झारखंड अधिविद्य परिषद्, रांची (JAC) द्वारा इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय, हज़ारीबाग (Indira Gandhi Balika Vidyalaya Hazaribagh )में कक्षा 6 में नामांकन तथा स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा संचालित संथाल परगना प्रमंडल एवं कोल्हान प्रमंडल के आवासीय विद्यालयों में नामांकन हेतु प्रवेश परीक्षा की तिथि जारी कर दी गई है।
संथाल परगना प्रमंडल एवं कोल्हान प्रमंडल के आवासीय विद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया
नेतरहाट विद्यालय की तरह ही अब स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा संथाल परगना और कोल्हान प्रमंडलों में आवासीय विद्यालय चलाए जाएंगे। इन स्कूलों में भी इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय, हज़ारीबाग की तरह ही पढ़ाई और नामांकन की सम्पूर्ण प्रक्रिया होगी। इन सभी स्कूलों में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। इसके लिए आवेदन ऑनलाइन मांगे गए हैं।
इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय, संथाल परगना प्रमंडल एवं कोल्हान प्रमंडल के आवासीय विद्यालयों में नामांकन की योग्यता क्या होगी ?
प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए जरूरी योग्यता और शर्तें इस प्रकार हैं:
➡️ झारखंड का निवासी होना जरूरी है: आवेदक को झारखंड राज्य का मूल और स्थानीय निवासी होना चाहिए।
➡️ आयु सीमा: 1 अगस्त 2025 को आवेदक की उम्र 10 साल से कम और 12 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
➡️ शैक्षणिक योग्यता: छात्र/छात्रा ने किसी सरकारी या मान्यता प्राप्त स्कूल से पाँचवीं कक्षा पास कर ली हो और छठी कक्षा में पढ़ाई कर रहा/रही हो।
➡️आरक्षित वर्ग के लिए जाति प्रमाण पत्र: अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग आदि आरक्षित श्रेणी के छात्र/छात्राओं को झारखंड सरकार द्वारा अधिकृत पदाधिकारी (जैसे अनुमंडल पदाधिकारी) द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र आवेदन के साथ लगाना होगा।
अगर अभी प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं है, तो वे बिना प्रमाण पत्र के भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन नामांकन के समय मूल या सत्यापित प्रति दिखाना जरूरी होगा। ऐसा नहीं करने पर उनका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।
➡️कोटि (Category) में बदलाव नहीं होगा: आवेदन में जो भी श्रेणी (जैसे सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी) भरी गई है, बाद में उसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
प्रवेश परीक्षा का सिलेबस क्या होगा ?
चार विषयों की परीक्षा होगी। परीक्षा का पाठ्यक्रम (सिलेबस) इस प्रकार होगा:-
1️⃣ गणित (Maths): इस विषय की परीक्षा 50 अंकों की होगी।
2️⃣ हिंदी / भाषा (Hindi): इस विषय की परीक्षा भी 50 अंकों की होगी।
3️⃣ सामाजिक अध्ययन, सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान:
सामाजिक अध्ययन (इतिहास, नागरिक शास्त्र, भूगोल) – 20 अंक, सामान्य ज्ञान – 10 अंक, सामान्य विज्ञान (भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान) – 20 अंक, कुल मिलाकर इस भाग में 50 अंकों के प्रश्न होंगे।
4️⃣ मानसिक योग्यता (Mental Ability): इस विषय की परीक्षा भी 50 अंकों की होगी।
नामांकन (एडमिशन) की परीक्षा कब और कैसे होगी?
परीक्षा एक ही दिन में होगी, लेकिन दो बार (दो पालियों) में होगी ।
पहली पाली (सुबह): इसमें ये विषय पूछे जाएंगे- गणित, सामाजिक अध्ययन (इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र), सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान (भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान) ।
दूसरी पाली (दोपहर): इसमें ये विषय होंगे- हिंदी और मानसिक योग्यता (सोचने-समझने की ताकत जाँचने वाले सवाल) ।
OMR शीट पर परीक्षा ली जाएगी। (OMR शीट वह पेपर होता है जिसमें गोले भरने होते हैं।)
प्रश्न दो तरह के होंगे: (1)वस्तुनिष्ठ प्रश्न – जहाँ एक ही सही उत्तर होता है। बहुविकल्पीय प्रश्न – जिनमें कई विकल्प दिए जाते हैं, और एक सही विकल्प चुनना होता है।
हर पाली में 2 घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा।
परीक्षा कार्यक्रम
कार्यक्रम | निर्धारित तिथि |
---|---|
प्रवेश विद्यालय का नाम | इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय, संथाल परगना प्रमंडल आवासीय विद्यालय एवं कोल्हान प्रमंडल आवासीय विद्यालय |
प्रवेश का कक्षा | कक्षा-6 |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन |
आवेदन का लिंक | https://jac.jharkhand.gov.in/ |
आवेदन भरने की तिथि | 17-06-2025 से 02-07-2025 तक |
आवेदन को जिला शिक्षा पदाधिकारी के पास जमा करने की तिथि | 18-06-2025 से 03-07-2025 तक |
जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा अनुमोदन की तिथि | 18-06-2025 से 04-07-2025 तक |
एडमिट कार्ड डाउनलोड की तिथि | 21-07-2025 से |
परीक्षा की तिथि | 27-07-2025 |
आवेदन शुल्क (फीस)
अनुसूचित जाति(SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) कोटि के परीक्षार्थी लिए परीक्षा शुल्क 100 रूपया तथा अन्य सभी कोटि के लिए 200 रुपये निर्धारित है। शुल्क ऑनलाइन जमा होंगे।
यह भी पढ़ें : झारखंड शिक्षक भर्ती 2025 की नियमावली, पात्रता, वेतन और चयन की नई प्रक्रिया क्या है ?