By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • Letter
  • Rules & Orders
    • Stories
  • Career
  • Circulars
    • Exam & Results
    • Contact
      • About Us
      • Disclaimer
      • Terms and Conditions
      • Privacy & Policy
Search
  • Advertise
  • Advertise
Reading: स्पेशल JTET 2027 : झारखंड के शिक्षकों के लिए आयोजित होगी विशेष परीक्षा, जानें कब भरे जाएंगे फॉर्म और कब होगी परीक्षा।
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • Letter
  • Rules & Orders
  • Career
  • Circulars
Search
  • Home
  • Letter
  • Rules & Orders
    • Stories
  • Career
  • Circulars
    • Exam & Results
    • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
> Blog > Government Teacher > स्पेशल JTET 2027 : झारखंड के शिक्षकों के लिए आयोजित होगी विशेष परीक्षा, जानें कब भरे जाएंगे फॉर्म और कब होगी परीक्षा।
Government Teacher

स्पेशल JTET 2027 : झारखंड के शिक्षकों के लिए आयोजित होगी विशेष परीक्षा, जानें कब भरे जाएंगे फॉर्म और कब होगी परीक्षा।

educationjhar
Last updated: 07/11/2026 14:30
educationjhar
Share
6 Min Read
स्पेशल JTET 2027
SHARE

सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य कर दिया गया है। इसी क्रम में झारखंड के सरकारी स्कूलों में कार्यरत नियमित सहायक शिक्षकों और पारा शिक्षकों के लिए स्पेशल JTET 2027 का आयोजन किया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Contents
शिक्षकों के लिए TET पास होना क्यों अनिवार्य है?स्पेशल JTET 2027 का सिलेबस क्या होगा?स्पेशल JTET 2027 में कार्यरत शिक्षकों के लिए पासिंग मार्क्स कितने होंगे?स्पेशल JTET में कौन-कौन फॉर्म भर सकता है?

झारखंड अधिविद्य परिषद , रांची द्वारा रेगुलर JTET 2026 का परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद इस स्पेशल JTET 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। इस विशेष परीक्षा का आयोजन अप्रैल माह में होने की संभावना है। परीक्षा (Special JTET 2027) से जुड़ी विस्तृत नियमावली और आधिकारिक अधिसूचना जल्द ही जैक की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें :- गृह निर्माण हेतु विभागीय लोन बहुत अधिक सस्ता है। आवेदन कैसे करें? जानिए विस्तार से।

यह भी पढ़ें :- सहायक आचार्य का अवकाश नियम क्या है ? जानिए कितनी और कौन सी छुट्टी मिलेगी।

शिक्षकों के लिए TET पास होना क्यों अनिवार्य है?

शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता को लेकर सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट आदेश है कि कक्षा 1 से 8 तक के सभी कार्यरत शिक्षकों और नई भर्तियों के लिए TET पास करना अनिवार्य है।

WhatsApp Channel Join Now

जब झारखंड बिहार का ही हिस्सा था, तब बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 1994 और 1999 में बड़े पैमाने पर शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी। उस समय शिक्षक नियुक्ति के लिए प्रशिक्षित होना और टेट पास होना अनिवार्य नहीं था। नियुक्ति के उपरांत विभाग द्वारा इन्हें सेवाकालीन प्रशिक्षण दिया गया था।
झारखंड गठन के बाद वर्ष 2003 और 2005 में प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति की गई। अब इन सभी शिक्षकों के लिए भी TET पास होना अनिवार्य कर दिया गया है, जबकि इनमें से कई शिक्षक सेवानिवृत्त भी हो चुके है।

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में शिक्षा का अधिकार कानून (RTE Act, 2009) और NCTE के नियमों के तहत निम्नलिखित मुख्य दिशा-निर्देश तय किए है:-

