By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • Letter
  • Rules & Orders
    • Stories
  • Career
  • Circulars
    • Exam & Results
    • Contact
      • About Us
      • Disclaimer
      • Terms and Conditions
      • Privacy & Policy
Search
  • Advertise
  • Advertise
Reading: झारखण्ड राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना 2025 में संशोधन, अब इन अस्पतालों में मिलेगा कैशलेस इलाज
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • Letter
  • Rules & Orders
  • Career
  • Circulars
Search
  • Home
  • Letter
  • Rules & Orders
    • Stories
  • Career
  • Circulars
    • Exam & Results
    • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
> Blog > Circulars > झारखण्ड राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना 2025 में संशोधन, अब इन अस्पतालों में मिलेगा कैशलेस इलाज
CircularsGovernment servant

झारखण्ड राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना 2025 में संशोधन, अब इन अस्पतालों में मिलेगा कैशलेस इलाज

educationjhar
Last updated: 12/01/2026 21:00
educationjhar
Share
5 Min Read
झारखण्ड राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना
SHARE

झारखण्ड सरकार राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के क्रियान्वयन में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों को देखते हुए झारखण्ड राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना में संशोधन किए हैं। इन संशोधनों का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य के सरकारी सेवकों और पेंशनभोगियों को बिना किसी बाधा के गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा मिल सके।

WhatsApp Channel Join Now
Contents
झारखण्ड राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना में संशोधनझारखण्ड राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना में संशोधन से लाभराज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के नए अस्पतालों की सूची

यह राज्य के पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त पदाधिकारियों/कर्मचारियों को बेहतर, सुगम एवं त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखण्ड द्वारा संशोधन किए गए हैं।

झारखण्ड राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना में संशोधन

झारखण्ड राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना को बेहतर और आसान बनाने के लिए सरकार ने इसके नियमों में बदलाव किया है।

  • ▶️आयुष्मान भारत–मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध सभी सरकारी एवं निजी अस्पतालों को राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत भी सूचीबद्ध माना जाएगा तथा बीमा कंपनी द्वारा इन्हें यथाशीघ्र नेटवर्क अस्पताल के रूप में अधिसूचित किया जाएगा।
  • ▶️जिन रोगों/उपचारों के लिए निर्धारित पैकेज उपलब्ध नहीं हैं अथवा अपर्याप्त हैं, वहाँ विशेषज्ञ चिकित्सक की अनुशंसा पर आवश्यक उपचार की अनुमति दी जाएगी।
  • ▶️अब Category B में आने वाले सभी कर्मचारी, सेवानिवृत्त कर्मचारी और पारिवारिक पेंशन पाने वाले आश्रित इस योजना का लाभ ले सकेंगे। विधानसभा के माननीय सदस्यों को Category A से हटाकर Category B में शामिल किया गया है। यदि वे बीमा योजना का लाभ नहीं लेते हैं तो उनके लिए पुरानी चिकित्सा प्रतिपूर्ति व्यवस्था लागू रहेगी।
  • ▶️यदि किसी कारण से बीमा कंपनी का चयन नहीं हो पाता है, तो इस योजना को झारखण्ड स्टेट आरोग्य सोसाईटी के माध्यम से TPA (थर्ड पार्टी एजेंसी) द्वारा लागू किया जाएगा। अस्पतालों को सूचीबद्ध करने का कार्य भी आरोग्य सोसाईटी करेगी।
  • ▶️ झारखण्ड राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत इलाज की दरें CGHS के अनुसार तय की जाएँगी। सरकारी अस्पतालों में इलाज का भुगतान वास्तविक खर्च के आधार पर किया जाएगा।
  • ▶️सभी लाभुकों को सरकारी या निजी अस्पताल में सेमी प्राइवेट वार्ड में इलाज की सुविधा मिलेगी। प्राइवेट वार्ड में इलाज कराने पर अतिरिक्त खर्च लाभुक को स्वयं देना होगा। आपात स्थिति में यदि सेमी प्राइवेट वार्ड उपलब्ध नहीं होगा, तो उच्च श्रेणी के वार्ड में इलाज मान्य होगा।
  • ▶️जरूरत पड़ने पर CGHS दरों में बदलाव करने का अधिकार झारखण्ड स्टेट आरोग्य सोसाईटी को दिया गया है।
  • ▶️गंभीर दुर्घटना या जीवन संकट की स्थिति में मरीज को बड़े अस्पताल रेफर करने पर एयर एम्बुलेंस की अनुमति भी दी जाएगी, जिसका खर्च सरकार वहन करेगी।
  • ▶️सामान्य बीमारी में 5 लाख रुपये तक और गंभीर बीमारी में 10 लाख रुपये तक के इलाज का खर्च बीमा योजना के तहत दिया जाएगा। यदि योजना TPA के माध्यम से चलेगी, तो इलाज का पूरा खर्च आरोग्य सोसाईटी के फंड से दिया जाएगा।

