By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • Letter
  • Rules & Orders
    • Stories
  • Career
  • Circulars
    • Exam & Results
    • Contact
      • About Us
      • Disclaimer
      • Terms and Conditions
      • Privacy & Policy
Search
  • Advertise
  • Advertise
Reading: J-Guruji Jharkhand : ऐप्प से शिक्षक पाएंगे प्रशिक्षण, जानें समस्त प्रक्रिया क्या है ?
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • Letter
  • Rules & Orders
  • Career
  • Circulars
Search
  • Home
  • Letter
  • Rules & Orders
    • Stories
  • Career
  • Circulars
    • Exam & Results
    • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
> Blog > Rules & Orders > J-Guruji Jharkhand : ऐप्प से शिक्षक पाएंगे प्रशिक्षण, जानें समस्त प्रक्रिया क्या है ?
Rules & OrdersCircularsPrimary School

J-Guruji Jharkhand : ऐप्प से शिक्षक पाएंगे प्रशिक्षण, जानें समस्त प्रक्रिया क्या है ?

educationjhar
Last updated: 03/02/2025 16:14
educationjhar
Share
4 Min Read
J-Guruji Jharkhand
SHARE

गुरूजी शब्द “गुरु “और “जी” शब्द से बना है। गुरु ज्ञान और शिक्षा प्रदान करता है एवं उज्जवल भविष्य के मार्गदर्शक होता है। यही कारण है की इसके साथ “जी” जैसे सम्मानित और आदरणीय शब्द जोड़े गए हैं। J-Guruji ऐप्प को झारखण्ड के सरकारी स्कूलों में पदस्थापित गुरुजनों के पठन-पाठन में सहायक के रूप में बनाया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Contents
प्रशिक्षण का उद्देश्यप्रशिक्षण की प्रक्रिया क्या होगी ?निष्कर्ष

J-Guruji Jharkhand ऐप्प में शिक्षकों के लिए कई प्रकार की सामग्रियाँ उपलब्ध होती है। राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में प्रति सप्ताह Project RAIL के तहत होने वाले साप्ताहिक टेस्ट की प्रश्नपत्र इसी ऐप्प से डाउनलोड की जाती है। अब इसी कड़ी में झारखण्ड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद , रांची (JCERT ) द्वारा कक्षा 1 से 12 तक सरकारी एवं गैर सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित ) सभी शिक्षक / शिक्षिकाओं के लिए 50 घंटे का ऑनलाइन एवं ऑफलाइन अनिवार्य प्रशिक्षण देगी। ऑनलाइन प्रशिक्षण सभी शिक्षकों के लिए अनिवार्य है जो एक माह में प्रशिक्षण को पूरा करना है।

यह भी पढ़ें ➧ आभा हेल्थ कार्ड झारखण्ड सरकार के सभी कर्मचारियों के लिए बनाना अनिवार्य, जानें लाभ और बनाने का नियम क्या है ?

J-Guruji Jharkhand

प्रशिक्षण का उद्देश्य

झारखण्ड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद , रांची द्वारा यह प्रशिक्षण देने का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों की शिक्षण क्षमता, कार्यक्षमता का बढ़ावा , विषय-वस्तु की समझ व परख तथा कक्षा प्रबंधन कौशल को विकसित करना है, ताकि वे छात्रों को अधिक प्रभावी ढंग से पढ़ा सकें।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति’ 2020 में शिक्षकों के सतत पेशेवर विकास (Continuous Professional Development) हेतु कम-से-कम 50 घंटों के प्रशिक्षण का प्रावधान रखा गया है। इसका उद्देश्य शिक्षक को स्वयं में सुधार करने के लिए और पेशे से संबंधित आधुनिक विचार, नवीनतम शिक्षण तकनीक, पद्धति, कौशल और नवाचार को सीखने के लिए अवसर उपलब्ध कराना है ।

WhatsApp Channel Join Now

सतत पेशेवर विकास (Continuous Professional Development) के अवसरों में विशेष रूप से बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान के नवीनतम शिक्षण शास्त्र, अधिगम परिणामों के रचनात्मक और अनुकूल आकलन, योग्यता आधारित अधिगम और संबंधित शिक्षण शास्त्र जैसे अनुभवात्मक शिक्षण, कला – एकीकृत, खेल- एकीकृत और कहानी आधारित दृष्टिकोण आदि को क्रमबद्ध रूप से सम्मिलित करना अतिआवश्यक है। इन उद्देश्यों को पूरा करने के लिए J-Guruji Jharkhand ऐप्प से प्रशिक्षण अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें ➧ सैलरी स्लिप (Salary Slip) कैसे डाउनलोड करें ?

