स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ,झारखण्ड सरकार ने आदेश जारी करके e-Vidyavahini पोर्टल को अपडेट करने को कहा है। शिक्षा व्यवस्था में सुधार और शिक्षकों के कौशल विकास के लिए शुरू किए गए iGOT Karmayogi Portal पर अब शिक्षकों का ऑनलाइन प्रशिक्षण होने जा रहा है। इस प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए सभी शिक्षकों को सबसे पहले e-Vidyavahini पोर्टल पर अपना डेटा अपडेट करना अनिवार्य कर दिया गया है।
अगर कोई शिक्षक अपना डेटा अपडेट नहीं करता है, तो उन्हें iGOT पोर्टल पर ट्रेनिंग करने में तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि यह डेटा अपडेट करना क्यों जरूरी है।
e-Vidyavahini पर डेटा अपडेट करना क्यों है जरूरी ?
iGOT Karmayogi Portal भारत सरकार का एक डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म है, जिसे सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों की क्षमता निर्माण के लिए बनाया गया है। झारखण्ड के शिक्षकों को इस पोर्टल से जोड़ने के लिए e-Vidyavahini के डेटाबेस का इस्तेमाल किया जा रहा है।
जब तक शिक्षक ई-विद्यावाहिनी पर अपना सही मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, ग्रुप, पदनाम और कोटि जैसी जानकारियाँ अपडेट नहीं करेंगे, तब तक उनका प्रोफाइल iGOT Karmayogi Portal के साथ सिंक नहीं हो पाएगा और वे प्रशिक्षण मॉड्यूल तक नहीं पहुँच सकेंगे।
iGOT कर्मयोगी भारत सरकार का एक ऑनलाइन पढ़ाई और ट्रेनिंग देने वाला पोर्टल है। इसे खास तौर पर सरकारी विभागों और मंत्रालयों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए बनाया गया है। इस पोर्टल पर सरकारी कर्मचारी ऑनलाइन कोर्स कर सकते हैं। यहाँ उन्हें अलग – अलग विषयों पर ट्रेनिंग दी जाती है, जैसे –
- 🔹प्रशासन
- 🔹नीति बनाना
- 🔹जनता की सेवा करना
- 🔹और दूसरे ज़रूरी विषय आदि।
इससे कर्मचारियों को नया ज्ञान और नई जानकारी मिलती है। यह उन्हें अपनी नौकरी अच्छी तरह से करने और जिम्मेदारियाँ निभाने में मदद करता है। यानि, iGOT कर्मयोगी एक ऐसा ऑनलाइन स्कूल है, जहाँ सरकारी कर्मचारी नई-नई बातें सीखकर और ज़्यादा अच्छे बन सकते हैं।
वर्तमान में iGOT Karmayogi Portal पर डेटा अपडेट करने की अंतिम तिथि फरवरी तक निर्धारित है। हालांकि, ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर मेंटेनेंस का कार्य चल रहा है, जो 1 मार्च तक चलेगा। इस वजह से अपडेशन का कार्य बाधित है, ऐसे में पूरी संभावना है कि विभाग द्वारा अंतिम तिथि को आगे बढ़ाया जाए।
सूचना :-
शिक्षा विभाग की सभी खबरें, नियम, आदेश-निर्देश और पत्र पढ़ने या डाउनलोड करने के लिए www.educationjhar.com पर जाएं। पत्र पढ़ने या डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट के शीर्ष पर दिए गए “Letter” विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने विभिन्न पत्रों की सूची आ जाएगी। जिस पत्र को देखना हो, उस पर क्लिक करें। डाउनलोड करने के लिए दाहिनी ओर दिए गए “Link” पर क्लिक करें। इसी प्रकार आवश्यकता अनुसार अन्य पत्र और ब्लॉग पर उपलब्ध शिक्षा विभाग के सभी आदेश-निर्देश भी पढ़ सकते हैं। किसी विशेष पत्र को तुरंत प्राप्त करने के लिए, सर्च बॉक्स में विषय लिखकर Search करें।

