By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • Letter
  • Rules & Orders
    • Stories
  • Career
  • Circulars
    • Exam & Results
    • Contact
      • About Us
      • Disclaimer
      • Terms and Conditions
      • Privacy & Policy
Search
  • Advertise
  • Advertise
Reading: Jharkhand Employee Status Update: सरकारी शिक्षक एवं अन्य कर्मियों का स्टेटस व प्रोफाइल अपडेट करने की नई SOP जारी, जानें पूरी प्रक्रिया।
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • Letter
  • Rules & Orders
  • Career
  • Circulars
Search
  • Home
  • Letter
  • Rules & Orders
    • Stories
  • Career
  • Circulars
    • Exam & Results
    • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
> Blog > Finance Department > Jharkhand Employee Status Update: सरकारी शिक्षक एवं अन्य कर्मियों का स्टेटस व प्रोफाइल अपडेट करने की नई SOP जारी, जानें पूरी प्रक्रिया।
Finance Department

Jharkhand Employee Status Update: सरकारी शिक्षक एवं अन्य कर्मियों का स्टेटस व प्रोफाइल अपडेट करने की नई SOP जारी, जानें पूरी प्रक्रिया।

educationjhar
Last updated: 22/11/2026 14:51
educationjhar
Share
6 Min Read
Jharkhand Employee Status Update
SHARE

झारखंड सरकार के वित्त विभाग ने राज्य के शिक्षकों एवं अन्य सरकारी कर्मियों के सेवा अभिलेखों को अधिक सुरक्षित और त्रुटिरहित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसके तहत Jharkhand Employee Status Update प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए विभाग द्वारा नई मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) और यूजर मैनुअल जारी किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Contents
Jharkhand Employee Status Update के लिए नई SOP की आवश्यकता क्यों पड़ी?किन 10 मामलों में DDO कर सकेंगे सरकारी कर्मियों का प्रोफाइल अपडेट ?JIFMS पोर्टल पर होगी स्टेटस अपडेट की 3-स्तरीय जांच प्रक्रियास्टेटस अप्रूवल के बाद कर्मचारी प्रोफाइल में कैसे होगा सुधार?DDO Level पर Employee Status Update कैसे करें ?

इस नई व्यवस्था के अंतर्गत DDO के माध्यम से कर्मियों का स्टेटस और प्रोफाइल अपडेट किया जाना है। यह निर्देश राज्य के सभी अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, विभागाध्यक्ष, प्रमंडलीय आयुक्त, उपायुक्त और कोषागार पदाधिकारियों को जारी किया गया है।

Jharkhand Employee Status Update के लिए नई SOP की आवश्यकता क्यों पड़ी?

राज्य सरकार के कर्मियों को उनके देय पावना (अंतिम भुगतान / लाभ) के भुगतान के समय अनेक ऑनलाइन विवरणों की आवश्यकता होती है, जिनका पूर्व से ही सही-सही भरा होना अनिवार्य है। डेटा में किसी प्रकार की विसंगति या अनुपलब्धता होने तथा कर्मियों की मृत्यु, ऐच्छिक सेवानिवृत्ति, बर्खास्तगी, प्रतिनियुक्ति और निलंबन जैसे मामलों में प्रोफाइल अपडेट करने में तकनीकी समस्याएं आ रही थीं। इस वजह से फाइलों के निष्पादन में अनावश्यक देरी होती थी। इन्हीं तकनीकी समस्याओं के त्वरित समाधान और विभिन्न स्तर के पदाधिकारियों की जवाबदेही तय करने के उद्देश्य से Jharkhand Employee Status Update के लिए यह नया सिस्टम लागू किया गया है।

यह भी पढ़ें : सरकारी एवं पारा शिक्षकों के लिए आयोजित होगी विशेष टेट परीक्षा, जानें कब भरे जाएंगे फॉर्म और कब होगी परीक्षा।

किन 10 मामलों में DDO कर सकेंगे सरकारी कर्मियों का प्रोफाइल अपडेट ?

नए नियम के तहत DDO लेवल बिल मैनेजमेंट सिस्टम के ‘Update Status’ टैब के माध्यम से निम्नलिखित 10 स्थितियों में सरकारी शिक्षक एवं अन्य कर्मियों का स्टेटस अपडेट किया जा सकता है :-

WhatsApp Channel Join Now
  • » मृत्यु (Death)
  • » ऐच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS)
  • » बर्खास्तगी (Dismissal)
  • » प्रतिनियुक्ति (Deputation)
  • » निलंबन (Suspension)
  • » लापता (Missing)
  • » अनिवार्य सेवानिवृत्ति (CRS)
  • » छंटनी (Retrenchment)
  • » इस्तीफा (Resignation)
  • » सेवा से हटाया जाना (Removal)

JIFMS पोर्टल पर होगी स्टेटस अपडेट की 3-स्तरीय जांच प्रक्रिया

राज्य सरकार के सरकारी कर्मचारियों के डेटा की प्रमाणिकता बनाए रखने के लिए प्रोफाइल स्टेटस अपडेशन की प्रक्रिया को तीन चरणों में बांटा गया है जो निम्न प्रकार से है :-

1. DDO स्तर : संबंधित DDO पोर्टल पर लॉगिन कर कर्मचारी का चयन करेंगे, वास्तविक Status चुनेंगे और अधिकतम 2 MB की PDF फाइल में संबंधित दस्तावेज अपलोड कर अनुरोध को कोषागार को अग्रसारित करेंगे।

