By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • Letter
  • Rules & Orders
    • Stories
  • Career
  • Circulars
    • Exam & Results
    • Contact
      • About Us
      • Disclaimer
      • Terms and Conditions
      • Privacy & Policy
Search
  • Advertise
  • Advertise
Reading: पाठ योजना कैसे बनाएं ? सम्पूर्ण जानकारी स्टेप-बाय-स्टेप
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • Letter
  • Rules & Orders
  • Career
  • Circulars
Search
  • Home
  • Letter
  • Rules & Orders
    • Stories
  • Career
  • Circulars
    • Exam & Results
    • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
> Blog > Government Teacher > पाठ योजना कैसे बनाएं ? सम्पूर्ण जानकारी स्टेप-बाय-स्टेप
Government Teacher

पाठ योजना कैसे बनाएं ? सम्पूर्ण जानकारी स्टेप-बाय-स्टेप

educationjhar
Last updated: 01/04/2026 23:01
educationjhar
Share
7 Min Read
पाठ योजना कैसे बनाएं ?
SHARE

झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद् के निर्देशानुसार, राज्य के सभी सरकारी, गैर-सरकारी तथा सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक विद्यालयों सहित) विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षकों के लिए प्रतिदिन शिक्षण कार्य प्रारंभ करने से पूर्व पाठ योजना (Lesson Plan) तैयार करना अनिवार्य कर दिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Contents
पाठ योजना क्या है ?पाठ योजना कैसे बनाएं ? (Step-by-Step )

शिक्षा केवल ज्ञान देने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह एक सुव्यवस्थित और उद्देश्यपूर्ण मार्गदर्शन है, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास किया जाता है। इस प्रक्रिया को प्रभावी और परिणामदायी बनाने में पाठ योजना (Lesson Plan) की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। एक अच्छी पाठ योजना शिक्षक को यह स्पष्ट दिशा देती है कि उसे क्या पढ़ाना है, कैसे पढ़ाना है और किन तरीकों से विद्यार्थियों को विषय को समझाना है।

इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे कि पाठ योजना क्या है, इसे कैसे बनाया जाता है, और एक प्रभावी पाठ योजना तैयार करने के लिए किन-किन बातों का ध्यान रखना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें : शिशु देखभाल अवकाश का नया नियम क्या है ? जानिए छुट्टी लेने की समस्त प्रक्रिया के बारे।

पाठ योजना क्या है ?

पाठ योजना न केवल शिक्षण को व्यवस्थित बनाती है, बल्कि यह कक्षा में समय के उचित प्रबंधन, छात्रों की सहभागिता और सीखने की गुणवत्ता को भी बढ़ाती है। जब शिक्षक पहले से ही अपने पाठ की योजना बना लेते हैं, तो वे आत्मविश्वास के साथ पढ़ाते हैं और विद्यार्थियों को भी विषय अधिक सरल और रोचक तरीके से समझ आता है।

WhatsApp Channel Join Now

एक कुशल शिक्षक केवल किताब से जानकारी नहीं देता, बल्कि वह अपने छात्रों के सुनहरे भविष्य की नींव रखता है। कक्षा में प्रवेश करने से पहले एक शिक्षक की सबसे बड़ी ताकत और उसका सबसे अहम हथियार उसकी तैयारी होती है।

यह भी पढ़ें : झारखण्ड सरकारी सेवक शिकायत निवारण नियमावली 2026 क्या है ? जानें इसके समस्त नियम को।

यह भी पढ़ें : बिना TET पास शिक्षकों के लिए JTET EXAM 2026 में सुनहरा मौका। जानिए परीक्षा की समस्त प्रक्रिया।

पाठ योजना कैसे बनाएं ? (Step-by-Step )

Lesson Plan एक शिक्षक के लिए रोडमैप की तरह काम करती है। इसका मुख्य उद्देश्य शिक्षक को यह स्पष्ट करना है कि कक्षा में क्या पढ़ाना है, किस शिक्षण विधि का उपयोग करना है और लक्ष्य तक कैसे पहुँचना है। इसका मुख्य उद्देश्य शिक्षण को संगठित, प्रभावी और लक्ष्य-उन्मुख बनाना है। यह शिक्षक को पहले से यह तय करने में मदद करती है कि क्या पढ़ाना है, कैसे पढ़ाना है और किस परिणाम तक पहुँचना है।

Lesson Plan बनाना एक शिक्षक के लिए बहुत महत्वपूर्ण कौशल है। यह न केवल पढ़ाने को आसान बनाता है बल्कि छात्रों की समझ को भी बेहतर करता है।

झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद् के नए दिशा-निर्देशों के बाद, राज्य के सभी सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों के लिए एक Lesson Plan का प्रारूप होना बहुत आवश्यक हो गया है। इसको लिखते समय डायरी या रजिस्टर में निम्न रूप से कॉलम होनी चाहिए –

