सरकार द्वारा सामान्य भविष्य निधि (जनरल प्रोविडेंट फंड-GPF) में ब्याज दर की घोषणा कर दिया गया है। झारखण्ड के शिक्षकों और कर्मचारियों को 2024-25 में सामान्य भविष्य निधि से संचित राशि पर 7.1 प्रतिशत ब्याज मिलेगी। ब्याज की गणना प्रत्येक वित्तीय वर्ष के अंतिम में किया जाता है। झारखण्ड सरकार के सभी शिक्षक कर्मचारी GPF के आधिकारिक वेबसाइट jkuber.jharkhand.gov.in/emp/ पर लॉगिन करके ऑनलाइन कुल संचित राशि , सैलरी स्लिप , GPF स्टेटमेंट देख और डाउनलोड कर सकते है।
सामान्य भविष्य निधि (GPF) क्या है
सामान्य भविष्य निधि में अंशदान की योग्यता रखने वाले झारखण्ड सरकार के शिक्षक और कर्मचारी सैलरी से प्रत्येक माह भविष्य निधि योजना में कुछ राशि अंशदान करते है। यह अंशदान कम से कम मूल वेतन का 6 प्रतिशत होनी चाहिए। अधिक से अधिक 100 प्रतिशत तक मासिक सैलरी में कटौती कर सकते है।भविष्य निधि में जमा राशि शिक्षक/ कर्मचारी के सेवानिवृति वक़्त एक मुश्त दी जाती है। इससे पूर्व अग्रिम के रूप में भविष्य निधि में जमा कुल राशि का 70 प्रतिशत निकासी कर सकते है। उदाहरण के तौर पर अगर आपके GPF खाता में 3 लाख जमा है तो उसमें 2 लाख 10 हजार की निकासी शर्तों के अधीन कर सकते है।

GPF की ब्याज दर
प्रत्येक माह की कटौती पर जो ब्याज प्राप्त होती है उससे GPF की ब्याज दर कहा जाता है। इसकी गणना प्रत्येक वित्तीय वर्ष के अंत में किया जाता है। वित्तीय वर्ष एवं उसमे ब्याज दर की सारणी :-
वित्तीय वर्ष | ब्याज दर |
---|---|
2024-25 | 7.1% |
2023-24 | 7.1% |
2022-23 | 7.1% |
2021-22 | 7.10% |
2020-21 | 7.10% |
यह भी पढ़ें ➧सरकारी सेवक का अवकाश स्वीकृत का क्या नियम है
यह भी पढ़ें ➧ GPF Statement 2024|GPF Balance | GPF Pay Slip 2024 कैसे निकालें ? एक सम्पूर्ण जानकारी।
GPF Jharkhand Statement कैसे देखें ?
GPF से Statement निकालने या देखने के लिए सबसे पहले भविष्य निधि की आधिकारिक वेबसाइट Kuber Employee Portal पर लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के लिए ID में GPF नंबर और Password डालें। उसके बाद GPF Account ➨Current GPF balance में जाएं। फिर Re-Process पर क्लिक करें। अब जिस बित्तीय वर्ष का देखना चाहते है उससे सेलेक्ट करें। अब Show Statement पर क्लिक करके उसे विस्तार से देख और डाउनलोड कर सकते है।