2. कोषागार लेखा पदाधिकारी स्तर : अकाउंट्स ऑफिसर द्वारा DDO से प्राप्त दस्तावेजों और विवरणों की जांच की जाएगी। सही पाए जाने पर इसे ट्रेजरी ऑफिसर (TO) को भेजा जाएगा, जबकि त्रुटि होने पर अनुरोध को अस्वीकृत किया जा सकेगा।

3.कोषागार पदाधिकारी स्तर : ट्रेजरी ऑफिसर अंतिम सत्यापन के बाद अनुरोध को स्वीकृति देंगे। कोषागार पदाधिकारी (TO) के अप्रूवल के बाद ही Jharkhand Employee Status Update के लिए सिस्टम में कर्मचारी का स्टेटस अपडेट और फ्रीज होगा।

स्टेटस अप्रूवल के बाद कर्मचारी प्रोफाइल में कैसे होगा सुधार?

झारखण्ड सरकार, वित्त विभाग ने स्पष्ट किया है कि जब तक कोषागार से कर्मचारी का स्टेटस, जैसे मृत्यु या VRS आदि अपडेट और सत्यापित नहीं हो जाता, तब तक DDO कर्मचारी पोर्टल पर संबंधित कर्मी के बेसिक या जॉब प्रोफाइल, जैसे पैन, ईमेल, वेतनमान या बैंक विवरण आदि (Jharkhand Employee Status Update) में संशोधन का अनुरोध जनरेट नहीं कर सकेंगे। स्टेटस अपडेट होने के बाद DDO कर्मचारी की ओर से पोर्टल के माध्यम से आवश्यक सुधार की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे, जो ओटीपी सत्यापन के बाद संबंधित निदेशालय या कार्यालय को भेजी जाएगी।

DDO Level पर Employee Status Update कैसे करें ?

डीडीओ अर्थात निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी द्वारा केवल Death, VRS, Dismiss, Deputation, Suspended, Missing, CRS, Retrenched, Resign एवं Removal के मामलों में ही Employee Profile के Update Status टैब के माध्यम से कर्मचारी का स्टेटस अपडेट किया जाएगा। इसके लिए सर्वप्रथम नीचे दिए गए Steps का पालन करें:-

  • » सबसे पहले दी गई लिंक को क्लिक करें। Link:- https://ddo.jharkhand.gov.in/
  • » DDO Portal पर लॉगिन करके Employee Profile में जाएं।
  • » अब संबंधित Employee को सर्च करके Update Status टैब पर क्लिक करें।
  • » इसके बाद कर्मचारी की वास्तविक स्थिति के अनुसार निम्नलिखित में से उपयुक्त स्टेटस का Select करें:-
    • ● Death
    • ● VRS
    • ● Dismiss
    • ● Deputation
    • ● Suspended
    • ● Missing
    • ● CRS
    • ● Retrenched
    • ● Resign
    • ● Removal
  • » अब संबंधित शिक्षक या कर्मी से जुड़े आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • » अंत में सभी Details एवं दस्तावेजों को सत्यापित करने के बाद Request को Treasury में Forward कर दें।

इसके साथ ही प्रथम चरण में DDO का कार्य पूर्ण हो जाता है।

सूचना :-
शिक्षा विभाग की सभी खबरें, नियम, आदेश-निर्देश और पत्र पढ़ने या डाउनलोड करने के लिए www.educationjhar.com पर जाएं। पत्र पढ़ने या डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट के शीर्ष पर दिए गए “
Letter” विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने विभिन्न पत्रों की सूची आ जाएगी। जिस पत्र को देखना हो, उस पर क्लिक करें। डाउनलोड करने के लिए दाहिनी ओर दिए गए “Link” पर क्लिक करें। इसी प्रकार आवश्यकता अनुसार अन्य पत्र और ब्लॉग पर उपलब्ध शिक्षा विभाग के सभी आदेश-निर्देश भी पढ़ सकते हैं।

TAGGED:DDO Employee Profile UpdateEmployee Status UpdateJharkhand Employee Status UpdateJIFMSJIFMS SOPझारखंड शिक्षक समाचार

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 झारखंड के सरकारी स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 का शेड्यूल जारी, 14 से 16 दिसंबर तक दो पालियों में होगी परीक्षा
Next Article GPF Advance vs Withdrawal GPF Advance vs Withdrawal :जीपीएफ से पैसा निकालने के नए नियम, पात्रता और आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -

Latest News

GPF Advance vs Withdrawal
GPF Advance vs Withdrawal :जीपीएफ से पैसा निकालने के नए नियम, पात्रता और आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Employee Corner 22/11/2026
अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2026-27
झारखंड के सरकारी स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 का शेड्यूल जारी, 14 से 16 दिसंबर तक दो पालियों में होगी परीक्षा
Exam & Results 18/11/2026
Jharkhand DA Hike 63 Percent News Today
Jharkhand DA Hike : झारखण्ड के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी , नवंबर से बढ़ेगी सैलरी, खाते में आएगा 4 महीने का बकाया एरियर भी
Government servant 16/11/2026
स्पेशल JTET 2027
स्पेशल JTET 2027 : झारखंड के शिक्षकों के लिए आयोजित होगी विशेष परीक्षा, जानें कब भरे जाएंगे फॉर्म और कब होगी परीक्षा।
Government Teacher 07/11/2026
Follow US

Copyright © Education Jharkhand. All Right Reserved. Designed by Nerold IT Service

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?