नव नियुक्त सहायक आचार्य हो या कोई अन्य सरकारी कर्मचारी, वेतन शुरू होने के लिए GPF खाता होना जरूरी है। नियमों के तहत, सरकारी कर्मचारियों को हर महीने अपनी सैलरी से एक तय राशि इस खाते में जमा करनी होती है। ऐसे में नई नियुक्ति पाने वालों के लिए यह जानकारी होना आवश्यक है कि आखिर GPF ACCOUNT कैसे खोला जाता है।
GPF Account Opening Form डाउनलोड करें।
GPF अकाउंट खोलने के लिए सरकारी सेवक को दो तरह के फॉर्म भरने होते हैं। एक फॉर्म में आवेदक का विवरण होता है, जिसे चार प्रतियों में भरना होता है, तथा दूसरा फॉर्म नॉमिनी (उत्तराधिकारी) के लिए होता है। फॉर्म डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करें।
यह भी पढ़ें : GPF Statement कैसे डाउनलोड करें?
यह भी पढ़ें : सैलरी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?
GPF Account कैसे खोलें ?
जीपीएफ खाता व्यक्तिगत रूप से नहीं खोला जा सकता है। यह अपने विभाग के माध्यम से खोला जाता है। डीडीओ के पास फॉर्म भरकर दस्तवेजों के साथ जमा करना होता है। DDO के पास आवेदन जमा करने के लिए निम्नलिखित आंकड़ों का सही होना अनिवार्य है:-
- ● व्यक्तिगत विवरण :- कर्मचारी का पूरा नाम (सर्विस बुक के अनुसार), पिता/पति का नाम और जन्म तिथि।
- ● पद और विभाग :- वर्तमान पदनाम और उस विभाग का नाम जहाँ आप कार्यरत हैं।
- ● सेवा विवरण :- सरकारी सेवा में प्रथम नियुक्ति की तिथिऔर जन्म तिथि ।
- ● वेतन विवरण :- मूल वेतन ।
- ● अंशदान की राशि:– आप प्रतिमाह कितनी राशि कटवाना चाहते हैं (यह मूल वेतन के न्यूनतम 6% से कम नहीं होनी चाहिए)।
- ● नॉमिनी का नाम :- नामांकित व्यक्ति का नाम, कर्मचारी से संबंध, आयु और हिस्सेदारी का प्रतिशत।
- ● पता विवरणी :- स्थायी पूरा पता साफ़ साफ़ अंग्रेजी अक्षरों में अंकित होनी चाहिए।
GPF खाते में कितनी राशि कटवा सकते है ?
सामान्य भविष्य निधि नियम के अनुसार, अपने मूल वेतन का कम से कम 6% हिस्सा GPF में कटवाना अनिवार्य है।
GPF खाते से अधिकतम कितनी राशि की कटौती की जा सकती है ?
कुल वेतन (Basic Pay + DA + अन्य भत्ते) का 100% तक GPF में जमा कर सकते है। यदि आप GPF कटौती की राशि बढ़ाना या घटाना चाहते हैं, तो इसकी एक निश्चित प्रक्रिया है। आमतौर पर एक वित्तीय वर्ष में आप अपनी कटौती की राशि को दो बार बढ़ा सकते हैं और एक बार घटा सकते हैं। इसके लिए DDO को एक लिखित पत्र देना अनिवार्य है।
सूचना :-
शिक्षा विभाग की सभी खबरें, नियम, आदेश-निर्देश और पत्र पढ़ने या डाउनलोड करने के लिए www.educationjhar.com पर जाएं। पत्र पढ़ने या डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट के शीर्ष पर दिए गए “Letter” विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने विभिन्न पत्रों की सूची आ जाएगी। जिस पत्र को देखना हो, उस पर क्लिक करें। डाउनलोड करने के लिए दाहिनी ओर दिए गए “Link” पर क्लिक करें। इसी प्रकार आवश्यकता अनुसार अन्य पत्र और ब्लॉग पर उपलब्ध शिक्षा विभाग के सभी आदेश-निर्देश भी पढ़ सकते हैं। किसी विशेष पत्र को तुरंत प्राप्त करने के लिए, सर्च बॉक्स में विषय लिखकर Search करें।

