By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • Letter
  • Rules & Orders
    • Stories
  • Career
  • Circulars
    • Exam & Results
    • Contact
      • About Us
      • Disclaimer
      • Terms and Conditions
      • Privacy & Policy
Search
  • Advertise
  • Advertise
Reading: राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा : सरकारी शिक्षक व कर्मचारियों को अस्पतालों में फ्री जाँच, दवा और इलाज
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • Letter
  • Rules & Orders
  • Career
  • Circulars
Search
  • Home
  • Letter
  • Rules & Orders
    • Stories
  • Career
  • Circulars
    • Exam & Results
    • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
> Blog > Government servant > राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा : सरकारी शिक्षक व कर्मचारियों को अस्पतालों में फ्री जाँच, दवा और इलाज
Government servantGovernment Teacher

राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा : सरकारी शिक्षक व कर्मचारियों को अस्पतालों में फ्री जाँच, दवा और इलाज

educationjhar
Last updated: 26/04/2026 12:17
educationjhar
Share
9 Min Read
राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा
SHARE

झारखंड सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाया है। इसके लिए TATA AIG बीमा कंपनी के साथ एक वर्ष के लिए एक नया MOU साइन किया गया है। इस बीमा योजना में सभी सरकारी शिक्षक, सहायक आचार्य, पुलिसकर्मी, अन्य कर्मचारी, पेंशनर और उनके आश्रित शामिल है।

WhatsApp Channel Join Now
Contents
योजना की प्रमुख विशेषताएँ-कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना 2026 : अब इन अस्पतालों में भी मिलेगी मुफ्त सुविधा।झारखंड कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना 2026: इन आसान स्टेप्स में उठाएं मुफ्त इलाज का लाभ

यह भी पढ़ें :- पाठ योजना कैसे बनाएं ? सम्पूर्ण जानकारी स्टेप-बाय-स्टेप।

योजना की प्रमुख विशेषताएँ-

पिछले वर्ष भी झारखंड सरकार का राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना हेतु TATA AIG के साथ समझौता था। लेकिन पिछली योजना में कुछ तकनीकी खामियां और जटिलताएं थीं। इस कारण कई सरकारी कर्मियों को इलाज में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

सरकार ने उन सभी त्रुटियों को दूर कर दिया है। नई व्यवस्था को पहले से अधिक सरल और सुगम बनाया गया है, ताकि हर कर्मचारी बिना किसी बाधा के लाभ उठा सके। अब सरकारी कर्मियों को इलाज के लिए अपनी जेब से एक भी रुपया खर्च करने की आवश्यकता नहीं होगी।

1.अस्पताल में भर्ती होने से पहले का लाभ :- इस बार योजना में एक विशेष सुविधा जोड़ी गई है जो पहले उपलब्ध नहीं थी।

WhatsApp Channel Join Now
    • • राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत अस्पताल में भर्ती होने के 15 दिन पहले तक के सभी खर्च अब बीमा कंपनी TATA AIG उठाएगी।
    • • इसमें डॉक्टर का परामर्श , मेडिकल टेस्ट और दवाइयों का पूरा खर्च शामिल है।

    2. बड़े अस्पतालों का विस्तृत नेटवर्क :- पहले अच्छे अस्पतालों की कमी के कारण सरकारी कर्मचारी इलाज कराने से कतराते थे। अब इस समस्या को दूर कर दिया गया है।

    • • 14 नए प्रतिष्ठित बड़े अस्पतालों को इस सूची में शामिल किया गया है।
    • • अब कर्मचारी झारखंड सहित देशभर के 400 से अधिक अस्पतालों में अपना इलाज करा सकेंगे।

    3. पूर्णतः कैशलेस सुविधा :- यह योजना पूरी तरह कैशलेस है। इसकी प्रक्रिया अब और भी सुगम है। सरकारी कर्मियों, पेंशनरों और उनके आश्रितों को इलाज के लिए अग्रिम भुगतान करने की जरूरत नहीं है। ऐसा बिल्कुल नहीं होगा कि आप पहले खर्च करें और बाद में बिल जमा करें। सारा भुगतान सीधे बीमा कंपनी करेगी।
    4. इलाज के बाद का लाभ :- इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद का खर्च भी अब बीमा कंपनी ही उठाएगी। अक्सर देखा गया है कि अस्पताल से लौटने के बाद भी मरीज का खर्च खत्म नहीं होता, लेकिन अब राज्यकर्मियों को इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है।

