By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • Letter
  • Rules & Orders
    • Stories
  • Career
  • Circulars
    • Exam & Results
    • Contact
      • About Us
      • Disclaimer
      • Terms and Conditions
      • Privacy & Policy
Search
  • Advertise
  • Advertise
Reading: Student Attendance : शिक्षक नहीं, अब छात्र लेंगे उपस्थिति, जानिए क्यों ?
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • Letter
  • Rules & Orders
  • Career
  • Circulars
Search
  • Home
  • Letter
  • Rules & Orders
    • Stories
  • Career
  • Circulars
    • Exam & Results
    • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
> Blog > Rules & Orders > Student Attendance : शिक्षक नहीं, अब छात्र लेंगे उपस्थिति, जानिए क्यों ?
Rules & OrdersCircularsPrimary School

Student Attendance : शिक्षक नहीं, अब छात्र लेंगे उपस्थिति, जानिए क्यों ?

educationjhar
Last updated: 06/04/2025 22:25
educationjhar
Share
5 Min Read
छात्रों की उपस्थिति
SHARE

सरकारी विद्यालय के छात्रों में गुणात्मक सर्वांगीण विकास हेतु एक नई सोच के साथ एक नई पहल की शुरुआत की गई है। इसके लिए शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। वर्ग तीन एवं उससे ऊपर की कक्षाओं में शिक्षक के मार्गदर्शन एवं निगरानी में छात्र द्वारा चक्रवार पद्धति से उपस्थिति पंजी में छात्रों की उपस्थिति दर्ज करेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Contents
Student Attendance का उद्देश्यफायदे

शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह एक ऐसा माध्यम है जो छात्रों को जीवन के हर पहलू के लिए तैयार करता है। आज की आधुनिक शिक्षा प्रणाली में छात्रों को केवल ज्ञान देना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें जिम्मेदार, आत्मनिर्भर और सामाजिक रूप से सक्रिय नागरिक बनाना भी आवश्यक है। इसी संदर्भ में बादल राज, जिला शिक्षा अधीक्षक रांची ने छात्रों को कक्षा में उपस्थिति दर्ज करने जैसी नई ज़िम्मेदारियाँ देकर नवाचार को नये आयाम प्रदान किये हैं। इस नई पहल के अभ्यास से केवल उपस्थिति दर्ज करने तक सीमित नहीं है , बल्कि छात्रों के समग्र विकास का एक साधन है।

छात्रों की उपस्थिति
फोटो : कक्षा में शिक्षक की निगरानी में पंजी पर उपस्थिति दर्ज करते छात्र

Student Attendance का उद्देश्य

छात्रों को उपस्थिति जैसी ज़िम्मेदारी देना, उन्हें नेतृत्व, अनुशासन और ईमानदारी जैसे महत्वपूर्ण जीवन मूल्यों की ओर अग्रसर करता है। यह पहल न केवल शिक्षक का सहयोग करती है, बल्कि शिक्षा के असली उद्देश्य “व्यक्तित्व विकास” को भी सफल बनाती है।

जब किसी छात्र को उपस्थिति दर्ज करने की नई ज़िम्मेदारी दी जाती है, तो वह अपने को एक महत्वपूर्ण भूमिका में पाता है। इससे उसमें आत्मविश्वास बढ़ता है और वह जिम्मेदार बनने की ओर अग्रसर होता है। यह नेतृत्व विकास का एक छोटा लेकिन बहुत ही असरदार है। छात्रों को जब शिक्षक की निगरानी में यह कार्य सौंपा जाता है, तो यह उनके प्रति विश्वास का संकेत होता है। इससे छात्रों को यह महसूस होता है कि शिक्षक उन पर भरोसा करते है, जिससे वे और अधिक ईमानदारी और निष्ठा से काम करते हैं। इसे शिक्षक और छात्र के मध्य पारदर्शिता और आपसी भरोसे की भावना मजबूत होती है।

