रांची जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों के लिए डिजिटल शिक्षा की एक नई और विशेष पहल की गई है। इस पहल के अंतर्गत प्रत्येक माह सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के लिए सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी (General Knowledge Quiz) कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। इस नवाचार कार्यक्रम की शुरुआत रांची के जिला शिक्षा अधीक्षक श्री बादल राज द्वारा की गई है तथा वीडियो कॉल के माध्यम से सामान्य ज्ञान क्विज़ की मॉनिटरिंग की जाती है।

सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी डाउनलोड करे ⬇️
सरकारी विद्यालयों में तकनीकी नवाचार
रांची के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई को बेहतर, आसान और आधुनिक बनाने के लिए नई तकनीकी विधियों को अपनाया जा रहा है। इसी क्रम में डीएसई,रांची द्वारा वीडियो कॉल के माध्यम से बच्चों को डिजिटल सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी (General Knowledge Quiz) कराया जाता है। इस प्रकार के तकनीकी नवाचार से छात्रों की सीखने की गति बढ़ती है, उनकी रुचि जागती है और वे 21वीं सदी की राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) की आधुनिक शिक्षा प्रणाली से जुड़ते हैं।
सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी से लाभ
सरकारी विद्यालयों में सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन बच्चों के समग्र विकास की दिशा में एक सराहनीय पहल है। यह कार्यक्रम प्रतिदिन प्रार्थना सभा के दौरान आयोजित किया जाता है। इस दौरान बच्चों से प्रश्न पूछे जाते हैं और उत्तर समझाकर बताए जाते हैं।
शिक्षकों द्वारा यह देखा जाता है कि बच्चे कितना समझ पा रहे हैं। साथ ही, जिला शिक्षा अधीक्षक (DSE) द्वारा वीडियो कॉल के माध्यम से भी बच्चों से सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे जाते हैं, जिससे उनकी सीखने की स्थिति की मॉनिटरिंग की जाती है।
सरकारी विद्यालयों में सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी (General Knowledge Quiz) कराने से बच्चों को कई शैक्षणिक और मानसिक लाभ मिलते हैं, जो निम्नलिखित हैं:
- ▶️ सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्नों के माध्यम से बच्चों को देश-दुनिया, विज्ञान, इतिहास, भूगोल, करंट अफेयर्स आदि विषयों की जानकारी मिलती है।
- ▶️ प्रश्नोत्तरी में भाग लेने से बच्चों की तर्कशक्ति, विश्लेषण क्षमता और तेजी से सोचने की आदत विकसित होती है।
- ▶️ सही उत्तर देने पर बच्चों का मनोबल बढ़ता है और वे मंच या समूह में बोलने में हिचकिचाते नहीं हैं।
- ▶️ Quiz में हिस्सा लेने से बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना आती है, जिससे वे लगातार सीखने और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं।
- ▶️ खेल-खेल में पढ़ाई जैसे माहौल के कारण बच्चों को पढ़ाई बोझिल न लगकर मनोरंजक और रोचक लगने लगती है।
- ▶️ जब क्विज़ डिजिटल माध्यम वीडियो कॉल से होती है, तो बच्चों का तकनीक के साथ तालमेल बढ़ता है, जो NEP 2020 की दिशा में एक बड़ा कदम है।
यह भी पढ़े : UDISE Plus 2025-26 में Student Progression कैसे करें?
यह भी पढ़े : शिक्षकों के वेतन और प्रमोशन के नियमों में बड़ा बदलाव, जानिए नई प्रमोशन और वेतन नीति।