नौकरीपेशा लोगों की फरवरी की सैलरी से पूरे वित्तीय वर्ष की आय की गणना करने के बाद टैक्स (TDS) काटा जाएगा। यह कटौती Income Tax Slab 2025-26 के आधार पर होगी। हालांकि, बजट 2025-26 में सरकार ने 12 लाख रुपये तक की आय को कर मुक्त किया है, लेकिन इसके साथ कुछ शर्तें भी लागू है।
वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्टैंडर्ड डिडक्शन कितना है ?
वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए स्टैंडर्ड डिडक्शन (मानक कटौती) की सीमा टैक्स रिजीम (Tax Regime) के अनुसार अलग-अलग है। नई टैक्स रिजीम में वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए स्टैंडर्ड डिडक्शन ₹75,000 है और पुरानी टैक्स रिजीम में स्टैंडर्ड डिडक्शन अभी भी ₹50,000 ही है।
(शिक्षा विभाग एवं सरकारी नौकरियों से जुड़ी हर अपडेट के लिए WhatsApp Channel को जरूर ज्वाइन करें)
12 लाख तक शून्य टैक्स पर आयकर की शर्ते क्या है ?
सरकार ने इनकम टैक्स की धारा 87A के तहत 12 लाख रुपये तक की आय को टैक्स-फ्री (कर-मुक्त) कर दिया है। सरकारी कर्मचारियों के लिए यह खबर राहत देने वाली है, लेकिन इसके साथ कुछ शर्तें भी जुड़ी है। यदि आपकी कुल आय में कैपिटल गेन (Capital Gain) भी शामिल है, तो उस पर टैक्स का नियम अलग होगा।
इसे एक उदाहरण से समझते है – मान लीजिए आपकी सैलरी 10 लाख रुपये है और कैपिटल गेन से 2 लाख रुपये की कमाई हुई है। इस तरह आपकी कुल आय 12 लाख रुपये हो गई। देखने में लगता है कि इस पर टैक्स शून्य होना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं है। आपकी सैलरी वाली आय पर तो कोई टैक्स नहीं लगेगा, लेकिन 2 लाख रुपये के कैपिटल गेन पर आपको 12.5% की दर से टैक्स देना होगा।
Income Tax Slab 2025-26 का क्या है ?
सैलरी पर टैक्स की गणना के लिए Income Tax Slab 2025-26 की नई टैक्स रिजीम के स्लैब के अनुसार होगी। नई व्यवस्था में 75,000 रुपये का स्टैंडर्ड डिडक्शन घटाने के बाद बची हुई आय पर इस प्रकार से टैक्स लगेगा –
| वार्षिक आय (Income Slabs) | टैक्स की दर (Tax Rate) |
|---|---|
| 0 से 4 लाख तक | शून्य |
| 4 लाख से 8 लाख तक | 5% |
| 8 लाख से 12 लाख तक | 10% |
| 12 लाख से 16 लाख तक | 15% |
| 16 लाख से 20 लाख तक | 20% |
| 20 लाख से 24 लाख तक | 25% |
| 24 लाख से ऊपर | 30% |
Salary Tax Calculator 2025- 26
किस आय पर कितना टैक्स लगेगा, इसका चार्ट नीचे दिया गया है। आप जनवरी 2026 की अपनी सैलरी के आधार पर यह चेक कर सकते हैं कि इस वित्तीय वर्ष में आपको कितना टैक्स देना होगा।
| मूल वेतन (जनवरी,2026) | मकान किराया भत्ता | आयकर (लगभग) |
|---|---|---|
| 41100 | 10 या 20% | शून्य |
| 42300 | 10 या 20% | शून्य |
| 43600 | 10 या 20% | शून्य |
| 44900 | 10 या 20% | शून्य |
| 46200 | 10 या 20% | शून्य |
| 47600 | 10 या 20% | शून्य |
| 49000 | 10 या 20% | शून्य |
| 50500 | 10 या 20% | शून्य |
| 52000 | 10 या 20% | शून्य |
| 53600 | 10 या 20% | शून्य |
| 55200 | 10 या 20% | शून्य |
| 56900 | 10 या 20% | शून्य |
| 60400 | 10% | शून्य |
| 60400 | 20% | 15870 |
| 62200 | 10% | शून्य |
| 62200 | 20% | 73857 |
| 64100 | 10% | 3141 |
| 64100 | 20% | 80044 |
| 66000 | 10% | 42744 |
| 66000 | 20% | 86339 |
| 68000 | 10% | 74961 |
| 68000 | 20% | 92856 |
| 70000 | 10% | 81214 |
| 70000 | 20% | 99483 |
सूचना :-
शिक्षा विभाग की सभी खबरें, नियम, आदेश-निर्देश और पत्र पढ़ने या डाउनलोड करने के लिए www.educationjhar.com पर जाएं। पत्र पढ़ने या डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट के शीर्ष पर दिए गए “Letter” विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने विभिन्न पत्रों की सूची आ जाएगी। जिस पत्र को देखना हो, उस पर क्लिक करें। डाउनलोड करने के लिए दाहिनी ओर दिए गए “Link” पर क्लिक करें। इसी प्रकार आवश्यकता अनुसार अन्य पत्र और ब्लॉग पर उपलब्ध शिक्षा विभाग के सभी आदेश-निर्देश भी पढ़ सकते हैं। किसी विशेष पत्र को तुरंत प्राप्त करने के लिए, सर्च बॉक्स में विषय लिखकर Search करें।