फायदे

जैसा की ऊपर में पढ़ चुके है की शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं होती है। यह एक ऐसा माध्यम है जो छात्रों को जीवन के हर पहलू के लिए तैयार करता है। आधुनिक शिक्षा प्रणाली में छात्रों को केवल ज्ञान देना ही पर्याप्त नहीं है, अपितु उन्हें जिम्मेदार, आत्मनिर्भर और सामाजिक रूप से सक्रिय नागरिक बनाना भी आवश्यक है। इसी संदर्भ में शिक्षकों की निगरानी में छात्रों को कक्षा में पंजी पर उपस्थिति दर्ज करनी है।

WhatsApp Channel Join Now

आइये जानते हैं की कक्षा में शिक्षक के स्थान पर छात्र द्वारा उपस्थिति बनाने के फायदे :-

➢ उपस्थिति जैसे नियमित कार्य को छात्र द्वारा कराए जाने से शिक्षक का समय और मानसिक ऊर्जा बचती है, जो वह पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारने में लगा सकते हैं।

➢ सभी छात्रों को यह ज़िम्मेदारी बारी-बारी से देने पर समानता और पारदर्शिता की भावना बढ़ती है, साथ ही छात्रों में आपसी विश्वास बढ़ता है।

➢ उपस्थिति के दौरान सभी छात्रों से संपर्क बनाना होता है, जिससे उस छात्र के संवाद कौशल में सुधार होता है। ज्ञातव्य हो की संवाद क्षमता में बढ़ोत्तरी हेतु रांची के सरकारी विद्यालय में RanchiSpeak कार्यक्रम अलग से चलाये जा रहे है।

यह भी पढ़ें : Ranchi Speaks से प्राथमिक विद्यालय के छात्र बोलेंगे फर्राटेदार हिंदी,अंगेजी।

➢ छात्रों को जब शिक्षक द्वारा यह कार्य सौंपा जाता है, तो यह उनके प्रति विश्वास का संकेत होता है। इससे छात्रों को यह महसूस होता है कि शिक्षक उन पर भरोसा करता है, जिससे वे और अधिक ईमानदारी और निष्ठा से काम करते हैं। पारदर्शिता और आपसी भरोसे की भावना मजबूत होती है।

➢ भविष्य में जब छात्र किसी कॉलेज, संस्था या नौकरी में जाते हैं, तो वहाँ उन्हें कई तरह के प्रशासनिक और प्रबंधकीय कार्य करने होते हैं। ऐसे में इस प्रकार की छोटी जिम्मेदारियाँ उन्हें पहले से ही उन अनुभवों से जोड़ती हैं।

➢ छात्रों को उपस्थिति से जुड़ी ज़िम्मेदारी देने से वे वे खुद नियमित और अनुशासित रहने की कोशिश करते हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article यूनिफाइड पेंशन स्कीम 2025 यूनिफाइड पेंशन स्कीम 2025 : सरकारी कर्मचारी ऐसे लाभ उठा सकते हैं
Next Article एमडीएम लागत (MDM Cost) एमडीएम लागत (MDM Cost) : राशि में इज़ाफा, अब बच्चों को मिलेगा ज्यादा पोषण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -

Latest News

सुपोषण वाटिका
सुपोषण वाटिका: सरकारी विद्यालयों में पोषण, शिक्षा और पर्यावरण का अद्भुत संगम
Primary School Government Teacher 31/07/2026
विद्यालय में सामाजिक अंकेक्षण (Social Audit in School)
विद्यालय में सामाजिक अंकेक्षण (Social Audit in School) क्या है? क्या-क्या जाँच होती है और स्कूल को क्या तैयारी करनी चाहिए। जानिए विस्तार से।
Government Teacher news 13/07/2026
SMC Gathan 2026
SMC Gathan 2026 : NEP 2020 के तहत स्कूल प्रबंधन समिति का गठन, जानें चयन प्रक्रिया, संरचना ,योग्यता और कार्यकाल
Government Teacher 03/07/2026
झारखण्ड शिक्षक स्थानांतरण
झारखण्ड शिक्षक ट्रांसफर : जिलों के भीतर शुरू होगी तबादला , जानिए समस्त प्रक्रिया
Government Teacher Circulars 11/05/2026
Follow US

Copyright © Education Jharkhand. All Right Reserved. Designed by Nerold IT Service

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?