प्रशिक्षण की प्रक्रिया क्या होगी ?

प्रशिक्षण पूरा करने की प्रक्रिया दो प्रकार की होगी।

  1. ऑफलाइन
  2. ऑनलाइन

1.ऑफलाइन :- ऑफलाइन प्रशिक्षण दो प्रकार की होगी। एक गैर आवासीय जहाँ पर प्रशिक्षण पाने के लिए शिक्षकों को रात में ठहरने की आवश्यकता नहीं होगी। यह प्रशिक्षण सभी जिलों के डायट सेंटर पर होगी। यह प्रशिक्षण 6 घंटों की अर्थात एक दिवसीय होगी। दूसरा ऑफलाइन प्रशिक्षण जीसीआरटी रातू में होगी जो पूर्णतः आवासीय होगी। यह प्रशिक्षण 20 घंटे की होगी।

2.ऑनलाइन :- ऑनलाइन प्रशिक्षण सामान्य होगी और यह लगभग 24 घंटे की होगी। इसमें Pedagogy, Assessment, DIKSHA, NEP, Classroom Management, NCF-SCF आदि से संबंधित ऑनलाइन प्रशिक्षण होगा। ऑनलाइन प्रशिक्षण के लिए मोबाइल या टैब या लैपटॉप में इंटरनेट की आवश्यकता होगी।

निष्कर्ष

जेसीआरटी द्वारा निर्धारित यह प्रशिक्षण लम्बी अवधि 50 घंटों की होगी। सभी कोटि के शिक्षकों को नवीनतम अनुसंधानों से अपडेट , डिजिटल शिक्षा, ई-लर्निंग टूल्स और स्मार्ट क्लासरूम के उपयोग में, समावेशी शिक्षा और विविध पृष्ठभूमि के छात्रों को बेहतर तरीके से पढ़ाने के लिए, शिक्षा के क्षेत्र में नैतिकता, अनुशासन और नेतृत्व क्षमताओं को विकसित करने के लिए यह प्रशिक्षण आवश्यक है। प्रशिक्षण ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों प्रकार से होगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Para Teacher Rule : झारखण्ड सहायक अध्यापक सेवाशर्त नियमावली 2021 क्या है ?
Next Article Income tax 2025 -26 Income tax 2025 -26 : ₹12 लाख से ज्यादा सैलरी? ऐसे कैलकुलेट करें मार्जिनल रिलीफ और जानें अपना इनकम टैक्स।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -

Latest News

गृह निर्माण अग्रिम (House Building Advance)
गृह निर्माण अग्रिम (House Building Advance) के लिए आवेदन कैसे करें? जानिए विस्तार से।
Government servant Circulars 08/08/2026
सुपोषण वाटिका
सुपोषण वाटिका: सरकारी विद्यालयों में पोषण, शिक्षा और पर्यावरण का अद्भुत संगम
Primary School Government Teacher 31/07/2026
विद्यालय में सामाजिक अंकेक्षण (Social Audit in School)
विद्यालय में सामाजिक अंकेक्षण (Social Audit in School) क्या है? क्या-क्या जाँच होती है और स्कूल को क्या तैयारी करनी चाहिए। जानिए विस्तार से।
Government Teacher news 13/07/2026
SMC Gathan 2026
SMC Gathan 2026 : NEP 2020 के तहत स्कूल प्रबंधन समिति का गठन, जानें चयन प्रक्रिया, संरचना ,योग्यता और कार्यकाल
Government Teacher 03/07/2026
Follow US

Copyright © Education Jharkhand. All Right Reserved. Designed by Nerold IT Service

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?