By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • Letter
  • Rules & Orders
    • Stories
  • Career
  • Circulars
    • Exam & Results
    • Contact
      • About Us
      • Disclaimer
      • Terms and Conditions
      • Privacy & Policy
Search
  • Advertise
  • Advertise
Reading: FLN Test 2025 : सरकारी स्कूलों में शिक्षक और छात्रों का होगा मूल्यांकन, जानें पूरे अंक पाने का तरीका
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • Letter
  • Rules & Orders
  • Career
  • Circulars
Search
  • Home
  • Letter
  • Rules & Orders
    • Stories
  • Career
  • Circulars
    • Exam & Results
    • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
> Blog > Rules & Orders > FLN Test 2025 : सरकारी स्कूलों में शिक्षक और छात्रों का होगा मूल्यांकन, जानें पूरे अंक पाने का तरीका
Rules & OrdersPrimary School

FLN Test 2025 : सरकारी स्कूलों में शिक्षक और छात्रों का होगा मूल्यांकन, जानें पूरे अंक पाने का तरीका

educationjhar
Last updated: 15/08/2025 17:27
educationjhar
Share
8 Min Read
FLN Test 2025
SHARE

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुसार, कक्षा 1 और 2 के बच्चों में बुनियादी साक्षरता और संख्याज्ञान (FLN) का मजबूत आधार होने से वे आगे की कक्षाओं में बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन कर पाते हैं। इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् ने “मेरा विद्यालय निपुण और मैं भी निपुण” नामक कार्यक्रम की शुरुआत की है।

WhatsApp Channel Join Now
Contents
FLN का फुल फॉर्म क्या है ?FLN Test 2025 में 100 में पूरे 100 प्रतिशत अंक कैसे पाएं ?“मैं भी निपुण” के तहत बच्चों के लिए पूरे अंक कैसे पाएं ?

इस कार्यक्रम के तहत, विद्यालयों की वर्तमान स्थिति का पता लगाने के लिए बुनियादी साक्षरता और संख्याज्ञान (FLN) का एक मूल्यांकन (FLN Test 2025) किया जाएगा। यह मूल्यांकन 2025 में बच्चों और शिक्षकों दोनों के लिए होगा।

यह मूल्यांकन सभी सरकारी विद्यालयों में चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा और पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन मोबाइल या टैब पर ऐप्प के माध्यम से होगी। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर एक निर्धारित समय-सीमा के भीतर देना होगा।

FLN का फुल फॉर्म क्या है ?

FLN का फुल फॉर्म Foundational Literacy and Numeracy होता है एवं हिंदी में बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान कहा जाता है। Foundational Literacy का अर्थ होता है – पढ़ने, लिखने और भाषा समझने की मूलभूत क्षमता और Foundational Numeracy का अर्थ होता है- बुनियादी गणितीय समझ और गणना करने की क्षमता।

यह भी पढ़ें : DA Hike 2025 पर बड़ा झटका ! सरकार का ऐलान – अब कर्मचारियों को नहीं मिलेगा DA, जानिए पूरी सच्चाई ?

WhatsApp Channel Join Now

FLN Test 2025 में 100 में पूरे 100 प्रतिशत अंक कैसे पाएं ?

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए, झारखंड में बच्चों की बुनियादी साक्षरता और संख्याज्ञान (FLN) का मूल्यांकन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को हिंदी,गणित और अंग्रेजी में निपुण बनाना है।

बच्चों के लिए कक्षा 2 और 3 में बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान के अंतर्गत हिंदी, गणित और अंग्रेजी विषय का मूल्यांकन किया जाएगा। FLN Test 2025 में कक्षा 2 के विद्यार्थियों के लिए प्रश्न कक्षा 1 के स्तर के होंगे, वहीं कक्षा 3 के विद्यार्थियों के लिए प्रश्न कक्षा 2 के स्तर के होंगे। जो प्रतिभागी अधिक अंक अर्जित करेंगे, उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।

