By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • Letter
  • Rules & Orders
    • Stories
  • Career
  • Circulars
    • Exam & Results
    • Contact
      • About Us
      • Disclaimer
      • Terms and Conditions
      • Privacy & Policy
Search
  • Advertise
  • Advertise
Reading: सरकारी स्कूल में नामांकन : 5 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के दाखिले के लिए विशेष अभियान शुरू
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • Letter
  • Rules & Orders
  • Career
  • Circulars
Search
  • Home
  • Letter
  • Rules & Orders
    • Stories
  • Career
  • Circulars
    • Exam & Results
    • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
> Blog > Government Teacher > सरकारी स्कूल में नामांकन : 5 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के दाखिले के लिए विशेष अभियान शुरू
Government TeacherPrimary School

सरकारी स्कूल में नामांकन : 5 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के दाखिले के लिए विशेष अभियान शुरू

educationjhar
Last updated: 03/04/2026 12:40
educationjhar
Share
8 Min Read
सरकारी स्कूल में नामांकन
SHARE

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा प्रत्येक शैक्षणिक सत्र के शुरुआती माह में सरकारी स्कूल में नामांकन अभियान चलाया जाता है। इसमें 5 वर्ष से अधिक उम्र के अनामांकित बच्चों का नामांकन सुनिश्चित किया जाता है। इस नामांकन अभियान के तहत, जिला शिक्षा अधीक्षक, राँची ने आदेश दिया है कि विद्यालय के पोषक क्षेत्र और आवंटित टोलों में भ्रमण करके, अनामांकित बच्चों का नामांकन किया जाए।

WhatsApp Channel Join Now

सरकारी स्कूल में नामांकन के पश्चात बच्चों की नियमित उपस्थिति और ठहराव सुनिश्चित करने के लिए, जिला शिक्षा अधीक्षक, राँची, श्री बादल राज द्वारा पिछले कई सत्रों से नवाचार के रूप में ‘सीटी बजाओ 2.0’ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बच्चों को सीटी प्रदान की जाती है। विद्यालय के पोषक क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए बच्चों को कई ग्रुप में बाँट दिया जाता है। बच्चे प्रतिदिन स्कूल आते समय सीटी बजाते हुए विद्यालय के लिए प्रस्थान करते हैं। सीटी की आवाज़ सुनकर अन्य बच्चों का ध्यान भी स्कूल की ओर आकृष्ट होता है और देखा-देखी वे भी स्कूल आने लगते हैं। इस प्रकार, सीटी की आवाज़ से अभिभावकों का ध्यान भी आकर्षित होता है और वे भी अपने बच्चों को प्रेरित कर स्कूल भेजते है।

“ शिक्षा हर बच्चे का मौलिक अधिकार है। राँची के सभी सरकारी विद्यालयों में विशेष नामांकन अभियान जोरों पर है। हमारा एकमात्र संकल्प है कि जिले का 5 वर्ष से अधिक उम्र का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।आइए, मिलकर इस अभियान को एक जन-आंदोलन बनाएं और हर बच्चे का भविष्य संवारें।“
– श्री बादल राज, जिला शिक्षा अधीक्षक, राँची

सरकारी स्कूल में नामांकन अभियान एसओपी (SOP)

विद्यालय में नामांकित होने से पूर्व बच्चे आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ाई करते हैं। कोई भी बच्चा नामांकन से वंचित न रह जाए, इसलिए डीएसई राँची द्वारा सरकारी स्कूल में नामांकन हेतु एक एसओपी जारी किया गया है।

  • 🔸टोले में घूमकर बच्चों की पहचान- शिक्षकों को उनके बांटे गए पोषक क्षेत्र के टोलों में नियमित रूप से जाना होगा। वहाँ जाकर वे डहर ऐप में बच्चों का रिकॉर्ड अपडेट करेंगे और ऐसे बच्चों को ढूंढकर उनका स्कूल में नाम लिखवाएंगे, जो अभी तक स्कूल नहीं जा रहे है।
  • 🔸आंगनबाड़ी के बच्चों का दाखिला- स्कूल के आस-पास के आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले 5 साल से बड़े सभी बच्चों का सरकारी स्कूल में एडमिशन जरूर करवाया जाएगा।
  • 🔸माता-पिता को सुविधाओं की जानकारी- इस अभियान के दौरान माता-पिता को बताया जाएगा कि बच्चों को स्कूल में क्या-क्या सुविधाएँ और फायदे मिलेंगे। इससे वे अपने बच्चों का नाम स्कूल में लिखवाने के लिए और ज्यादा प्रेरित होंगे।

WhatsApp Channel Join Now
  • 🔸विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक – SMC की बैठक में इस एडमिशन अभियान पर विस्तार से बात की जाएगी। सभी सदस्यों की मदद से यह कोशिश की जाएगी कि ज्यादा से ज्यादा बच्चों का दाखिला हो सके।
  • 🔸सबके सहयोग से तुरंत एडमिशन- माता-पिता, पंचायत और ग्राम सभा के सदस्यों, स्कूल के पुराने छात्रों और इलाके के सरकारी अधिकारियों का साथ लिया जाएगा। इन सबके साथ मिलकर गांव/टोले में घूमा जाएगा और छूटे हुए बच्चों का मौके पर ही तुरंत स्कूल में नाम लिख लिया जाएगा।
  • 🔸सीटी बजाओ 2.0 – सीटी बजाओ 2.0 कार्यक्रम के तहत स्कूल के उदय दल के बच्चों को खास जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्हें समझाया जाएगा कि वे अपने आस-पास के दूसरे बच्चों को भी स्कूल तक लाने और उनका एडमिशन करवाने में मदद करें।

