UDISE Plus क्या है?
भारत सरकार ने स्कूलों से जुड़ी जानकारी इकट्ठा करने के लिए UDISE Plus नाम का एक ऑनलाइन पोर्टल बनाया है। इस पोर्टल के जरिए स्कूलों के छात्रों, शिक्षकों, सुविधाओं और बिल्डिंग जैसी जानकारियाँ एक जगह पर जमा की जाती हैं। इस लेख में हम विस्तार से समझेंगे कि UDISE Plus 2025-26 में Student Progression कैसे दर्ज की जाती है।
UDISE Plus Student Progression क्या है?
छात्र प्रगति से आशय है कि किसी विद्यार्थी ने एक शैक्षणिक वर्ष में कितनी सफलता प्राप्त की, क्या वह अगली कक्षा में पदोन्नत (promoted) हुआ है या नहीं, या वह ड्रॉपआउट (drop-out) हो गया है, स्थानांतरित (transferred) हुआ है, आदि।
UDISE Plus 2025-26 में Student Progression कैसे करें?
स्कूल का सारा डेटा एक ही जगह इकट्ठा हो और उसी के आधार पर स्कूल का बजट बने तथा विकास कार्य पारदर्शी तरीके से हों – इसके लिए UDISE Plus पोर्टल पर हर साल ऑनलाइन आंकड़े दर्ज किए जाते हैं।
प्रत्येक शैक्षणिक सत्र में छात्रों की पूरी जानकारी अगली कक्षा में भी बनी रहे, इसके लिए UDISE Plus 2025-26 में Student Progression करना आवश्यक है।
Student Progression करने के लिए निम्नलिखित चरणों को पूरा करें:-
1️⃣ प्रथम चरण :– UDISE Plus पोर्टल में लॉगिन करें ।
- ▶️ सबसे पहले गूगल पर “UDISE Plus” सर्च करें या सीधे इस लिंक पर जाएं: https://udiseplus.gov.in
- ▶️ अपना राज्य (State) चुनें।
- ▶️ स्कूल का UDISE कोड (DISE Code) और पासवर्ड दर्ज करें।
- ▶️ कैप्चा को ध्यानपूर्वक भरें और Login बटन पर क्लिक करें।
2️⃣ द्वितीय चरण :- डेटा एंट्री सेक्शन में जाएं।
- ✔️ लॉगिन के बाद Current Academic Year 2025-26 पर क्लिक करें।
- ✔️ अब “Student Movement and Progression” विकल्प चुनें।
- ✔️ इसके बाद तीन विकल्प दिखाई देंगे, उनमें से “Progression Activity” को चुनें।
- ✔️ अब Progression Moduleदिखाई देगा, उसके नीचे दिए गए “Go” बटन पर क्लिक करें।
3️⃣ तृतीय चरण:- छात्र विवरण भरें।
- ➡️ अगली स्क्रीन में: Select Class में कक्षा चुनें।
- ➡️ Select Section में “A” चुनें।
- ➡️ फिर Go बटन पर क्लिक करें।
4️⃣ चतुर्थ चरण :- अब चार बॉक्स दिखाई देंगे। इन बॉक्सों में इस प्रकार जानकारी भरनी होगी :-
- ✔️ Progression Status: इसमें चार विकल्प होंगे (जैसे Promoted, Retained, Dropout आदि)। छात्र की स्थिति के अनुसार उचित विकल्प चुनें।
- ✔️ Marks in Percentage (%): छात्र द्वारा प्राप्त प्रतिशत अंक भरें।
- ✔️ No. of Days School Attended: सत्र 2024-2025 के दौरान छात्र की उपस्थिति के कुल दिनों की संख्या लिखें।
- ✔️ Schooling Status (2025-26):इसमें दो विकल्प मौजूद है।
- ➡️ यदि छात्र पास होकर उसी स्कूल में अध्ययनरत है, तो पहला विकल्प चुनें।
- ➡️ यदि छात्र ने टीसी लेकर या बिना टीसी के किसी अन्य स्कूल में प्रवेश लिया है, तो दूसरा विकल्प चुनें।
5️⃣ पाचवां चरण :- में Section का केवल एक ही विकल्प (A) होगा – उसे चुनें।
- ✅ अंत में “Update” बटन पर क्लिक करें।
- ✅ बटन क्लिक करते ही संबंधित छात्र का Student Progression कार्य पूर्ण हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: शिक्षकों के लिए 10 बेस्ट मोबाइल ऐप्स जो पठन-पाठन के काम आसान बनाएं (2025 अपडेट) ।