    • •अस्पताल से छुट्टी मिलने के 30 दिन बाद तक की जाँच और दवाइयाँ भी पूरी तरह मुफ्त होंगी।
    • •घर लौटने के बाद स्वास्थ्य में सुधार की जांच के लिए किए जाने वाले मेडिकल टेस्ट अब बिल्कुल मुफ्त होंगे।
    • •डॉक्टर से दोबारा सलाह लेने पर लगने वाली फीस अब जेब से नहीं देनी होगी।
    • •घर पर स्वास्थ्य लाभ के दौरान चलने वाली महंगी दवाइयों का खर्च भी बीमा कंपनी द्वारा वहन किया जाएगा।
    • •पहले अस्पताल से आने के बाद भारी-भरकम खर्च के कारण कर्मियों पर जो आर्थिक दबाव आता था, उसे अब पूरी तरह खत्म कर दिया गया है।

    5.मातृत्व लाभ :- एक महत्वपूर्ण नई पहल है। यह नई सुविधा राज्य की महिला शक्ति को समर्पित है, जिससे प्रसव और शिशु की शुरुआती देखभाल अब पूरी तरह कैशलेस और सुरक्षित हो गई है।

    राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत TATA AIG द्वारा महिला कर्मचारियों के लिए एक अत्यंत सराहनीय और नई सुविधा जोड़ी गई है। अब मातृत्व अवकाश के दौरान होने वाले चिकित्सा खर्चों के लिए महिला कर्मियों को आर्थिक चिंता करने की आवश्यकता नहीं होगी।

    • •किसी भी सरकारी शिक्षिका या महिला कर्मचारी के प्रसव (Delivery) का संपूर्ण खर्च अब बीमा कंपनी द्वारा वहन किया जाएगा।
    • •इस योजना में न केवल माता, बल्कि नवजात शिशु की देखभाल और उपचार पर होने वाले खर्च को भी शामिल किया गया है।
    • •यह एक बेहतरीन बीमा कवरेज है, जो महिला कर्मचारियों को मातृत्व के समय पूर्ण आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता है।

    कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना 2026 : अब इन अस्पतालों में भी मिलेगी मुफ्त सुविधा।

    राज्य सरकार और TATA AIG के बीच हुए नए समझौते के बाद, अब स्वास्थ्य सुविधाओं का दायरा काफी बढ़ गया है। सरकारी कर्मचारियों और उनके आश्रितों के लिए देश भर में बेहतर चिकित्सा विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं।

    अब राज्य के कर्मचारी अपनी सुविधानुसार देश के 200 से अधिक शहरों में कैशलेस इलाज करा सकते हैं। कुल 400 से अधिक बड़े अस्पतालों को इस योजना के नेटवर्क में शामिल किया गया है। नेटवर्क में शामिल अस्पताल सुपर स्पेशलिटी सेवाओं से लैस हैं। इनमें NABH (National Accreditation Board for Hospitals) से मान्यता प्राप्त और QCI (Quality Council of India) द्वारा अनुशंसित अस्पताल शामिल हैं, जो गुणवत्तापूर्ण इलाज सुनिश्चित करते हैं।इस बार सूची में 14 नए बड़े अस्पतालों को विशेष रूप से जोड़ा गया है, ताकि गंभीर बीमारियों का इलाज सुलभ हो सके।

    14 अस्पतालों के नाम निम्न प्रकार से है

    • 1. CMC वेल्लोर
    • 2. AIG हैदराबाद
    • 3. टाटा समूह के सभी अस्पताल
    • 4. ILBS नई दिल्ली
    • 5. राजीव गाँधी कैंसर संस्थान एवं अनुसंधान केंद्र
    • 6. नारायणा इंस्टिट्यूट ऑफ कार्डियक साइंस ,बंगलोर
    • 7. अपोलो अस्पताल चेन्नई
    • 8. मेदांता मेडिसिटी , गुरुग्राम
    • 9. Indian Spinal Injury Center , वसंत कुंज , नई दिल्ली
    • 10. National Heart Institute, नई दिल्ली
    • 11. शंकर नेत्रालय , चेन्नई एवं कोलकाता
    • 12. नारायणा हेल्थ बंगलुरु
    • 13. B.M बिड़ला अस्पताल कोलकाता
    • 14. केंद्र एवं राज्यों के सरकारी चिकित्सा संस्थान