झारखण्ड राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना में संशोधन से लाभ

  • ▶️अब कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती होने के समय राशि जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी, बशर्ते अस्पताल नेटवर्क का हिस्सा हो।
  • ▶️आकस्मिक स्थिति में यदि कोई सूचीबद्ध अस्पताल इलाज में आनाकानी करता है, तो विभाग द्वारा उन पर सख्त कार्रवाई और वैकल्पिक भुगतान के प्रावधान किए गए हैं।
  • ▶️सेवानिवृत्त कर्मियों को अब पुरानी जटिल फाइलों और प्रतिपूर्ति (Reimbursement) के लंबे इंतजार से मुक्ति मिलेगी।

राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के नए अस्पतालों की सूची

(i) सीएमसी वेल्लोर
(ii) एआईजी हैदराबाद
(iii) आल हॉस्पिटल ऑफ टाटा ग्रुप
(iv) आईएलबीएसनई दिल्ली
(v) राजीव गाँधी कैंसर इंस्टिट्यूट एंड रीसर्च सेंटर , रोहिणी /नीतिबाग , दिल्ली
(vi) नारायण इंस्टिट्यूट ऑफ कार्डियक साइंस बेंगलुरु
(vii) अप्पोलो हॉस्पिटल , चेन्नई
(viii) मेदांता , दी मेडिसिटी गुडगाँव
(ix) इण्डियन स्पाइनल इंज्युरी सेन्टर, वसंत कुंज, नई दिल्ली
(x) इंडियन नेशनल हार्ट इंस्टिट्यूट, नई दिल्ली
(xi) शंकर नेत्रालय चेन्नई एंड कोलकाता
(xii) नारायण हेल्थ, बेंगलुरु
(xiii)बी.एम. बिरला हॉस्पिटल, कोलकाता

सूचना :-
शिक्षा विभाग की सभी खबरें, नियम, आदेश-निर्देश और पत्र पढ़ने या डाउनलोड करने के लिए www.educationjhar.com पर जाएं। पत्र पढ़ने या डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट के शीर्ष पर दिए गए “
Letter” विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने विभिन्न पत्रों की सूची आ जाएगी। जिस पत्र को देखना हो, उस पर क्लिक करें। डाउनलोड करने के लिए दाहिनी ओर दिए गए “Link” पर क्लिक करें। इसी प्रकार आवश्यकता अनुसार अन्य पत्र और ब्लॉग पर उपलब्ध शिक्षा विभाग के सभी आदेश-निर्देश भी पढ़ सकते हैं। किसी विशेष पत्र को तुरंत प्राप्त करने के लिए, सर्च बॉक्स में विषय लिखकर Search करें।

WhatsApp Channel Join Now

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Class 8 Admit Card 2026 Download करें | झारखण्ड बोर्ड कक्षा 8 परीक्षा जानकारी Class 8 Admit Card 2026 Download करें | झारखण्ड बोर्ड कक्षा 8 की परीक्षा 02 मार्च को होगी
Next Article Income Tax Slab 2025-26 : आपकी सैलरी पर कितना टैक्स लगेगा ? यहां चेक करें। Income Tax Slab 2025-26 : आपकी सैलरी पर कितना टैक्स लगेगा ? टैक्स गणना का पूरा चार्ट यहाँ देखें।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -

Latest News

सैलरी अकाउंट के फायदे
सैलरी अकाउंट के फायदे : सरकारी कर्मचारियों को मिलता है करोड़ों का फ्री इंश्योरेंस, जानें 5 सबसे बड़े छुपे हुए लाभ
Government servant 05/03/2026
राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना
राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना में प्रीमियम जमा करने की अंतिम तिथि में संशोधन
Government servant news 28/02/2026
iGOT Karmayogi Portal
iGOT Karmayogi Portal पर प्रशिक्षण के लिए शिक्षकों को e-Vidyavahini पर डेटा अपडेट करना अनिवार्य ।
Government Teacher 27/02/2026
8th Pay Commission Update
8th Pay Commission Update :- कैसी होनी चाहिए आपकी सैलरी? आयोग ने मांगी राय, पूछे हैं ये 18 सवाल, यहाँ देखें पूरी लिस्ट।
Government servant 25/02/2026
Follow US

Copyright © Education Jharkhand. All Right Reserved. Designed by Nerold IT Service

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?