राज्य में अंतरजिला शिक्षक स्थानांतरण 2025 (Teacher Transfer 2025) की प्रक्रिया जल्द पूरी होने वाली है। सभी सरकारी प्राथमिक, मध्य, उच्च विद्यालय तथा +2 विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक, जो अंतरजिला स्थानांतरण के लिए आवेदन करेंगे, उनका तबादला सुनिश्चित है। सरकार ने इसके लिए नई तिथि जारी कर दी है।
अंतरजिला शिक्षक स्थानांतरण 2025 (Teacher Transfer 2025) की प्रक्रिया
सरकारी शिक्षकों का अंतरजिला स्थानांतरण वर्ष 2024 में एक बार किया गया था। हालांकि, कुछ शिक्षक निर्धारित शर्तों को पूरा नहीं कर पाए थे, जिसके कारण सभी का तबादला संभव नहीं हो सका था। ऐसे शिक्षकों को पुनः अवसर दिया गया है। इसके लिए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, प्राथमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से अंतरजिला शिक्षक स्थानांतरण 2025 (Teacher Transfer 2025) हेतु आवेदन की तिथि में संशोधन किया गया है।
यह भी पढ़ें : क्या आपको पता है- 8वां वेतन आयोग में इस बार होगी सबसे खास, जानिए कितनी बढ़ेगी सैलरी?
यह भी पढ़ें : MACP योजना क्या है? जानिए इनके नियम और शर्तें क्या है ?
संशोधित स्थानान्तरण समय-सीमा
स्थानांतरण पोर्टल में उत्पन्न कुछ तकनीकी समस्याओं के कारण राज्य के सरकारी प्राथमिक, मध्य विद्यालय, उच्च विद्यालय एवं प्लस टू विद्यालयों के शिक्षकों तथा प्रधानाध्यापकों के अंतरजिला स्थानांतरण हेतु निम्नानुसार संशोधित समय-सीमा निर्धारित की गई है –
कार्य का प्रकार | निर्धारित तिथि |
---|---|
विभाग का नाम | स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग |
स्थानांतरण प्रकार | अंतरजिला स्थानांतरण |
किसका ट्रान्सफर होगा | प्राथमिक, मध्य, हाई स्कुल एवं प्लस टू के शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक |
आवेदन का लिंक | https://teachertransfer.jharkhand.gov.in/ |
आवेदन की संशोधित तिथि | 19-05-2025 से 21-06-2025 |
डीईओ / डीएसई द्वारा आवेदन सत्यापन | 26-06-2025 तक |
जिला स्थापना समिति का अनुमोदन एवं अग्रसारण | 27-06-2025 से 11-07-2025तक |