    झारखंड कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना 2026: इन आसान स्टेप्स में उठाएं मुफ्त इलाज का लाभ

    बीमा योजना का लाभ लेने के लिए स्वास्थ्य कार्ड (Health Card) का होना अनिवार्य है। इसके लिए सर्वप्रथम झारखण्ड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्टर्ड करना होगा। रजिस्टर्ड करने के लिए नीचे की लिंक को क्लिक करें।

    पंजीयन लिंक- https://sehis.jharkhand.gov.in/account/register

    राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना
    • •आपके द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण किए जाने के बाद, संबंधित निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी (DDO) द्वारा आपके आवेदन की जांच कर उसे अप्रूव किया जाएगा।
    • •DDO से अप्रूवल मिलने के एक सप्ताह के भीतर आपका डिजिटल स्वास्थ्य कार्ड बनकर तैयार हो जाएगा।
    • •कार्ड तैयार होने के बाद इसे कहीं से भी ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है। अब आपको फिजिकल कार्ड के लिए लंबा इंतज़ार करने की ज़रूरत नहीं है।

    स्वास्थ्य कार्ड को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

    झारखण्ड राज्यकर्मी स्वास्थ्य हेल्थ कार्ड https://jharkhandemployee.mdindia.com/

    नोट :- वैसे सरकारी शिक्षक/कर्मचारी/पेंशनधारी एवं उनके आश्रित, जिन्होंने पूर्व में पंजीकरण कर लिया है, उन्हें पुनः पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं है। पूर्व में जारी हेल्थ कार्ड मान्य रहेगा।
    नव नियुक्त सहायक आचार्यों को पंजीकरण कराना आवश्यक है। इसके लिए सामान्य भविष्य निधि लेखा संख्या (GPF नंबर) का होना अनिवार्य है।

    सूचना :-
    शिक्षा विभाग की सभी खबरें, नियम, आदेश-निर्देश और पत्र पढ़ने या डाउनलोड करने के लिए www.educationjhar.com पर जाएं। पत्र पढ़ने या डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट के शीर्ष पर दिए गए “
    Letter” विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने विभिन्न पत्रों की सूची आ जाएगी। जिस पत्र को देखना हो, उस पर क्लिक करें। डाउनलोड करने के लिए दाहिनी ओर दिए गए “Link” पर क्लिक करें। इसी प्रकार आवश्यकता अनुसार अन्य पत्र और ब्लॉग पर उपलब्ध शिक्षा विभाग के सभी आदेश-निर्देश भी पढ़ सकते हैं।

    Sign Up For Daily Newsletter

    Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
    [mc4wp_form]
    By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
    Share This Article
    Facebook Twitter Copy Link Print
    Share
    Previous Article Jharkhand School New Timing 2026 झारखंड के स्कूलों के समय में बदलाव: KG से 12वीं तक का नया टाइम टेबल जारी
    Leave a comment Leave a comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Stay Connected

    235.3kFollowersLike
    69.1kFollowersFollow
    56.4kFollowersFollow
    4.4kFollowersFollow
    - Advertisement -

    Latest News

    Jharkhand School New Timing 2026
    झारखंड के स्कूलों के समय में बदलाव: KG से 12वीं तक का नया टाइम टेबल जारी
    Government Teacher 20/04/2026
    सरकारी स्कूल में नामांकन
    सरकारी स्कूल में नामांकन : 5 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के दाखिले के लिए विशेष अभियान शुरू
    Government Teacher Primary School 03/04/2026
    पाठ योजना कैसे बनाएं ?
    पाठ योजना कैसे बनाएं ? सम्पूर्ण जानकारी स्टेप-बाय-स्टेप
    Government Teacher 01/04/2026
    JHTET EXAM 2026
    JTET EXAM 2026 : बिना TET पास सरकारी शिक्षकों को मौका, परीक्षा देने से पहले जान लें ये जरूरी नियम
    Exam & Results 28/03/2026
    Follow US

    Copyright © Education Jharkhand. All Right Reserved. Designed by Nerold IT Service

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Lost your password?