केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दुर्गा पूजा, दीवाली और छठ पूजा का सौगात एक साथ दिया है। महंगाई भत्ता (DA) में 3% की वृद्धि की गई है। बढ़ी हुई दरें जुलाई 2025 से लागू होंगी। इस वृद्धि का लाभ कार्यरत कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनभोगियों को भी मिलेगा। महंगाई भत्ता (DA) पहले 55 प्रतिशत था, जो 3% की वृद्धि के बाद अब 58 प्रतिशत हो गया है।
संभावना है कि राज्य सरकारें भी दीवाली से पहले कैबिनेट से इसे पास कराकर अपने कर्मचारियों को यह तोहफ़ा देंगी।
सरकारी कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान अक्टूबर 2025 के वेतन से शुरू होगा। जुलाई से सितंबर तक की बढ़ी हुई DA की बकाया राशि भी अक्टूबर माह में एक साथ प्राप्त होगी।

सैलरी में DA कैलकुलेशन कैसे करें?
सरकारी कर्मचारियों के वेतन की गणना उनके मूल वेतन (Basic Pay) के आधार पर होती है। इस मूल वेतन में हर साल जनवरी या जुलाई में मिलने वाली वार्षिक वेतन वृद्धि (Increment) को जोड़ा जाता है।
सरकार द्वारा घोषित महंगाई भत्ते का प्रतिशत इसी मूल वेतन पर निर्धारित (DA कैलकुलेशन) किया जाता है। यह महंगाई भत्ता केवल मूल वेतन पर ही नहीं, बल्कि नगर क्षतिपूर्ति भत्ता (City Allowance – HRA/Transport/CCA) जैसे अन्य भत्तों पर भी लागू होता है। हालाँकि, नगर भत्ता सभी शहरों में नहीं मिलता है।
यही कारण है कि मूल वेतन समान होने पर भी अलग-अलग शहरों में कार्यरत कर्मचारियों के कुल सकल वेतन (Gross Salary) में अंतर आ जाता है।
महंगाई भत्ता 3% बढ़ोत्तरी से सैलरी कितनी बढ़ेगी ?
पर्व और त्यौहारों का मौसम चल रहा है, और इस दौरान खर्च अक्सर अपेक्षित सीमा से अधिक हो जाता है। यही कारण है कि महंगाई भत्ते (DA) की घोषणा होते ही, कर्मचारी तुरंत यह गणना करने लगते हैं कि उनके वेतन में कितनी बढ़ोतरी हुई है और जुलाई से सितंबर तक की बकाया एरियर राशि क्या होगी।
नीचे दी गई तालिका से आप आसानी से जान पाएँगे कि आपकी मासिक सैलरी में कितनी वृद्धि हुई है और आपको एरियर के रूप में कितनी राशि प्राप्त होगी-
| मूल वेतन | 55% | 58% | वृद्धि | एरियर |
|---|---|---|---|---|
| 49000 | 26950 | 28420 | 1470 | 4410 |
| 50500 | 27775 | 29290 | 1515 | 4545 |
| 52000 | 28600 | 30160 | 1560 | 4680 |
| 53600 | 29480 | 31088 | 1608 | 4824 |
| 66000 | 36300 | 38280 | 1980 | 5940 |
| 68000 | 37400 | 39440 | 2040 | 6120 |
| 70000 | 38500 | 40600 | 2100 | 6300 |
| 72100 | 39655 | 41818 | 2163 | 6489 |
| 74300 | 40865 | 43094 | 2229 | 6687 |
| 76500 | 42075 | 44370 | 2295 | 6885 |
| 78800 | 43340 | 45704 | 2364 | 7092 |
| 81200 | 44660 | 47096 | 2436 | 7308 |
सूचना :-
शिक्षा विभाग की सभी खबरें, नियम, आदेश-निर्देश और पत्र पढ़ने या डाउनलोड करने के लिए www.educationjhar.com पर जाएं। पत्र पढ़ने या डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट के शीर्ष पर दिए गए “Letter” विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने विभिन्न पत्रों की सूची आ जाएगी। जिस पत्र को देखना हो, उस पर क्लिक करें। डाउनलोड करने के लिए दाहिनी ओर दिए गए “Link” पर क्लिक करें। इसी प्रकार आवश्यकता अनुसार अन्य पत्र और ब्लॉग पर उपलब्ध शिक्षा विभाग के सभी आदेश-निर्देश भी पढ़ सकते हैं। किसी विशेष पत्र को तुरंत प्राप्त करने के लिए, सर्च बॉक्स में विषय लिखकर Search करें।