  • ➔ किसी भी सरकारी, सहायता प्राप्त या निजी स्कूल में नियमित शिक्षक के रूप में नई नियुक्ति के लिए TET पास होना अनिवार्य है।
  • ➔ पहले से कार्यरत शिक्षक (In-service teachers) यदि प्रमोशन चाहते हैं, तो उनके लिए भी TET पास करना अनिवार्य होगा।
  • ➔ ऐसे शिक्षक जिनकी नियुक्ति RTE अधिनियम या TET लागू होने से पहले हुई थी, लेकिन उनकी रिटायरमेंट में 5 साल या उससे अधिक का समय बाकी है, उन्हें 2 वर्ष के भीतर TET की परीक्षा पास करनी अनिवार्य होगी।
  • ➔ यदि वे निर्धारित समय सीमा में TET उत्तीर्ण नहीं कर पाते हैं, तो उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी जाएगी (उन्हें उनके अनुभव के आधार पर नियमानुसार पेंशन/टर्मिनल लाभ दिए जाएंगे)।
  • ➔ जिन शिक्षकों की सेवानिवृत्ति में 5 साल से कम समय बाकी है, उन्हें बिना TET पास किए भी सेवानिवृत्ति की उम्र तक नौकरी में बने रहने की छूट दी गई है।
  • ➔ हालांकि, यदि ये शिक्षक भी Promotion का लाभ लेना चाहते हैं, तो इनके लिए भी TET पास करना जरूरी रहेगा।

स्पेशल JTET 2027 का सिलेबस क्या होगा?

वर्तमान में वैसे कार्यरत शिक्षक जिनकी नियुक्ति 1994, 1999, 2003 और 2005 में या अनुकंपा पर हुई थी, उनकी अधिक नौकरी शेष नहीं है। उम्र के इस पड़ाव में रेगुलर अभ्यर्थियों की भाँति अध्ययन करना कठिन है।स्पेशल JTET 2027 का सिलेबस के लिए नीचे की डाउनलोड बटन पर क्लिक करें।

Download Special JTET 2027 Syllabus

यह भी पढ़ें :- गृह निर्माण हेतु विभागीय लोन बहुत अधिक सस्ता है। आवेदन कैसे करें? जानिए विस्तार से।

स्पेशल JTET 2027 में कार्यरत शिक्षकों के लिए पासिंग मार्क्स कितने होंगे?

झारखंड अधिविद्य परिषद, रांची द्वारा JTET परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम अंक निर्धारित किए गए हैं, तथा कोटिवार आरक्षण का प्रावधान है, जो निम्नलिखित प्रकार से है:

स्पेशल JTET 2027

चूँकि यह परीक्षा स्पेशल होगी, इसलिए नियमित कार्यरत शिक्षकों और पारा शिक्षकों के लिए इस बात की प्रबल संभावना है कि पासिंग प्रतिशत को कम किया जाएगा या ग्रेस मार्क्स दिए जा सकते है।

स्पेशल JTET में कौन-कौन फॉर्म भर सकता है?

झारखंड राज्य में कार्यरत नियमित सहायक शिक्षकों, सभी कोटियों के स्नातक शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों और पारा शिक्षकों के लिए यह विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा है। यह सामान्य या नए अभ्यर्थियों के लिए नहीं है।

सूचना :-
शिक्षा विभाग की सभी खबरें, नियम, आदेश-निर्देश और पत्र पढ़ने या डाउनलोड करने के लिए www.educationjhar.com पर जाएं। पत्र पढ़ने या डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट के शीर्ष पर दिए गए “
Letter” विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने विभिन्न पत्रों की सूची आ जाएगी। जिस पत्र को देखना हो, उस पर क्लिक करें। डाउनलोड करने के लिए दाहिनी ओर दिए गए “Link” पर क्लिक करें। इसी प्रकार आवश्यकता अनुसार अन्य पत्र और ब्लॉग पर उपलब्ध शिक्षा विभाग के सभी आदेश-निर्देश भी पढ़ सकते हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article JTET Exam Date 2026 JTET Exam Date 2026: सरकार ने अदालत को तारीख बताई।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -

Latest News

JTET Exam Date 2026
JTET Exam Date 2026: सरकार ने अदालत को तारीख बताई।
Exam & Results news 26/09/2026
Primary Teacher Transfer
Primary Teacher Transfer : ऑनलाइन प्रक्रिया फिर शुरू, जानें मुख्य शर्तें और पात्रता की पूरी लिस्ट
Government Teacher Primary School 18/09/2026
GPF Aadhaar KYC
सरकारी राज्य कर्मचारी ध्यान दें: GPF Aadhaar KYC के बिना अटकेगा काम, ऐसे करें तुरंत अपडेट।
Government servant Government Teacher 16/09/2026
8th Pay Commission Update News
8th Pay Commission 2026 Update : बेसिक सैलरी, पेंशन और HRA के नियमों में बदलाव, देखें नया फ़ॉर्मूला
Government servant Government Teacher 12/09/2026
Follow US

Copyright © Education Jharkhand. All Right Reserved. Designed by Nerold IT Service

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?