झारखंड बोर्ड 10वीं (JAC 10th Result 2025) का रिजल्ट आ गया है। इस बार कुल 4 लाख 31 हजार से ज्यादा बच्चों ने परीक्षा दी। इनमें से करीब 3 लाख 96 हजार बच्चे पास हो गए यानी 91.7% बच्चों ने सफलता पाई। कोडरमा, पाकुड़, जामताड़ा, लातेहार और साहिबगंज जिलों के बच्चों ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। जैक बोर्ड ने टॉपर्स को प्रोत्साहित करने के लिए नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। स्टेट टॉपर को तीन लाख रुपये प्राइज मनी दी जायेगी।
नकद पुरस्कार की राशि इस प्रकार से है :-
✅ प्रथम रैंक(फर्स्ट डिवीजन) : 3 लाख रुपये
✅द्वितीय रैंक (सेंके्ड डिवीजन ) : 2 लाख रुपये
✅तृतीय रैंक (थर्ड डिवीजन) : 1 लाख रुपये
रिजल्ट में इस साल क्या रहा खास?
पिछले बार की तुलना में इस बार JAC 10th Result 2025 लगभग एक प्रतिशत अधिक रहा कुल 91.71 प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण हुए।
- ✅ प्रथम श्रेणी : 2 लाख 2 हजार 140 छात्र सफल हुए।
- ✅ द्वितीय श्रेणी : 1 लाख 57 हजार 294 छात्र सफल हुए।
- ✅ तृतीय श्रेणी : 17 हजार 521 छात्र सफल हुए
टॉप प्रदर्शन करने वाले जिले
- ✅ राज्य में प्रथम स्थान कोडरमा जिला का है जिनका 97.83% बच्चे सफल हुए।
- ✅ दूसरा स्थान पाकुड़ जिला का 96.83%
- ✅ तीसरा स्थान जामताड़ा जिला का 96%
- ✅ चौथा स्थान लातेहार जिला का 96.25%
- ✅ और पांचवा स्थान साहिबगंज जिला का 96.22% रहा।
रिजल्ट कैसे देखें?
- ✅जैक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://jacresults.com“” लिंक पर क्लिक करें।
- ✅अपना रोल नंबर और रोल कोड डालें।
- ✅सबमिट पर क्लिक करें – रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
- ✅चाहें तो प्रिंट या स्क्रीनशॉट ले लें।
यह भी पढ़ें : JAC 10th Result 2025 जारी हुआ , यहां से देखें मैट्रिक रिजल्ट।