सरकारी कर्मियों के लिए होम लोन, पर्सनल लोन या कार लोन लेना हो, या बैंक में सेविंग अकाउंट को सैलरी अकाउंट में बदलवाना हो या फरवरी माह में इनकम टैक्स भरना हो इन सभी के लिए सैलरी स्लिप की आवश्यकता पड़ती ही है। झारखण्ड सरकार के सभी नियमित कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए अब अपने वेतन और भविष्य निधि (GPF) से जुड़ी जानकारी प्राप्त करना बेहद आसान हो गया है। वित्त विभाग के कर्मचारी सेवा पोर्टल (J-Kuber Employee Portal ) के माध्यम से आप घर बैठे अपने मोबाइल से Jharkhand GPF Balance Check Online कर सकते हैं और किसी भी महीने की Salary Slip Download PDF फॉर्मेट में प्राप्त कर सकते हैं।
इस लेख में हम आपको मोबाइल ब्राउज़र और मोबाइल ऐप दोनों के माध्यम से GPF Balance देखने और Salary Slip Download करने की पूरी चरणबद्ध प्रक्रिया बता रहे हैं। आप पूरा लेख को अवश्य पढ़ें।
J-Kuber Employee Portal (कर्मचारी सेवा पोर्टल) पर लॉगिन कैसे करें?
Jharkhand GPF Balance Check Online करने और किसी भी महीने की Salary Slip Download करने के लिए पहले कर्मचारी सेवा पोर्टल (J-Kuber Employee Portal) पर लॉगिन करना होगा। पूर्व की लॉगिन प्रक्रिया में अब बदलाव की गई है। अब इसमें आधार कार्ड बेस्ड लॉगिन किया गया है। इसलिए अभी तक आपने यदि GPF को आधार से लिंक नहीं किये है तो तुरंत लिंक कीजिए। यह झारखण्ड के सभी सरकारी कर्मियों के लिए आवश्यक है। GPF को आधार से कैसे लिंक करें यह पूर्व में बताया जा चूका है फिर भी यदि आपको जानकारी नहीं है तो इस लिंक (GPF – AADHAAR Link ) को क्लिक करके सारी प्रक्रिया को सरल तरीके से जान सकते है।
कर्मचारी सेवा पोर्टल पर लॉगिन के लिए मोबाइल (Android या iPhone) के ब्राउज़र से अपनी जानकारी देखने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करे :-
- » अपने मोबाइल के Google Chrome या Safari ब्राउज़र में झारखण्ड सरकार के आधिकारिक कर्मचारी सेवा पोर्टल https://jkuber.jharkhand.gov.in/emp/ पर जाएं।
- » लॉगिन पेज पर अपना GPF / CPS / PRAN नंबर दर्ज करें।
- » इसके बाद अपना Password और स्क्रीन पर दिखाई दे रहा Security Code (Captcha) भरकर Login बटन पर टैप करें।
यदि आप J-Kuber Employee Portal पोर्टल पर पहली बार आ रहे हैं, तो लॉगिन बॉक्स के नीचे दिए गए Not Registered (New User)? विकल्प पर क्लिक करके अपना पंजीकरण पूरा करें। पासवर्ड भूल जाने की स्थिति में Forgot Password? पर जाकर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP के जरिए नया पासवर्ड बनाया जा सकता है।
Jharkhand GPF Balance Check Online और अकाउंट स्लिप डाउनलोड करने की विधि
कर्मचारी सेवा पोर्टल पर सफल लॉगिन करने के बाद आप अपने GPF खाते का वर्तमान बैलेंस और वार्षिक लेखा पर्ची (Account Slip) निम्नलिखित तरीके से डाउनलोड कर सकते है:-
- »डैशबोर्ड पर ऊपर या बाईं ओर दिए गए मुख्य मेनू में GPF Account के विकल्प पर क्लिक करें।
- »ड्रॉप-डाउन मेनू में आपको मुख्य रूप से ये विकल्प दिखाई देंगे :-
- ✦Current GPF Ac Balance: इस पर टैप करते ही आपके GPF खाते में जमा कुल Current Balance स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- ✦View GPF Account / Generate A/c: यदि आप पूरे वित्तीय वर्ष की मासिक कटौती, ब्याज और TV नंबर सहित विस्तृत स्लिप चाहते हैं, तो इस विकल्प को चुनें।
- » वित्तीय वर्ष चुनकर सबमिट करें। स्क्रीन पर आपकी GPF अकाउंट स्लिप खुल जाएगी, जिसे आप Print या Save as PDF के माध्यम से अपने फ़ोन में सुरक्षित रख सकते हैं।
Jharkhand Employee Salary Slip Download PDF कैसे करें?
