झारखण्ड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा राज्य के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) विद्यालयों में कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षा ली जाएगी। इसी क्रम में, रांची के जिला शिक्षा अधीक्षक (DSE) ने एक नई पहल की है। बच्चों के मन से मुख्य परीक्षा का डर निकालने और उनकी तैयारी जाँचने के लिए ‘कक्षा 8 प्री बोर्ड परीक्षा 2026’ (Class 8 Pre Board Exam 2026) का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य छात्रों को बोर्ड के पैटर्न से रूबरू कराना है, ताकि उनके फाइनल रिजल्ट में कोई कमी न रहे।
इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु कक्षा 8 के विद्यार्थियों के लिए जनवरी में प्री-बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी। छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए, दिनांक 19-01-2026 से 21-01-2026 तक प्री-बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
कक्षा 8 बोर्ड परीक्षा का एग्जाम पैटर्न कैसा रहेगा ?
चूंकि झारखण्ड अधिविद्य परिषद् (JAC) द्वारा कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षा OMR शीट पर ली जानी है, अत: ‘कक्षा 8 प्री बोर्ड परीक्षा 2026′ (Class 8 Pre Board Exam 2026) भी पूर्णतः OMR शीट पर आधारित होगी। इस पहल से बच्चों को OMR भरने का अभ्यास होगा, जिससे मुख्य परीक्षा में त्रुटि की संभावना नहीं रहेगी। परीक्षा पैटर्न के मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं :-
- 🔹 यह परीक्षा पूरी तरह से ऑफलाइन होगी।
- 🔹 छात्रों को OMR Sheet पर उत्तर भरने होंगे।
- 🔹 हर प्रश्न के चार विकल्प होंगे, जिनमें से एक सही उत्तर चुनकर गोला भरना होगा।
- 🔹 इसमें कोई भी सब्जेक्टिव (लंबे उत्तर वाले) प्रश्न नहीं होंगे।
यह भी पढ़ें : एक बार में कितने CL लिए जा सकते हैं? जानिए पूरा नियम।
OMR शीट भरने के नियम क्या है ?
JAC कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षा में OMR शीट ही आपकी उत्तर पुस्तिका है। चूँकि इसकी जाँच मशीन द्वारा की जाती है, इसलिए एक छोटी सी गलती भी भारी पड़ सकती है। इन्हीं तथ्यों को ध्यान में रखते हुए, रांची के जिला शिक्षा अधीक्षक (DSE) बादल राज के आदेशानुसार जिले के सभी विद्यालयों में ‘कक्षा 8 प्री-बोर्ड परीक्षा 2026’ (Class 8 Pre Board Exam 2026) का आयोजन हूबहू OMR शीट पर किया जाएगा। छात्रों के लिए OMR शीट भरने हेतु महत्वपूर्ण टिप्स निम्नलिखित हैं :-
- 🔹गोले को पूरी तरह से गहरा काला/नीला करें।
- 🔹गोले पर टिक (✓) या क्रॉस (x) का निशान न लगाएं। आधा-अधूरा गोला न छोड़ें।
- 🔹एक प्रश्न के लिए केवल एक ही गोला भरें। अगर आप दो गोले भर देते हैं, तो वह उत्तर अमान्य हो जाएगा और नंबर नहीं मिलेंगे।
- 🔹अगर कोई गोला गलत भर गया हो, तो उसे ब्लेड से खुरचें नहीं और न ही वाइटनर लगाएं। इससे OMR शीट फट सकती है या खराब हो सकती है, जिससे मशीन उसे चेक नहीं कर पाएगी।
- 🔹OMR शीट को कंप्यूटर चेक करता है। अगर शीट मुड़ी हुई या गंदी होगी, तो कंप्यूटर उसे पढ़ नहीं पाएगा। इसे बिल्कुल सीधा और साफ रखें।
- 🔹चूंकि JAC 8वीं बोर्ड में नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है, इसलिए अगर आपको किसी प्रश्न का उत्तर नहीं भी आता है, तो भी उसे खाली न छोड़ें। अंदाजा लगाकर कोई एक विकल्प जरूर भरें। हो सकता है वह सही निकल जाए।
Class 8 Pre Board Exam 2026 की सामान्य निर्देश
जिला शिक्षा अधीक्षक, रांची द्वारा कक्षा 8 प्री-बोर्ड परीक्षा 2026 के सफल संचालन हेतु सामान्य निर्देश जारी किए गए हैं, जो निम्नवत हैं :-
- 🔹सभी विद्यालयों द्वारा कक्षा 8 के विषयों का पाठ्यक्रम दिनांक 17.01.2026 तक पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाए ।
- 🔹‘Class 8 Pre Board Exam 2026’ जनवरी 19 से 21 तक प्री-बोर्ड परीक्षा का अयोजन किया जाएगा।
- 🔹प्रश्न पत्र जिला शिक्षा अधीक्षक, राँची द्वारा तैयार किया जाएगा।
- 🔹ओएमआर शीट पर छात्र – छात्राओं द्वारा उत्तर अंकित किया जाएगा। अतः विद्यालय द्वारा पूर्व में ओएमआर शीट पर उत्तर अंकित करने का अभ्यास कराया जाए।
- 🔹परीक्षा का प्रश्न पत्र परीक्षा के एक दिन पूर्व विद्यालय प्रधानाध्यापक / प्रभारी प्रधानाध्यापक / प्रधान शिक्षक के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाटसअप पर उपलब्ध करा दी जाएगी।
- 🔹Class 8 Pre Board Exam 2026 का मूल्यांकन कार्य हेतु विस्तृत दिशा निर्देश बाद में जारी किया जाएगा।
- 🔹तत्पश्चात समेकित परीक्षाफल तैयार करते हुए विस्तृत विश्लेषण किया जाए, छात्र-छात्राओं का ग्रेडिंग करते हुए संबंधित विषयो को special/ remedial classes का आयोजन करना सुनिश्चित करेंगे।
- 🔹प्री-बोर्ड परीक्षा के उपरांत शेष कार्य दिवस में प्रतिदिन मॉडल टेस्ट अभ्यास (विषयवार एवं दिवसवार) दो घंटे कराना सुनिश्चित करेंगे।
- 🔹Class 8 Pre Board Exam 2026 हेतु विद्यालय में नामांकित कक्षा-8 में अध्ययनरत छात्र- छात्राओं की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।
सूचना :-
शिक्षा विभाग की सभी खबरें, नियम, आदेश-निर्देश और पत्र पढ़ने या डाउनलोड करने के लिए www.educationjhar.com पर जाएं। पत्र पढ़ने या डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट के शीर्ष पर दिए गए “Letter” विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने विभिन्न पत्रों की सूची आ जाएगी। जिस पत्र को देखना हो, उस पर क्लिक करें। डाउनलोड करने के लिए दाहिनी ओर दिए गए “Link” पर क्लिक करें। इसी प्रकार आवश्यकता अनुसार अन्य पत्र और ब्लॉग पर उपलब्ध शिक्षा विभाग के सभी आदेश-निर्देश भी पढ़ सकते हैं। किसी विशेष पत्र को तुरंत प्राप्त करने के लिए, सर्च बॉक्स में विषय लिखकर Search करें।

