By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • Letter
  • Rules & Orders
    • Stories
  • Career
  • Circulars
    • Exam & Results
    • Contact
      • About Us
      • Disclaimer
      • Terms and Conditions
      • Privacy & Policy
Search
  • Advertise
  • Advertise
Reading: शिक्षक अनिवार्य सेवानिवृत्ति नियम (Teachers Compulsory Retirement Rules) : नियम और शर्तें क्या है ?
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • Letter
  • Rules & Orders
  • Career
  • Circulars
Search
  • Home
  • Letter
  • Rules & Orders
    • Stories
  • Career
  • Circulars
    • Exam & Results
    • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
> Blog > Government Teacher > शिक्षक अनिवार्य सेवानिवृत्ति नियम (Teachers Compulsory Retirement Rules) : नियम और शर्तें क्या है ?
Government TeacherGovernment servant

शिक्षक अनिवार्य सेवानिवृत्ति नियम (Teachers Compulsory Retirement Rules) : नियम और शर्तें क्या है ?

educationjhar
Last updated: 23/08/2025 21:11
educationjhar
Share
5 Min Read
शिक्षक अनिवार्य सेवानिवृत्ति नियम (Teachers Compulsory Retirement Rules)
SHARE

झारखंड सरकार ने यह प्रावधान किया है कि सेवा अवधि पूर्ण होने से पूर्व भी किसी सरकारी सेवक को अनिवार्य सेवानिवृत्त किया जा सकता है। इसके लिए सेवा संहिता में शिक्षक अनिवार्य सेवानिवृत्ति नियम (Teachers’ Compulsory Retirement Rules) बनाया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Contents
सेवानिवृत्ति नियम (retirement rules) क्या है ?शिक्षक अनिवार्य सेवानिवृत्ति नियम

आज के इस ब्लॉग में हम आपको झारखंड और बिहार सरकार के अनिवार्य सेवानिवृत्ति नियम (Compulsory Retirement Rules) के बारे में बहुत ही आसान और सरल भाषा में बताएंगे। अगर आप सरकारी कर्मचारी या शिक्षक हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है।

इसलिए आप इस लेख को शुरू से अंत तक जरूर पढ़ें, ताकि आपको पता चल सके कि किन परिस्थितियों में सरकार किसी कर्मचारी को अनिवार्य रूप से रिटायर कर सकती है और कब कोई कर्मचारी खुद भी स्वेच्छा से रिटायर हो सकता है।

यह भी पढ़ें : उपार्जित अवकाश (Earned Leave) का नया नियम एवं शर्तें क्या है?

शिक्षक अनिवार्य सेवानिवृत्ति नियम (Teachers Compulsory Retirement Rules)

सेवानिवृत्ति नियम (retirement rules) क्या है ?

झारखण्ड सरकार के कर्मचारी और सरकारी प्राथमिक, मध्य एवं उच्च विद्यालयों के शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष निर्धारित है। सरकारी सेवक का 60 पूर्ण होने के पश्चात् अपने जन्म माह की अंतिम तिथि को सेवानिवृत्त होते हैं। परंतु, यदि किसी सरकारी सेवक की जन्मतिथि माह की पहली तारीख हो, तो वह अपने जन्म माह के पूर्ववर्ती माह की अंतिम तिथि को सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

WhatsApp Channel Join Now

झारखण्ड सरकार, वित्त विभाग के संकल्प संख्या 1930, दिनांक 07-08-2025 के आदेशानुसार, यदि कोई सरकारी सेवक 30 जून अथवा 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होता है और उसने बिना किसी बाधा के एक वर्ष की सेवा पूर्ण कर ली है, तो उसे एक काल्पनिक वार्षिक वेतनवृद्धि का लाभ देते हुए सेवानिवृत्ति लाभ प्रदान किया जाएगा।

शिक्षक अनिवार्य सेवानिवृत्ति नियम

झारखंड सेवा नियम 74(क) के अनुसार, अगर कोई सरकारी शिक्षक/कर्मचारी अपनी पहली नौकरी से 21 साल की ड्यूटी पूरी कर लेता है और कुल मिलाकर 25 साल की सेवा कर चुका है, तो सरकार चाहे तो उसे रिटायर (नौकरी से हटा) कर सकती है।

