By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • Letter
  • Rules & Orders
    • Stories
  • Career
  • Circulars
    • Exam & Results
    • Contact
      • About Us
      • Disclaimer
      • Terms and Conditions
      • Privacy & Policy
Search
  • Advertise
  • Advertise
Reading: JTET EXAM 2026 : बिना TET पास सरकारी शिक्षकों को मौका, परीक्षा देने से पहले जान लें ये जरूरी नियम
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • Letter
  • Rules & Orders
  • Career
  • Circulars
Search
  • Home
  • Letter
  • Rules & Orders
    • Stories
  • Career
  • Circulars
    • Exam & Results
    • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
> Blog > Exam & Results > JTET EXAM 2026 : बिना TET पास सरकारी शिक्षकों को मौका, परीक्षा देने से पहले जान लें ये जरूरी नियम
Exam & Results

JTET EXAM 2026 : बिना TET पास सरकारी शिक्षकों को मौका, परीक्षा देने से पहले जान लें ये जरूरी नियम

educationjhar
Last updated: 18/04/2026 22:36
educationjhar
Share
6 Min Read
JHTET EXAM 2026
SHARE

सुप्रीम कोर्ट के नए आदेश के अनुसार, जो शिक्षक अभी तक TET पास नहीं हैं, उन्हें अगले दो वर्षों के भीतर यह परीक्षा पास करना अनिवार्य है। ऐसे शिक्षक अपने विभाग से अनुमति लेकरJTET EXAM 2026 की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, जिन शिक्षकों के रिटायरमेंट में केवल पाँच साल या उससे कम का समय बचा है, उन्हें इस नियम से पूरी तरह छूट दी गई है। ऐसे वरिष्ठ शिक्षक बिना TET पास किए भी अपना प्रमोशन प्राप्त कर सकते है।

WhatsApp Channel Join Now
Contents
क्या सरकारी शिक्षक या पारा शिक्षक JTET 2026 की परीक्षा लिख सकते है ?परीक्षा का स्वरूप क्या होगा ?JTET EXAM 2026 की परीक्षा अवधि क्या होगी ?झारखण्ड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 (JTET 2026) में पास करने के लिए कितने अंक जरूरी हैं ?

झारखण्ड अधिविद्य परिषद्, राँची द्वारा राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों के लिएझारखण्ड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 (JTET EXAM 2026) में शामिल होने हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

क्या सरकारी शिक्षक या पारा शिक्षक JTET 2026 की परीक्षा लिख सकते है ?

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखण्ड सरकार की शिक्षक पात्रता परीक्षा नियमावली 2026 की अधिसूचना के अनुसार झारखंड में 5 सितंबर 2012 (जब पहली बार JTET नियम लागू हुआ था) से पहले नौकरी पर लगे सहायक शिक्षक और पारा शिक्षक भी अब JTET 2026 परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। यदि 1 सितंबर 2025 तक उनकी नौकरी 5 साल से ज्यादा बची हो। या फिर, जो शिक्षक ग्रेड-4 या ग्रेड-7 में अपना प्रमोशन लेना चाहते हो।

अगर झारखण्ड राज्य सरकार को जरूरी लगा, तो वह नौकरी कर रहे इन पुराने शिक्षकों और पारा शिक्षकों के लिए बाद में फिर से एक अलग JTET परीक्षा का आयोजन कर सकती है।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर फिर से विचार करने के लिए यूपी सरकार और अन्य द्वारा 35 पुनर्विचार याचिकाएं दायर की गई हैं। इन याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट का जो भी नया और अंतिम फैसला आएगा, उसी के हिसाब से झारखंड सरकार के इस नियम पर सीधा असर पड़ेगा।

WhatsApp Channel Join Now

https://amzn.to/485Gzif

परीक्षा का स्वरूप क्या होगा ?

झारखण्ड शिक्षक पात्रता जाँच (JTET EXAM 2026) परीक्षा दो स्तर पर होगा। कक्षा 1 से 5 के लिए प्राथमिक विद्यालय स्तर एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय स्तर जिसमे कक्षा 6-8 के लिए होंगे। अभ्यर्थी दोनों स्तर की परीक्षा में भी सम्मिलित हो सकते है।

प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दिए जाएंगे। आप अपनी सुविधा के अनुसार हिंदी या अंग्रेजी में परीक्षा दे सकते हैं। हालांकि, भाषा वाले विषयों (जैसे- नागपुरी, कुरमाली, खोरठा आदि) के सवाल सिर्फ उसी भाषा में रहेंगे।

कक्षा 1 से 5 (प्राइमरी शिक्षकों) के लिए परीक्षा में सवाल कक्षा 1 से 5 तक के सिलेबस से ही पूछे जाएंगे। लेकिन, ध्यान रहे कि इनकी स्तर मैट्रिक यानी 10वीं कक्षा के बराबर होगा। कक्षा 6 से 8 (अपर प्राइमरी शिक्षकों) के लिए सवाल कक्षा 6 से 8 तक के सिलेबस पर आधारित होंगे। लेकिन, इनकी कठिनाई का स्तर इंटरमीडिएट यानी 12वीं कक्षा के बराबर होगा।

JHTET EXAM 2026

JTET EXAM 2026 की परीक्षा अवधि क्या होगी ?

