By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • Letter
  • Rules & Orders
    • Stories
  • Career
  • Circulars
    • Exam & Results
    • Contact
      • About Us
      • Disclaimer
      • Terms and Conditions
      • Privacy & Policy
Search
  • Advertise
  • Advertise
Reading: सैलरी अकाउंट के फायदे : सरकारी कर्मचारियों को मिलता है करोड़ों का फ्री इंश्योरेंस, जानें 5 सबसे बड़े छुपे हुए लाभ
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • Letter
  • Rules & Orders
  • Career
  • Circulars
Search
  • Home
  • Letter
  • Rules & Orders
    • Stories
  • Career
  • Circulars
    • Exam & Results
    • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
> Blog > Government servant > सैलरी अकाउंट के फायदे : सरकारी कर्मचारियों को मिलता है करोड़ों का फ्री इंश्योरेंस, जानें 5 सबसे बड़े छुपे हुए लाभ
Government servant

सैलरी अकाउंट के फायदे : सरकारी कर्मचारियों को मिलता है करोड़ों का फ्री इंश्योरेंस, जानें 5 सबसे बड़े छुपे हुए लाभ

educationjhar
Last updated: 05/03/2026 18:49
educationjhar
Share
10 Min Read
सैलरी अकाउंट के फायदे
SHARE

चाहे आप किसी सरकारी विद्यालय में कार्य करते हो या किसी सरकारी कार्यालय में, महीने के आखिर में मोबाइल पर सैलरी क्रेडिट का मैसेज देखने की खुशी ही अलग होती है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आपका यह सैलरी अकाउंट आम बैंक खातों से बहुत अलग और खास होता है?

WhatsApp Channel Join Now
Contents
सैलरी अकाउंट क्या होता है ?सैलरी अकाउंट के फायदेसैलरी अकाउंट कैसे खुलता है ?

बैंक अक्सर सैलरी अकाउंट के छुपे हुए फायदे बताने से बचते हैं, क्योंकि इसमें सारा फायदा ग्राहकों का ही होता है। अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं, तो आपके लिए इसमें बंपर लाभ है। पूरी जानकारी और इन फायदों को एक्टिवेट कराने का तरीका जानने के लिए इसे अंत तक जरूर पढ़ें।

अक्सर सही जानकारी न होने की वजह से शिक्षक या अन्य में से ज्यादातर लोग इसके असली फायदों का इस्तेमाल ही नहीं कर पाते और इसे सिर्फ पैसे निकालने का जरिया मान लेते हैं। यदि आपकी सैलरी बैंक के बचत खाता में जमा होता है तो उसे तुरंत बदलें क्योकि सैलरी अकाउंट के फायदे अनेक है।

सैलरी अकाउंट के फायदे

झारखंड सरकार ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और बैंक ऑफ इंडिया (BOI) के साथ एक अहम समझौता किया है। इस समझौते के तहत, यदि कोई सरकारी कर्मचारी इन बैंकों में मौजूद अपने सैलरी अकाउंट के माध्यम से वेतन प्राप्त कर रहा है, तो उसे कई शानदार सुविधाएं मुफ्त मिलती हैं। सैलरी अकाउंट के फायदे के रूप में उन्हें 1 करोड़ रुपये का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा और स्वास्थ्य बीमा के साथ-साथ कई अन्य विशेष लाभ बिना किसी शुल्क के दिए जाते है। शर्तों के अधीन, यदि किसी दुर्घटना में कर्मचारी का आकस्मिक निधन हो जाता है, तो बैंक की ओर से उनके परिवार को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

सैलरी अकाउंट क्या होता है ?

बैंकों में ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से कई तरह के खाते खोले जाते है, जैसे- सेविंग अकाउंट , करेंट अकाउंट, डीमैट अकाउंट और सैलरी अकाउंट आदि। इनमें से यदि कोई सरकारी कर्मचारी ऊपर बताए गए निर्धारित बैंकों (जैसे- SBI, PNB या BOI) के सैलरी अकाउंट में अपना वेतन प्राप्त करता है, तो बैंक की ओर से उन्हें आम खाताधारकों की तुलना में कई विशेष रियायतें और सुविधाएं प्रदान की जाती है।