वर्ष 2025 के अंत तक लगभग 35,000 विद्यालयों के 8 लाख विद्यार्थियों का मूल्यांकन करने का लक्ष्य है। जिन विद्यालयों में केवल एक शिक्षक कार्यरत हैं, उनका मूल्यांकन सबसे अंत में किया जाएगा।

अधिक अंक अर्जित करने के लिए विद्यालयों को विभिन्न प्रकार की तैयारियाँ करनी होंगी। मूल्यांकन में कुछ प्रश्न बच्चों से संबंधित होंगे, कुछ पढ़ाई की सामग्री से जुड़े होंगे, और कुछ प्रश्न FLN विषय पर शिक्षकों की जानकारी पर आधारित होगी।

FLN Test 2025 के तहत पूरी मूल्यांकन प्रक्रिया दो स्तरों पर होगी। कार्यक्रम की हैडिंग “मेरा विद्यालय निपुण और मैं भी निपुण” से ही स्पष्ट है कि “मेरा विद्यालय निपुण” के अंतर्गत विद्यालय से संबंधित अर्थात विद्यालय की व्यवस्था पर प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें कक्षा 2 और 3 आधारित पढ़ाई से संबंधित गतिविधियाँ, संचालन प्रक्रिया, पाठ योजना, सिलेबस-आधारित शिक्षण, पठन-पाठन सामग्री की उपलब्धता एवं उसका क्रियान्वयन, शिक्षक के रूटीन और कक्षावार उपलब्धता की जानकारी शामिल होगी।

विद्यालय की व्यवस्था के अंतर्गत नोटिस बोर्ड, शिकायत-निवारण बॉक्स, खोया-पाया बॉक्स, और महत्वपूर्ण संपर्क नंबरों (जैसे पुलिस, एंबुलेंस, चाइल्ड हेल्पलाइन) की जानकारी दीवार पर लिखी होनी चाहिए।शिक्षकों को अपने पढ़ाने की दिनचर्या (रुटीन), कक्षा के अनुसार उपलब्धता, और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए। वर्ग कक्ष में TLM अवश्य हो साथ ही दीवार पर शैक्षणिक सामग्री अवश्य चिपके होने चाहिए।

विद्यालयी व्यवस्था के अंतर्गत बच्चों को पुस्तकालय जाकर अध्ययन करना चाहिए, जिसके लिए पंजी का संधारण अनिवार्य है। सभी सहायक शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ प्रधानाध्यापक को भी FLN की पूरी जानकारी होनी चाहिए। विद्यालय प्रबंधन समिति तथा शिक्षक-अभिभावक बैठक में FLN से संबंधित जानकारी साझा की जानी चाहिए। इन सभी बिंदुओं पर अंक निर्धारित हैं, इसलिए अधिकतम अंक प्राप्त करने के लिए इन कार्यों का निष्पादन आवश्यक है।

यह मूल्यांकन न सिर्फ बच्चों की क्षमता को परखेगा, बल्कि विद्यालय की समग्र तैयारी और व्यवस्था को भी जांचेगा।

“मैं भी निपुण” के तहत बच्चों के लिए पूरे अंक कैसे पाएं ?

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् के “मेरा विद्यालय निपुण और मैं भी निपुण” कार्यक्रम (FLN Test 2025) के तहत, बच्चों का मूल्यांकन तीन मुख्य विषयों में होगा- हिंदी, गणित और अंग्रेजी। इस मूल्यांकन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे अपनी कक्षा के अनुसार बुनियादी जानकारी रखते हैं।

हिंदी :- बच्चों को अक्षर ज्ञान, मात्रा ज्ञान, दो, तीन और चार अक्षरों वाले सरल एवं मात्रा युक्त शब्दों की पहचान होनी चाहिए। साथ ही, वाक्यों को सही उच्चारण के साथ पढ़ना आना चाहिए। आसान और कठिन दोनों प्रकार के शब्द पढ़ना-लिखना आना आवश्यक है। संबंधित कक्षा की पाठ्यपुस्तक को सहजता से पढ़ सकें। यदि बच्चे को यह सब ज्ञान होगा, तो वह निश्चित रूप से पूरे अंक प्राप्त कर सकता है।

