By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • Letter
  • Rules & Orders
    • Stories
  • Career
  • Circulars
    • Exam & Results
    • Contact
      • About Us
      • Disclaimer
      • Terms and Conditions
      • Privacy & Policy
Search
  • Advertise
  • Advertise
Reading: शिशु देखभाल अवकाश अब 730 दिनों का मिलेगा। जानिए विस्तार से।
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • Letter
  • Rules & Orders
  • Career
  • Circulars
Search
  • Home
  • Letter
  • Rules & Orders
    • Stories
  • Career
  • Circulars
    • Exam & Results
    • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
> Blog > Rules & Orders > शिशु देखभाल अवकाश अब 730 दिनों का मिलेगा। जानिए विस्तार से।
Rules & OrdersCircularsGovernment servant

शिशु देखभाल अवकाश अब 730 दिनों का मिलेगा। जानिए विस्तार से।

educationjhar
Last updated: 31/12/2025 17:54
educationjhar
Share
4 Min Read
शिशु देखभाल अवकाश (child care leave)
SHARE

राज्य के महिला शिक्षिकाओं को शिशु देखभाल अवकाश का प्रावधान है। सरकार ने संकल्प जारी करके राज्य के शिक्षिकाओं को शिशु देखभाल अवकाश दो वर्ष अर्थात 730 दिनों का किया। यह अवकाश छठां केंद्रीय वेतन आयोग की अनुशंसा के अलोक में राज्य सरकार ने केंद्रीय कर्मियों के भाँति प्रदान की है। महिला शिक्षिकाओं के लिए समस्त सेवाकाल में दो अवयस्क संतानों की देखभाल हेतु कुल 730 दिनों के लिए “शिशु देखभाल अवकाश ” का प्रावधान किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Contents
शिशु देखभाल अवकाश लेने का नियम ( child care leave)शिशु देखभाल अवकाश ( Child Care Leave) पत्र संख्या 732 तिथि 14-03-2024 को यहां से डाउनलोड करें –

झारखण्ड सेवा संहिता, 2000 के नियम 200 के बाद नया नियम 220(A ) “शिशु देखभाल अवकाश ” (Child Care Leave ) के रूप में अंतस्थापित किया गया है।

शिशु देखभाल अवकाश लेने का नियम ( child care leave)

शिशु देखभाल अवकाश झारखण्ड सरकार,वित्त विभाग के पत्रांक 732 दिनांक 14-03-2024 के अलोक में अवकाश की अवधि बढ़ाकर 730 दिन किया गया। शर्तों के साथ इन 730 दिनों का छुट्टी को उपयोग किया जा सकता है जो निम्नलिखित है :-

