यदि आप सरकारी कर्मी है तो ये जरुरी खबर आपके लिए है। मानव संपदा पोर्टल eHRMS पर सभी सरकारी पदाधिकारी एवं कर्मी (Employees) को अपना Profile Update करना आवश्यक है। इसके लिए नया आदेश जारी किया गया है। नोटिफिकेशन पोर्टल के स्क्रीन पर देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें : मध्याहन भोजन में सरस्वती वाहिनी समिति का कार्य और दायित्व क्या है?
यह भी पढ़ें: विशेष आकस्मिक अवकाश का नया नियम और शर्तें क्या है?
eHRMS (Manav Sampada) Profile Update में कौन सा Data भरना या सुधारना है?
नए आदेश के अनुसार, मानव संपदा पोर्टल पर Profile Update के लिए केवल आवश्यक डेटा को ही भरा या सुधारा जा सकता है। शेष डेटा Lock (लॉक) कर दिया गया है। आपको अनिवार्य रूप से नीचे दी गई सूची के प्रथम दो Data Fields को अपडेट करने का निर्देश है। इन दो Fields के अतिरिक्त, आप नीचे दी गई सूची के अन्य Fields में भी सुधार कर सकते हैं या भर सकते हैं।
अपडेट किए जाने वाले Data Fields की सूची निम्नवत है –
- 1️⃣ मोबाईल नंबर (अनिवार्य)
- 2️⃣ ई मेल आईडी (अनिवार्य)
- 3️⃣ नाम हिंदी में
- 4️⃣ पता विवरणी
अपडेट कार्य पूर्ण करने के लिए, आपको अनिवार्य और अतिरिक्त दोनों Fields को सही जानकारी के साथ भरना होगा।

मानव संपदा पोर्टल में प्रोफाइल अपडेट कैसे करें?
मानव संपदा पोर्टल पर राज्य सरकार के सभी कर्मचारियों की सेवा का सम्पूर्ण विवरण उपलब्ध रहता है। इसके अलावा, सरकारी सेवकों को समय-समय पर पोर्टल पर अपनी चल एवं अचल संपत्ति का विवरण भी देना होता है। अब इसी पोर्टल के माध्यम से कर्मचारियों को छुट्टी के लिए भी आवेदन करना होगा, जिसके लिए पोर्टल को तैयार किया जा रहा है।
कर्मचारी की सेवा पुस्तिका के समस्त आँकड़े इसमें मौजूद रहते हैं, जिन्हें प्रत्येक वर्ष Update किया जाता है। इससे सेवारत कर्मचारियों का Data एक क्लिक में विभाग को आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।
इसी क्रम में, सरकार द्वारा सभी सरकारी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी प्रोफाइल Update करने का निर्देश दिया गया है।
Step by Step पूरी प्रक्रिया (Process) निम्नलिखित चरणों में है –
- ↪️ सबसे पहले, Google पर Manav Sampada Jharkhand लिखकर सर्च करें, या सीधे इस लिंक https://hrms.jharkhand.gov.in/ पर क्लिक करें।
- ↪️ पोर्टल खुलते ही, आपको प्रोफाइल Update से संबंधित एक आवश्यक सूचना (Notification) दिखाई देगी, जिस पर आपको OK पर क्लिक करना है।
- ↪️ अब Login करने के लिए, ID Box में अपना GPF नंबर (उदाहरण: LOH/EDN/XXXX) और Password Box में अपना Password भरें और Login पर क्लिक करें।

- ↪️ यदि आप पासवर्ड भूल गए हैं, तो ‘Forget Password: Change Your Password‘ विकल्प पर क्लिक करें।

- ↪️ सफलतापूर्वक Login करने के बाद, ‘My Profile‘ सेक्शन में जाएँ।

- ↪️ ‘My Profile’ में जाते ही, नीले रंग की एक Popup Window दिखाई देगी, जिसमें कई Menu Options होंगे। उसमें से ‘Update Contact Details‘ पर क्लिक करें।

- ↪️ इसके बाद, एक नया Page खुलेगा।
- ↪️ इस Page पर मांगी गई आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
- ↪️ जानकारी भरने के बाद, ‘Send OTP‘ पर क्लिक करें।

- ↪️ अब आपके Registered Mobile Number पर Verification के लिए 4 अंकों का एक OTP प्राप्त होगा।
- ↪️ अंत में, प्राप्त OTP भरकर ‘Update Details‘ पर क्लिक करें।

- ↪️ इस तरह, मानव संपदा पोर्टल पर आपकी प्रोफाइल Update करने की प्रक्रिया (Process) सफलतापूर्वक संपन्न हो जाएगी।
सूचना :-
शिक्षा विभाग की सभी खबरें, नियम, आदेश-निर्देश और पत्र पढ़ने या डाउनलोड करने के लिए www.educationjhar.com पर जाएं। पत्र पढ़ने या डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट के शीर्ष पर दिए गए “Letter” विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने विभिन्न पत्रों की सूची आ जाएगी। जिस पत्र को देखना हो, उस पर क्लिक करें। डाउनलोड करने के लिए दाहिनी ओर दिए गए “Link” पर क्लिक करें। इसी प्रकार आवश्यकता अनुसार अन्य पत्र और ब्लॉग पर उपलब्ध शिक्षा विभाग के सभी आदेश-निर्देश भी पढ़ सकते हैं। किसी विशेष पत्र को तुरंत प्राप्त करने के लिए, सर्च बॉक्स में विषय लिखकर Search करें।