अंग्रेजी :- बच्चों को अंग्रेजी में निपुण होने के लिए निम्नलिखित बातों की जानकारी होना आवश्यक है:-

  • ⚫ वर्णमाला- छोटे (Small) और बड़े (Capital) अक्षरों का ज्ञान।
  • ⚫ शब्द ज्ञान- Vowel और Consonant की पहचान, और दो से तीन अक्षरों वाले शब्दों को पढ़ना और लिखना।
  • ⚫ कविता पाठ- छोटी-छोटी कविताओं को पढ़ना।

गणित :- गणित में पूरे अंक प्राप्त करने के लिए बच्चों को इन बातों पर ध्यान देना होगा –

  • ⚫ 1 से 100 तक की संख्याओं को पहचानना और बिना देखे लिखना।
  • ⚫ किसी भी संख्या के पहले और बाद वाली संख्या, साथ ही दो संख्याओं के बीच की संख्या बताना।
  • ⚫ बड़ी और छोटी संख्या की पहचान।
  • ⚫ जोड़ (+), घटाव (-), गुणा (×) और भाग (÷) जैसे संकेतों की पहचान।
  • ⚫ हासिल वाले और बिना हासिल वाले जोड़-घटाव, साधारण गुणा और भाग करना।
  • ⚫ पहाड़ा याद होना।

यदि विद्यार्थी उपरोक्त सभी विषयों में बताए गए कौशलों में निपुण होंगे, तो वे निश्चित रूप से FLN Test 2025 का मूल्यांकन में अधिकतम अंक प्राप्त कर सकते है।

यह भी पढ़ें : मेरा विद्यालय निपुण एवं मैं भी निपुण को विद्यालय में कैसे क्रियान्वयन करें ? जानिए समस्त प्रक्रिया क्या है ?

यह भी पढ़ें : सरकार का नया फैसला, अब इनको मिलेगी ज्यादा पेंशन, क्या आपको भी मिलेगी ?

यह भी पढ़ें : सरकारी स्कूलों में बिना किताब के पढ़ेंगे और बिना कॉपी के लिखेंगे बच्चे , जानिए शिक्षा की नई नीति।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article DA Hike 2025 DA Hike 2025 पर बड़ा झटका ! सरकार का ऐलान – अब कर्मचारियों को नहीं मिलेगा DA, जानिए पूरी सच्चाई
Next Article School Attendance SOP School Attendance SOP : सरकारी स्कूल में अब होगी पूरी हाज़िरी, सरकार ने तय किए ये मानक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -

Latest News

Employee Information System
झारखण्ड सरकार का नया कदम : अब Employee Information System में होगी सरकारी कर्मचारियों के सेवाकाल की सम्पूर्ण जानकारी। जानें नए सिस्टम की पूरी प्रक्रिया
Government Teacher 15/10/2025
झारखंड के सरकारी स्कूलों का होगा विकास, जानें विद्यालय विकास राशि कब मिलेगी
झारखंड के सरकारी स्कूलों का होगा विकास, जानें विद्यालय विकास राशि कब मिलेगी और 31 मार्च तक कैसे खर्च होगी?
Rules & Orders 10/10/2025
कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा 2026
कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा 2026 : मार्च में होगी परीक्षा, जानें नया स्वरूप और बड़े बदलाव
Circulars 08/10/2025
मानव संपदा पोर्टल
नया आदेश: मानव संपदा पोर्टल eHRMS पर सरकारी कर्मी (Employees) अपनी Profile कैसे Update करें? जानिए Step by Step पूरी Process
Government servant 03/10/2025
Follow US

Copyright © Education Jharkhand. All Right Reserved. Designed by Nerold IT Service

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?