WhatsApp Channel Join Now

अगर बिल्कुल आसान और बोलचाल की भाषा में कहें तो, सैलरी अकाउंट वह विशेष बैंक खाता होता है जिसमें हर महीने सरकारी विभाग आपकी तनख्वाह भेजता है। यह खाता कोई आम सेविंग्स अकाउंट नहीं होता, बल्कि बैंक और सरकार के बीच हुए एक खास समझौते के तहत खोला जाता है। ज्ञातव्य हो कि झारखंड सरकार का SBI, PNB और BOI के साथ समझौता है।

सैलरी अकाउंट के फायदे

झारखंड सरकार ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ इंडिया के साथ एक विशेष करार किया है। अगर आपका वेतन इन बैंकों के सैलरी अकाउंट में आता है, तो आपको मिलने वाले सैलरी अकाउंट के फायदे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

जीरो बैलेंस की सुविधा – सरकारी नौकरी करने वालों के लिए सैलरी अकाउंट के फायदे बहुत है। आम तौर पर बचत खाते में आपको हमेशा कुछ न कुछ मिनिमम बैलेंस रखना पड़ता है, वरना बैंक अपना चार्ज काट लेता है। लेकिन सैलरी अकाउंट पूरी तरह से जीरो बैलेंस खाता होता है। यानी महीने के अंत में अगर आपके खाते में शून्य रुपये भी बचें, तो बैंक एक भी पैसा नहीं काटेगा।

ओवरड्राफ्ट की शानदार सुविधा – महीने का आखिरी हफ्ता हो, खाते में पैसे खत्म हो गए हों और अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाए, तो क्या करें? सैलरी अकाउंट वालों को किसी से उधार मांगने की जरूरत नहीं है। बैंक आपको आपके वेतन के आधार पर ओवरड्राफ्ट की सुविधा देते हैं। इसका मतलब है कि खाते में जीरो बैलेंस होने पर भी आप अपनी 2 महीने तक की सैलरी के बराबर एडवांस पैसा बैंक से निकाल सकते हैं। जब आपकी अगली सैलरी खाते में आएगी, तो बैंक अपना पैसा खुद एडजस्ट कर लेगा।


बैंक लॉकर के किराये में भारी छूट
– अगर आप अपने गहने या घर-जमीन के जरूरी कागजात सुरक्षित रखने के लिए बैंक का लॉकर लेना चाहते हैं, तो आपको आम ग्राहकों की तरह पूरा पैसा देने की जरूरत नहीं है। सैलरी अकाउंट होने पर बैंक आपको लॉकर के सालाना किराये पर 25% से लेकर 30% तक की शानदार छूट देते हैं।


एटीएम में फ्री निकासी –
आम बचत खाते में एटीएम से महीने में निर्धारित समय से अधिक बार पैसे निकालने के बाद हर ट्रांजेक्शन पर चार्ज लगने लगता है। लेकिन ‘सैलरी अकाउंट’ में आपको किसी भी बैंक के एटीएम से अनलिमिटेड फ्री ट्रांजेक्शन की आज़ादी मिलती है (बैंकों के नियम अनुसार)। साथ ही, आपको जो प्रीमियम डेबिट कार्ड मिलता है, उसका कोई सालाना मेंटेनेंस चार्ज नहीं कटता। और खाते में जीरो बैलेंस रहने पर कोई पेनाल्टी तो लगती ही नहीं है।


डिजिटल लेनदेन मुफ्त –
आजकल हर कोई मोबाइल से ऑनलाइन पैसे भेजता है। आम बचत खाते से बड़ी रकम ट्रांसफर करने पर बैंक NEFT, RTGS या IMPS के नाम पर कुछ चार्ज काटते हैं। लेकिन सैलरी अकाउंट होल्डर्स के लिए यह सर्विस अक्सर बिल्कुल मुफ्त होती है। आप बिना एक भी रुपया एक्स्ट्रा चार्ज दिए, अपने खाते से आसानी से और तुरंत पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।


एक करोड़ का फ्री एक्सीडेंटल लाभ –
जैसा कि हमने ऊपर बताया, झारखंड सरकार के समझौते के तहत यदि आपका खाता SBI, PNB या BOI जैसे निर्धारित बैंकों में है, तो आपको 1 करोड़ रुपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा बिल्कुल मुफ्त मिलता है। इसके लिए आपको अपनी जेब से कोई प्रीमियम नहीं भरना पड़ता।


लोन पर काम ब्याज
– सरकारी कर्मचारियों का रिकॉर्ड बैंकों की नजर में सुरक्षित माना जाता है। इसलिए, चाहे घर बनाना हो , कार लेनी हो या पर्सनल लोन चाहिए, आम लोगों के मुकाबले सैलरी अकाउंट वालों को बैंक तुरंत लोन देते हैं। सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको ब्याज दर में विशेष छूट मिलती है और बैंक हजारों रुपये की लगने वाली प्रोसेसिंग फीस भी पूरी तरह माफ कर देते है।

सैलरी अकाउंट कैसे खुलता है ?