दोनों ही स्तरों की परीक्षा के लिए सिर्फ एक ही मुख्य पेपर होगा, जिसका समय इस प्रकार है: –

  • 🔸कक्षा 1 से 5 (प्राइमरी शिक्षकों के लिए)- परीक्षा का कुल समय 2 घंटे 30 मिनट होगा।
  • 🔸कक्षा 6 से 8 (अपर प्राइमरी शिक्षकों के लिए)-इसके लिए भी परीक्षा का कुल समय 2 घंटे 30 मिनट ही रहेगा।

दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए विशेष सुविधाएँ-

  • 🔸अतिरिक्त समय – दृष्टिबाधित उम्मीदवारों को पेपर पूरा करने के लिए 30 मिनट का ज्यादा समय मिलेगा (यानी उन्हें कुल 3 घंटे का समय मिलेगा)।
  • 🔸राइटर की सुविधा – ऐसे उम्मीदवार जो दृष्टिबाधित हैं, सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित हैं, या जिनके दोनों हाथों में दिव्यांगता है, उन्हें परीक्षा में लिखने के लिए एक सहायक (Scribe/राइटर) ले जाने की सुविधा मिलेगी।

झारखण्ड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 (JTET 2026) में पास करने के लिए कितने अंक जरूरी हैं ?

झारखण्ड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 (JTET 2026) के अंतर्गत प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों हेतु परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए न्यूनतम अर्हतांक निम्नवत निर्धारित किए गए हैं:-

उम्मीदवार का वर्ग पासिंग प्रतिशत आवश्यक अंक (150 में से)
सामान्य 60%90 अंक
पिछड़ा वर्ग 55%82 अंक (लगभग)
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति 50% – 52%75 – 78 अंक
दिव्यांग / आदिम जनजाति50% – 52%75 – 78 अंक

सूचना :-
शिक्षा विभाग की सभी खबरें, नियम, आदेश-निर्देश और पत्र पढ़ने या डाउनलोड करने के लिए www.educationjhar.com पर जाएं। पत्र पढ़ने या डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट के शीर्ष पर दिए गए “
Letter” विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने विभिन्न पत्रों की सूची आ जाएगी। जिस पत्र को देखना हो, उस पर क्लिक करें। डाउनलोड करने के लिए दाहिनी ओर दिए गए “Link” पर क्लिक करें। इसी प्रकार आवश्यकता अनुसार अन्य पत्र और ब्लॉग पर उपलब्ध शिक्षा विभाग के सभी आदेश-निर्देश भी पढ़ सकते हैं। किसी विशेष पत्र को तुरंत प्राप्त करने के लिए, सर्च बॉक्स में विषय लिखकर Search करें।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article शिशु देखभाल अवकाश (Child Care Leave) शिशु देखभाल अवकाश (Child Care Leave): 730 दिनों की सवेतन छुट्टी के नए नियम जानें
Next Article पाठ योजना कैसे बनाएं ? पाठ योजना कैसे बनाएं ? सम्पूर्ण जानकारी स्टेप-बाय-स्टेप
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -

Latest News

झारखण्ड शिक्षक स्थानांतरण
झारखण्ड शिक्षक ट्रांसफर : जिलों के भीतर शुरू होगी तबादला , जानिए समस्त प्रक्रिया
Government Teacher Circulars 11/05/2026
सहायक आचार्य अवकाश नियम
सहायक आचार्य अवकाश नियम : जानिए कितनी और कौन सी मिलेगी छुट्टी।
Government Teacher Circulars Rules & Orders 27/04/2026
राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा
राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा : सरकारी शिक्षक व कर्मचारियों को अस्पतालों में फ्री जाँच, दवा और इलाज
Government servant Government Teacher 26/04/2026
Jharkhand School New Timing 2026
झारखंड के स्कूलों के समय में बदलाव: KG से 12वीं तक का नया टाइम टेबल जारी
Government Teacher 20/04/2026
Follow US

Copyright © Education Jharkhand. All Right Reserved. Designed by Nerold IT Service

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?