झारखण्ड सरकार के सभी सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों को अपने वेतन की जानकारी प्राप्त करने , बैंक लोन, इनकम टैक्स फाइलिंग या अन्य कार्यालयी कार्यों के लिए सैलरी स्लिप डाउनलोड की आवश्यकता पड़ती है। आप आसान चरणों का पालन करते हुए घर बैठे मोबाइल से इसे डाउनलोड कर सकते है। इसके लिए झारखण्ड सरकार का एक आधिकारिक ऐप्प कर्मचारी सेवा प्लस के नाम से उपलब्ध है। इसमें एक बार लॉगिन हो जाने के बाद बार- बार लॉगिन करने की आवश्यकता नहीं होती है और आप कभी भी और कही से भी ऐप्प ओपन करके कोई भी वर्ष के किसी महीने का एक टच में सैलरी स्लिप डाउनलोड कर सकते है। ऐप्प डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए की बटन पर क्लिक करें –

मोबाइल पर सैलरी स्लिप डाउनलोड या Pay Slip डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:-
- 1. सबसे पहले कर्मचारी सेवा पोर्टल की आधिकारिक पोर्टल पर जाएं या इस लिंक https://jkuber.jharkhand.gov.in/emp/ पर क्लिक करें।
- 2. जीपीएफ नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन पर टैप करें।
- 3. उसके बाद आधार कार्ड का अंतिम 6 डिजिट भरें।
- 4. अब आधार कार्ड से लिंक वाले मोबाइल नंबर में OTP आएगा उसे नीचे की बॉक्स में दर्ज करें।
- 5. लॉगिन करने के बाद मुख्य मेनू में Salary Details विकल्प पर टैप करें।
- 6. इसके अंतर्गत बहुत सारे विकल्प में सबसे पहला Salary Slip पर क्लिक करें।
- 7. अब ड्रॉप-डाउन से उस वर्ष और माह का चयन करें जिसकी वेतन पर्ची आपको चाहिए और सर्च बटन पर क्लिक करें।
- 8. Search बटन पर क्लिक करते ही संबंधित वित्तीय वर्ष के सभी महीने की आपकी Salary स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- 9. अब जिस महीने का चाहिए उसके कण्ट्रोल नंबर को टैप करें।
- 10. टैप करते ही सैलरी स्लिप का एक नया स्क्रीन खुल जाएगी।
- 11. डाउनलोड आइकन पर क्लिक करते ही मोबाइल पर डाउनलोड हो जाएगी।
- 12. Save as PDF चुनकर इसे अपने मोबाइल में सेव कर सकते है और प्रिंट भी निकाल सकते है।
Employee Plus App (कर्मचारी सेवा प्लस ऐप) से GPF और Pay Slip या सैलरी स्लिप कैसे देखें?
यदि आप Android स्मार्टफोन का उपयोग करते हैं, तो झारखण्ड वित्त विभाग द्वारा जारी आधिकारिक मोबाइल ऐप के जरिए भी यह सुविधा प्राप्त कर सकते है :-
1.Google Play Store खोलें और कर्मचारी सेवा प्लस ऐप इंस्टॉल करें।
2. ऐप्प खोलकर अपने GPF/PRAN नंबर और पोर्टल पासवर्ड से लॉगिन करें।
3. ऐप्प के होम स्क्रीन पर ही आपको GPF Balance, Pay Slip, Service Book और Form-16 देखने व डाउनलोड करने के सीधे विकल्प मिल जाएंगे।
सूचना :-
शिक्षा विभाग की सभी खबरें, नियम, आदेश-निर्देश और पत्र पढ़ने या डाउनलोड करने के लिए www.educationjhar.com पर जाएं। पत्र पढ़ने या डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट के शीर्ष पर दिए गए “Letter” विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने विभिन्न पत्रों की सूची आ जाएगी। जिस पत्र को देखना हो, उस पर क्लिक करें। डाउनलोड करने के लिए दाहिनी ओर दिए गए “Link” पर क्लिक करें। इसी प्रकार आवश्यकता अनुसार अन्य पत्र और ब्लॉग पर उपलब्ध शिक्षा विभाग के सभी आदेश-निर्देश भी पढ़ सकते हैं।