सैलरी अकाउंट के इन ढेरों फायदों के बारे में जानने के बाद, यह तो तय है कि कोई भी सरकारी कर्मचारी चाहे वह किसी भी लेवल या पद पर हो, अपना वेतन ‘सैलरी अकाउंट’ में ही पाना चाहेगा। अक्सर सही जानकारी के अभाव और बैंकों द्वारा खुद से न बताए जाने के कारण, कई लोग इस महत्वपूर्ण सुविधा से वंचित रह जाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि सैलरी अकाउंट खुलवाना या अपने खाते को इसमें बदलना बेहद आसान और सरल प्रक्रिया है।

सरकारी कर्मचारियों के लिए सैलरी अकाउंट की पहली शर्त यह है कि आप जिस बैंक में यह सुविधा चाहते हैं, उसी बैंक में हर महीने आपकी सैलरी आनी चाहिए। इसके लिए आपको कोई नया खाता या अलग से पासबुक खुलवाने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आप अपने मौजूदा बचत खाते को ही आसानी से सैलरी अकाउंट में बदलवा सकते है।

इसके लिए आपको अपनी बैंक शाखा में निम्नलिखित दस्तावेज जमा करने होंगे –

  • ✅सैलरी स्लिप – हाल ही के एक महीने की सैलरी स्लिप।
  • ✅DDO का सत्यापन– उस सैलरी स्लिप पर आपके विभाग के डीडीओ (निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी) के हस्ताक्षर और मुहर।
  • ✅आवेदक का हस्ताक्षर – सैलरी स्लिप पर आवेदक का हस्ताक्षर ।
  • ✅आवेदन पत्र – अपने साधारण बचत खाते को सैलरी अकाउंट में बदलने के लिए ब्रांच मैनेजर के नाम लिखा गया एक आवेदन पत्र।

(नोट: सैलरी अकाउंट के फायदे अलग-अलग बैंकों के नियमों और आपके सैलरी पैकेज के आधार पर थोड़े अलग हो सकते हैं। अपने खाते की पूरी सुविधाओं को एक्टिवेट कराने के लिए एक बार अपनी बैंक शाखा में जरूर संपर्क करें।)

सूचना :-
शिक्षा विभाग की सभी खबरें, नियम, आदेश-निर्देश और पत्र पढ़ने या डाउनलोड करने के लिए www.educationjhar.com पर जाएं। पत्र पढ़ने या डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट के शीर्ष पर दिए गए “
Letter” विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने विभिन्न पत्रों की सूची आ जाएगी। जिस पत्र को देखना हो, उस पर क्लिक करें। डाउनलोड करने के लिए दाहिनी ओर दिए गए “Link” पर क्लिक करें। इसी प्रकार आवश्यकता अनुसार अन्य पत्र और ब्लॉग पर उपलब्ध शिक्षा विभाग के सभी आदेश-निर्देश भी पढ़ सकते हैं। किसी विशेष पत्र को तुरंत प्राप्त करने के लिए, सर्च बॉक्स में विषय लिखकर Search करें।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना में प्रीमियम जमा करने की अंतिम तिथि में संशोधन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -

Latest News

राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना
राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना में प्रीमियम जमा करने की अंतिम तिथि में संशोधन
Government servant news 28/02/2026
iGOT Karmayogi Portal
iGOT Karmayogi Portal पर प्रशिक्षण के लिए शिक्षकों को e-Vidyavahini पर डेटा अपडेट करना अनिवार्य ।
Government Teacher 27/02/2026
8th Pay Commission Update
8th Pay Commission Update :- कैसी होनी चाहिए आपकी सैलरी? आयोग ने मांगी राय, पूछे हैं ये 18 सवाल, यहाँ देखें पूरी लिस्ट।
Government servant 25/02/2026
Govt Schools Pre-SA 2 Test
Govt Schools Pre-SA 2 Test : झारखंड में नई शुरुआत, छात्रों की तैयारी और उपस्थिति दोनों बढ़ी
Exam & Results Primary School 16/02/2026
Follow US

Copyright © Education Jharkhand. All Right Reserved. Designed by Nerold IT Service

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?