  • अवयस्क संतान ( 18 वर्ष से कम आयु वाली महिला शिक्षिका को, उनकी समस्त सेवा अवधि के दौरान, केवल दो संतान तक, उनकी परीक्षा, बीमारी की दशा में पालन-पोषण या देखभाल के लिए, दो वर्ष (यानि 730 दिन) की शिशु देखभाल अवकाश, छुट्टी स्वीकृत करने वाले सक्षम प्राधिकारी द्वारा दी जा सकेगी।
  • निःशक्त बच्चों के मामलों में उपर्युक्त उम्र संबंधी सीमा लागू नहीं किया जाएगा ।
  • शिशु देखभाल अवकाश अर्जित अवकाश के समान मानी जाएगी और उसी प्रकार से मंजूर की जायेगी ।
  • शिशु देखभाल अवकाश (child care leave) का अधिकार पूर्वक दावा नहीं किया जा सकेगा। किसी भी परिस्थिति में, मंजूर करने वाले प्राधिकारी की पूर्वानुमति एवं उचित मंजूरी के बिना, कोई शिक्षिका इस छुट्टी पर प्रस्थान नहीं कर सकेगा ।
  • शिशु देखभाल अवकाश 18 वर्ष से कम आयु के केवल दो जीवित संतानों के लिए अनुमान्य होगी ।
  • शिशु देखभाल अवकाश एक कैलेंडर वर्ष के दौरान तीन बार से अधिक नहीं मंजूर नहीं की जाएगी, जो प्रत्येक बार 15 दिनों से कम के लिए मंजूर नहीं की जायेगी ।
Teacher Maternity Leave
  • इस छुट्टी के दौरान पड़ने वाले शनिवार, रविवार एवं राजपत्रित छुट्टियाँ भी शिशु देखभाल अवकाश में शामिल की जाएगी।
  • शिशु देखभाल अवकाश के साथ कोई भी अन्य देय छुट्टी मंजूर की जा सकेगी, किंतु शिशु देखभाल अवकाश के क्रम में मांगी गई कोई अन्य अवकाश सरकारी चिकित्सक द्वारा स्वास्थ्य प्रमाण पत्र द्वारा समर्थित हो, अनुरोध पर मंजूर की जा सकेगी ।शिशु देखभाल अवकाश साधारणतया परिवीक्षा अवधि के दौरान मंजूर नहीं की जाएगी, सिवाय कतिपय अत्यंत कठिन परिस्थितियों की दशा में, जहाँ छुट्टी मंजूर करने वाले प्राधिकारी का परिवीक्षार्थी की शिशुदेखभाल अवकाश की आवश्यकता के बारे में पूर्ण रूप से समाधान हो जाय । इसे भी सुनिशिचत किया जाएगा कि परिवीक्षा के दौरान इस अवकाश की अवधि न्यूनतम हो । इस अवकाश से परिवीक्षा अवधि विलम्बित होगी ।

यह भी पढ़ें ➧ शिक्षकों को मिलता है 14 से अधिक प्रकार का अवकाश, जानें सभी छुट्टी की नियम और शर्तें

  • इस अवकाश के दौरान महिला शिक्षिका को वह छुट्टी वेतन प्राप्त होगा, जो छुट्टी पर प्रस्थान करने के ठीक पहले प्राप्त कर रही / रहा हो ।
  • संबंधित महिला शिक्षिका के छुट्टी लेखे में उपार्जित अवकाश देय होते हुए भी शिशु देखभाल अवकाश मंजूर की जा सकेगी ।
  • शिशु देखभाल अवकाश, छुट्टी लेखे में विकलित नहीं की जाएगी।
  • शिशु देखभाल अवकाश के लिए छुट्टी लेखा, संलग्न विहित प्रपत्र में संधारित किया जाएगा और इसे संबंधित महिला शिक्षिका की सेवा पुस्तिका के साथ रखा जायेगा ।
शिशु देखभाल अवकाश ( Child Care Leave) पत्र संख्या 732 तिथि 14-03-2024 को यहां से डाउनलोड करें –

Download Here

WhatsApp Channel Join Now

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article आठवीं बोर्ड परीक्षा में अनुतीर्ण छात्रों के लिए विशेष परीक्षा का आयोजन (8th board exam news)
Next Article पितृत्व अवकाश (Paternity Leave) का नया नियम और शर्तें
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -

Latest News

DA January 2026
DA January 2026 : जनवरी 2026 से बदलेगी सैलरी स्लिप, बढ़ोतरी के आंकड़े जारी
Government servant 08/02/2026
Model School Admission 2026
Model School Admission 2026: कक्षा 6 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
Primary School Exam & Results 30/01/2026
GPF ACCOUNT कैसे खोला जाता है
GPF ACCOUNT कैसे खोला जाता है?
Government servant Circulars 24/01/2026
Class 8 Board Exam
Class 8 Board Exam: आवेदन से वंचित छात्रों को राहत, JAC ने जारी की नई अधिसूचना
Exam & Results Primary School 22/01/2026
Follow US

Copyright © Education Jharkhand. All Right Reserved. Designed by Nerold IT Service

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?