  • 🔸सरकारी स्कूल में नामांकन के लिए खास कैंप – स्कूलों में एडमिशन के लिए विशेष कैंप लगाए जाएंगे। कोशिश रहेगी कि इनमें ज्यादा से ज्यादा बच्चे जुड़ें। नाम लिखवाने की पूरी प्रक्रिया को एकदम आसान बनाया जाएगा ताकि किसी को कोई परेशानी न हो।
  • 🔸स्कूल में मजेदार प्रतियोगिताएं- स्कूल में क्विज, वाद-विवाद , #RanchiSpeaks और पोस्टर-बैनर बनाने जैसी कई प्रतियोगिताएं कराई जाएगी। इससे स्कूल का माहौल मजेदार बनेगा, जिसे देखकर बच्चे और उनके माता-पिता खुद स्कूल की तरफ आकर्षित होंगे।
  • 🔸जागरूकता और प्रभात फेरी- लोगों को पढ़ाई के प्रति जागरूक करने के लिए सुबह की प्रभात फेरी निकाली जाएगी, दीवारों पर नारे लिखे जाएंगे और पोस्टर लगाए जाएंगे। सबको शिक्षा का महत्व बताकर इस अभियान को एक जन-आंदोलन बनाने की कोशिश की जाएगी।

  • 🔸जरूरतमंद और दिव्यांग बच्चों पर खास ध्यान- दिव्यांग, गरीब और पिछड़े वर्ग के बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्हें जिस चीज की जरूरत होगी, उसमें पूरी मदद की जाएगी ताकि वे भी स्कूल में नाम लिखवा सकें और रोज पढ़ने आएं।
  • 🔸सुंदर और साफ-सुथरा स्कूल- स्कूल के इको, स्पोर्ट्स और आर्ट एंड क्राफ्ट क्लब की मदद से स्कूल को एकदम साफ, सुंदर और आकर्षक बनाया जाएगा। बच्चों के स्वागत के लिए ऐसा अच्छा माहौल बनाया जाएगा कि उनका खुद रोज स्कूल आने का मन करेगा।
  • 🔸नामांकन का लक्ष्य – प्रत्येक स्कूल अपने आस-पास के इलाके से ज्यादा से ज्यादा बच्चों का नाम लिखवाने का एक लक्ष्य तय करेगा। सभी शिक्षक मिलकर एक अच्छी योजना के तहत, तय समय में इस टारगेट को पूरा करने की कोशिश करेंगे।

  • 🔸रोजाना की रिपोर्ट- हर दिन कितने बच्चों का सरकारी स्कूल में नामांकन हुआ और अभियान कैसा चल रहा है, इसकी एक डेली रिपोर्ट तैयार की जाएगी। यह रिपोर्ट व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए डीएसई कार्यालय रांची को भेजी जाएगी।
  • 🔸पौधरोपण – जिन नए बच्चों का एडमिशन होगा, वे अपने माता-पिता के साथ स्कूल में एक पौधा लगाएंगे। यह पौधा उनके स्कूल के पहले दिन की एक खूबसूरत और यादगार निशानी रहेगा।
  • 🔸मध्याहन भोजन – नए आने वाले बच्चों का अच्छे से स्वागत करने के लिए खास तैयारियां की जाएगी और उस दिन स्कूल में स्पेशल मिड-डे मील बनवाया जाएगा।
  • 🔸कार्यों की रिपोर्ट – सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापक / प्रधान शिक्षक इस अभियान के दौरान किए गए सबसे अच्छे और सफल प्रयासों की एक फाइल या रिपोर्ट तैयार करेंगे और उसे डीएसई कार्यालय को जमा करेंगे।

सूचना :-
शिक्षा विभाग की सभी खबरें, नियम, आदेश-निर्देश और पत्र पढ़ने या डाउनलोड करने के लिए www.educationjhar.com पर जाएं। पत्र पढ़ने या डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट के शीर्ष पर दिए गए “
Letter” विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने विभिन्न पत्रों की सूची आ जाएगी। जिस पत्र को देखना हो, उस पर क्लिक करें। डाउनलोड करने के लिए दाहिनी ओर दिए गए “Link” पर क्लिक करें। इसी प्रकार आवश्यकता अनुसार अन्य पत्र और ब्लॉग पर उपलब्ध शिक्षा विभाग के सभी आदेश-निर्देश भी पढ़ सकते हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पाठ योजना कैसे बनाएं ? पाठ योजना कैसे बनाएं ? सम्पूर्ण जानकारी स्टेप-बाय-स्टेप
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -

Latest News

पाठ योजना कैसे बनाएं ?
पाठ योजना कैसे बनाएं ? सम्पूर्ण जानकारी स्टेप-बाय-स्टेप
Government Teacher 01/04/2026
JHTET EXAM 2026
JTET EXAM 2026 : बिना TET पास सरकारी शिक्षकों को मौका, परीक्षा देने से पहले जान लें ये जरूरी नियम
Exam & Results 28/03/2026
शिशु देखभाल अवकाश (Child Care Leave)
शिशु देखभाल अवकाश (Child Care Leave): 730 दिनों की सवेतन छुट्टी के नए नियम जानें
Government servant Circulars Rules & Orders 27/03/2026
वार्षिक महोत्सव
रांची के सरकारी स्कूलों में मनेगा वार्षिक महोत्सव, बच्चों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मंच
Primary School Government Teacher 22/03/2026
Follow US

Copyright © Education Jharkhand. All Right Reserved. Designed by Nerold IT Service

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?