  • दिनांक
  • कक्षा
  • विषय
  • अवधि
  • टॉपिक ( जो पढ़ाया जाना है)
  • उद्देश्य – ये उद्देश्य पूरे विषय से जुड़े होते हैं। इनका लक्ष्य छात्रों में उस विषय (जैसे हिंदी,अंग्रेजी या गणित) के प्रति रुचि जगाना और उनका मानसिक विकास करना होता है। इसमें 3 से 4 बिंदु लिखे जाते हैं।
  • विशिष्ट उद्देश्य – यह सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसका सीधा संबंध आज पढ़ाए जाने वाले टॉपिक से होता है। इसमें स्पष्ट किया जाता है कि आज का पाठ पूरा होने के बाद छात्र क्या नया सीखेंगे या समझेंगे।
  • शिक्षण सहायक सामग्री (TLM)- शिक्षक पाठ को रोचक बनाने के लिए जिन चीज़ों का उपयोग करते हैं, उनका उल्लेख यहाँ होता है। (जैसे-खल्ली , डस्टर, ब्लैकबोर्ड, पॉइंटर, चार्ट पेपर, मॉडल, फ्लैश कार्ड या स्मार्ट क्लास/प्रोजेक्टरआदि )
  • पूर्व ज्ञान और प्रस्तावना – शिक्षक सीधे नया पाठ शुरू नहीं करते। वे छात्रों के पूर्व ज्ञान (पहले से जो पता है) को नए पाठ से जोड़ते हैं। इसके लिए शिक्षक 3 से 4 आसान प्रश्न पूछते हैं। अंतिम प्रश्न ऐसा होता है जिसका उत्तर छात्रों को नहीं पता होता,और यहीं से नए पाठ की शुरुआत होती है।
  • उद्देश्य कथन – समस्यात्मक प्रश्न के बाद शिक्षक घोषणा करते हैं, बच्चों, आज हम [टॉपिक का नाम] के बारे में विस्तार से अध्ययन करेंगे।
  • प्रस्तुतीकरण– यह Lesson Plan का मुख्य ढांचा है, जिसे आमतौर पर कॉलम बनाकर लिखा जाता है। इसमें मुख्य रूप से तीन चीज़ें शामिल होती है :-
    • शिक्षण बिंदु – जो टॉपिक पढ़ाया जा रहा है।
    • शिक्षक गतिविधि- शिक्षक जो व्याख्या दे रहे हैं या प्रश्न पूछ रहे है।
    • छात्र गतिविधि – छात्र ध्यानपूर्वक सुन रहे हैं या उत्तर दे रहे है।
    • श्यामपट्ट कार्य – ब्लैकबोर्ड पर लिखे जाने वाले मुख्य बिंदु या चित्र।
  • पुनरावृत्ति – पाठ पूरा होने के बाद, शिक्षक यह जाँचने के लिए कि बच्चों ने कितना समझा, पूरे पाठ से जुड़े 3-4 छोटे-छोटे प्रश्न पूछते है।
  • मूल्यांकन और गृहकार्य – अंत में छात्रों को घर से करके लाने के लिए कुछ प्रश्न या असाइनमेंट दिए जाते हैं। इससे छात्रों का अभ्यास होता है और शिक्षक अगले दिन उनका मूल्यांकन कर पाते है।

सूचना :-
शिक्षा विभाग की सभी खबरें, नियम, आदेश-निर्देश और पत्र पढ़ने या डाउनलोड करने के लिए www.educationjhar.com पर जाएं। पत्र पढ़ने या डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट के शीर्ष पर दिए गए “
Letter” विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने विभिन्न पत्रों की सूची आ जाएगी। जिस पत्र को देखना हो, उस पर क्लिक करें। डाउनलोड करने के लिए दाहिनी ओर दिए गए “Link” पर क्लिक करें। इसी प्रकार आवश्यकता अनुसार अन्य पत्र और ब्लॉग पर उपलब्ध शिक्षा विभाग के सभी आदेश-निर्देश भी पढ़ सक

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article JHTET EXAM 2026 JTET EXAM 2026 : बिना TET पास सरकारी शिक्षकों को मौका, परीक्षा देने से पहले जान लें ये जरूरी नियम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -

Latest News

JHTET EXAM 2026
JTET EXAM 2026 : बिना TET पास सरकारी शिक्षकों को मौका, परीक्षा देने से पहले जान लें ये जरूरी नियम
Exam & Results 28/03/2026
शिशु देखभाल अवकाश (Child Care Leave)
शिशु देखभाल अवकाश (Child Care Leave): 730 दिनों की सवेतन छुट्टी के नए नियम जानें
Government servant Circulars Rules & Orders 27/03/2026
वार्षिक महोत्सव
रांची के सरकारी स्कूलों में मनेगा वार्षिक महोत्सव, बच्चों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मंच
Primary School Government Teacher 22/03/2026
झारखण्ड सरकारी सेवक शिकायत निवारण नियमावली 2026
झारखण्ड सरकारी सेवक शिकायत निवारण नियमावली 2026: सरकारी शिक्षकों एवं कर्मचारियों की शिकायतों के निवारण हेतु नए नियम जारी, जानें पूरी प्रक्रिया।
Government Teacher Circulars Government servant 21/03/2026
Follow US

Copyright © Education Jharkhand. All Right Reserved. Designed by Nerold IT Service

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?