अगर सरकार को लगे कि उसकी काम करने की क्षमता या व्यवहार अच्छा नहीं है और उसे नौकरी पर रखना ठीक नहीं है, तो उसे जबरन रिटायर कर दिया जाएगा।

ऐसे मामले में उस सरकारी कर्मचारी को कोई खास मुआवजा नहीं मिलेगा।

सरल शब्दों में यह है कि 25 साल की नौकरी के बाद अगर सरकार को लगे कि शिक्षक/कर्मचारी अच्छा काम नहीं कर रहा है या उसका आचरण सही नहीं है, तो सरकार उसे जबरन रिटायर कर सकती है।

इस नियम ‘ख’ (i) के अनुसार कोई भी सरकारी कर्मचारी चाहे तो खुद भी रिटायर (नौकरी छोड़) हो सकता है। इसके लिए उसे अपने अधिकारी को कम-से-कम 3 महीने पहले लिखित में बता देना होगा। वह यह रिटायरमेंट उस दिन ले सकता है जब-

  • ↪️ उसकी नौकरी 30 साल पूरी हो जाए, या
  • ↪️ उसकी उम्र 50 साल हो जाए, या
  • ↪️ इसके बाद किसी भी दिन, जो वह अपनी चिट्ठी में लिखे।

आसान भाषा में कहें तो- 30 साल नौकरी या 50 साल उम्र पूरी होने के बाद, कोई भी सरकारी कर्मचारी 3 महीने पहले बताकर खुद रिटायर हो सकता है।

अनिवार्य सेवानिवृत्ति नियम (Compulsory Retirement Rules) के उपनियम ‘ख’ (ii) के अनुसार, सरकार चाहे तो किसी भी सरकारी सेवक को जबरन रिटायर कर सकती है। इसके लिए सरकार उसे पहले से 3 महीने लिखित में बता देगी, या फिर उसे 3 महीने का वेतन और भत्ता एक साथ दे देगी। यह रिटायरमेंट तब हो सकता है जब –

  • ↪️ कर्मचारी ने 30 साल की नौकरी पूरी कर ली हो, या
  • ↪️ उसकी उम्र 50 साल हो गई हो, या
  • ↪️ इसके बाद किसी भी दिन, जो सरकार तय करे।

अगर सरकार को लगे कि लोकहित में अर्थात जनता और सरकार के भले के लिए कर्मचारी को सेवा से हटाना जरूरी है, तो उसे रिटायर कर दिया जाएगा।

अनिवार्य सेवानिवृत्ति नियम (Compulsory Retirement Rules) के उपनियम ‘ख’ (iii) के अनुसार, अगर कोई सरकारी सेवक – खुद अपनी इच्छा से 30 साल की नौकरी या 50 साल उम्र पूरी होने पर रिटायर होता है , या सरकार उसे जनता और सरकार के भले अर्थात लोकहित में रिटायर कर देती है, तो ऐसे शिक्षक / कर्मचारी को पेंशन और रिटायरमेंट पर मिलने वाला पैसा मिलेगा कहने का मतलब कि दोनों ही स्थिति में उसे पेंशन और ग्रेच्युटी का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें : सरकारी सेवक को अवकाश का अधिकार नहीं,जानिए क्यों ?

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article School Attendance SOP School Attendance SOP : सरकारी स्कूल में अब होगी पूरी हाज़िरी, सरकार ने तय किए ये मानक
Next Article स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (Voluntary Retirement Scheme) सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा अपडेट ! स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (VRS) के नियम, शर्तें और फायदे जानिए विस्तार से
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -

Latest News

DA January 2026
DA January 2026 : जनवरी 2026 से बदलेगी सैलरी स्लिप, बढ़ोतरी के आंकड़े जारी
Government servant 08/02/2026
Model School Admission 2026
Model School Admission 2026: कक्षा 6 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
Primary School Exam & Results 30/01/2026
GPF ACCOUNT कैसे खोला जाता है
GPF ACCOUNT कैसे खोला जाता है?
Government servant Circulars 24/01/2026
Class 8 Board Exam
Class 8 Board Exam: आवेदन से वंचित छात्रों को राहत, JAC ने जारी की नई अधिसूचना
Exam & Results Primary School 22/01/2026
Follow US

Copyright © Education Jharkhand. All Right Reserved. Designed by Nerold IT Service

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?