nerold IT Service

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?