NFHS-5 (National Family Health Survey) के सर्वे के मुताबिक़ राज्य में बाल-विवाह का प्रतिशत अभी भी 32 प्रतिशत से अधिक है। यह सर्वेक्षण भारत के लिए प्रजनन दर, शिशु एवं बाल मृत्यु दर, परिवार नियोजन की प्रथा, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, प्रजनन स्वास्थ्य, पोषण, एनीमिया, स्वास्थ्य एवं परिवार नियोजन सेवाओं के उपयोग और गुणवत्ता पर राज्य और राष्ट्रीय स्तर की जानकारी प्रदान करता है।
राज्य के अधिकांश जिले राष्ट्रीय औसत के उपर है जो अत्यंत चिंता का विषय है। देश बाल-विवाह मुक्त हो सके इस हेतु भारत सरकार द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत – 100 दिवसीय अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत राज्य के निजी सहित सभी विद्यालयों में जागरूकता अभियान अंतर्गत दिनांक 10-01-2026 से 27-01-2026 के बीच विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित करायी जानी हैं।

विद्यालय स्तरीय बाल विवाह मुक्त भारत – 100 कार्यक्रम
| दिनांक | गतिविधि |
|---|---|
| 10- 01-2026 | विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम एवं बाल-विवाह मुक्त भारत शपथ समारोह आयोजित किए जाएंगे। |
| 15-01-2026 | विद्यालय के पोषक क्षेत्र में बच्चों द्वारा बाल-विवाह उन्मूलन संबंधी स्लोगन के साथ प्रभात फेरी निकालना । |
| 19-01-2026 | रचनात्मक एवं सहभागी गतिविधियाँ जैसे – बाल-विवाह उन्मूलन पर आधारित वाद-विवाद प्रतियोगिता, निबंध लेखन, ड्रॉइंग /पेन्टिंग प्रतियोगिता आदि का आयोजन। |
| 20-01-2026 | रचनात्मक एवं सहभागी गतिविधियाँ जैसे – बाल-विवाह उन्मूलन पर आधारित वाद-विवाद प्रतियोगिता, निबंध लेखन, ड्रॉइंग /पेन्टिंग प्रतियोगिता आदि का आयोजन। |
| 22-01-2026 | बच्चों द्वारा बाल-विवाह उन्मूलन पर आधारित नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन। |
| 27-01-2026 | विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक आयोजित करना जिसमें बाल-विवाह उन्मूलन पर चर्चा एवं बाल-विवाह मुक्त भारत पर शपथ दिलाया जाय। |
सूचना :-
शिक्षा विभाग की सभी खबरें, नियम, आदेश-निर्देश और पत्र पढ़ने या डाउनलोड करने के लिए www.educationjhar.com पर जाएं। पत्र पढ़ने या डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट के शीर्ष पर दिए गए “Letter” विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने विभिन्न पत्रों की सूची आ जाएगी। जिस पत्र को देखना हो, उस पर क्लिक करें। डाउनलोड करने के लिए दाहिनी ओर दिए गए “Link” पर क्लिक करें। इसी प्रकार आवश्यकता अनुसार अन्य पत्र और ब्लॉग पर उपलब्ध शिक्षा विभाग के सभी आदेश-निर्देश भी पढ़ सकते हैं। किसी विशेष पत्र को तुरंत प्राप्त करने के लिए, सर्च बॉक्स में विषय लिखकर Search करें।

