झारखण्ड सरकार ने एक नया आदेश दिया है। अब सभी सरकारी अधिकारी और कर्मचारी अपनी नौकरी से जुड़ी जानकारी मानव सम्पदा पोर्टल (HRMS -Manav Sampada) पर भरेंगे और अपडेट करेंगे।
इस पोर्टल में एक नया सिस्टम जोड़ा गया है, जिसका नाम है VCIS (Vigilance Clearance Information System)। इसके ज़रिए कर्मचारियों को “ निगरानी स्वच्छता प्रमाण पत्र ” यानी ईमानदारी और सही काम का सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग ने साफ कहा है कि हर कर्मचारी को अपनी जानकारी इस पोर्टल पर ज़रूर अपडेट करनी होगी। इसके लिए मानव संपदा संसाधन प्रणाली (HRMS -Manav Sampada) पोर्टल पर में एक अतिआवश्यक सूचना का पॉपअप विंडोज खुलती है जहाँ पर सभी पदाधिकारी एवं कर्मी HRMS में लॉगिन करके प्रोफाईल में मोबाईल न. एवं ई-मेल आईडी अतिशीघ्र अद्यतन करने को कहा गया है।

सरकारी पदाधिकारियों व कर्मचारियों का प्रशिक्षण
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखण्ड सरकार ने तय किया है कि सभी अधिकारी और कर्मचारी को ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जाएगी। यह ट्रेनिंग मिशन कर्मयोगी के तहत iGot पोर्टल पर होगी। इसके लिए ज़रूरी है कि हर कर्मचारी का मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सही-सही लिखा और अपडेट किया जाए। यह काम मानव सम्पदा पोर्टल (HRMS -Manav Sampada) में करना होगा। यानि, अगर मोबाइल नंबर या ईमेल गलत है तो कर्मचारी को ट्रेनिंग की जानकारी नहीं मिल पाएगी।
आसान भाषा में कहें तो –
- ➤ सरकार सभी कर्मचारियों को ऑनलाइन ट्रेनिंग करवाएगी।
- ➤ यह पढ़ाई iGot पोर्टल पर होगी।
- ➤ इसके लिए हर कर्मचारी को अपना मोबाइल नंबर और ईमेल मानव सम्पदा पोर्टल (HRMS -Manav Sampada) पोर्टल पर ठीक से भरना होगा।
iGOT कर्मयोगी पोर्टल क्या है ?
iGOT कर्मयोगी भारत सरकार का एक ऑनलाइन पढ़ाई और ट्रेनिंग देने वाला पोर्टल है। इसे खास तौर पर सरकारी विभागों और मंत्रालयों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए बनाया गया है। इस पोर्टल पर सरकारी कर्मचारी ऑनलाइन कोर्स कर सकते हैं। यहाँ उन्हें अलग – अलग विषयों पर ट्रेनिंग दी जाती है, जैसे –
- ➤ प्रशासन (office work)
- ➤ नीति बनाना (rules & planning)
- ➤ जनता की सेवा करना
- ➤ और दूसरे ज़रूरी विषय आदि।
इससे कर्मचारियों को नया ज्ञान और नई जानकारी मिलती है। यह उन्हें अपनी नौकरी अच्छी तरह से करने और जिम्मेदारियाँ निभाने में मदद करता है। यानि, iGOT कर्मयोगी एक ऐसा ऑनलाइन स्कूल है, जहाँ सरकारी कर्मचारी नई-नई बातें सीखकर और ज़्यादा अच्छे अधिकारी बन सकते हैं।
HRMS का फुल फॉर्म क्या है ?
HRMS का फुल फॉर्म Human Resource Resource System होता है जिसे हिंदी में “मानव संपदा संसाधन प्रणाली” कहा जाता है।
यह भी पढ़ें : सैलरी स्लिप (Salary Slip) कैसे डाउनलोड करें ?
सूचना :-
शिक्षा विभाग की सभी खबरें, नियम, आदेश-निर्देश और पत्र पढ़ने या डाउनलोड करने के लिए www.educationjhar.com पर जाएं। पत्र पढ़ने या डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट के शीर्ष पर दिए गए “Letter” विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने विभिन्न पत्रों की सूची आ जाएगी। जिस पत्र को देखना हो, उस पर क्लिक करें। डाउनलोड करने के लिए दाहिनी ओर दिए गए “Link” पर क्लिक करें। इसी प्रकार आवश्यकता अनुसार अन्य पत्र और ब्लॉग पर उपलब्ध शिक्षा विभाग के सभी आदेश-निर्देश भी पढ़ सकते हैं। किसी विशेष पत्र को तुरंत प्राप्त करने के लिए, सर्च बॉक्स में विषय लिखकर Search करें।