By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • Letter
  • Rules & Orders
    • Stories
  • Career
  • Circulars
    • Exam & Results
    • Contact
      • About Us
      • Disclaimer
      • Terms and Conditions
      • Privacy & Policy
Search
  • Advertise
  • Advertise
Reading: JGuruji App Guide : स्प्लिट सिलेबस डाउनलोड, मंथली अपडेट और सत्यापन करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • Letter
  • Rules & Orders
  • Career
  • Circulars
Search
  • Home
  • Letter
  • Rules & Orders
    • Stories
  • Career
  • Circulars
    • Exam & Results
    • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
> Blog > Government Teacher > JGuruji App Guide : स्प्लिट सिलेबस डाउनलोड, मंथली अपडेट और सत्यापन करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
Government Teacher

JGuruji App Guide : स्प्लिट सिलेबस डाउनलोड, मंथली अपडेट और सत्यापन करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

educationjhar
Last updated: 15/06/2026 22:15
educationjhar
Share
8 Min Read
JGuruji App Guide स्प्लिट सिलेबस डाउनलोड
SHARE

झारखण्ड के सभी सरकारी, निजी एवं सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ाई-लिखाई को योजनाबद्ध, आसान और परिणामोन्मुख बनाने के लिए झारखण्ड शैक्षिक अनुसन्धान एवं प्रशिक्षण परिषद् राँची (JCERT), राँची ने कक्षा 1 से 12वीं तक का JGuruji App पर लर्निंग आउटकम अलाइंड स्प्लिट ऑफ सिलेबस तैयार किया है। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों के सीखने के स्तर को और बेहतर बनाना तथा स्कूलों की मॉनिटरिंग को मजबूत करना है।

Contents
JGuruji App पर कार्य करने हेतु निर्देश:-JGuruji App पर स्प्लिट सिलेबस डाउनलोड, अपडेट और सत्यापन की प्रक्रियाप्रधानाध्यापक द्वारा सत्यापन की प्रक्रिया क्या है ?

JGuruji App पर कार्य करने हेतु निर्देश:-

सभी शिक्षकों के लिए –

  • ➜ सबसे पहले JGuruji App से अपनी कक्षा का स्प्लिट सिलेबस डाउनलोड करें।
  • ➜ हर महीने निर्धारित कक्षा, विषय और पाठ के अनुसार सिलेबस पूरा करने के बाद, ऐप पर तारीख के साथअपनी प्रविष्टि दर्ज करें।
  • ➜ हर महीने के स्प्लिट सिलेबस के अनुसार अपने पढ़ाने की प्रगति को प्रत्येक शुक्रवार तक अनिवार्य रूप से अपडेट करें।

प्रधानाध्यापक / प्रभारी प्रधानाध्यापक / प्रधान शिक्षक के लिए –

  • ➜ प्रत्येक शनिवार को शिक्षकों द्वारा ऐप पर दर्ज की गई इस मासिक प्रविष्टि की जाँच कर JGuruji App पर ही उसका सत्यापन करेंगे।
  • ➜ ऐप डाउनलोड करें और शिक्षकों द्वारा भरे गए डेटा का प्रत्येक शनिवार को अपने लॉग-इन से सत्यापन करें।
  • ➜ इस सत्यापन कार्य के लिए हर शनिवार को विद्यालय बंद होने से 1 घंटे पहले प्रधानाध्यापक की अध्यक्षता में अनिवार्य रूप से बैठक की जाएगी।

JGuruji App पर स्प्लिट सिलेबस डाउनलोड, अपडेट और सत्यापन की प्रक्रिया

विद्यालय के सभी कोटि के शिक्षकों को सबसे पहले JGuruji App डाउनलोड करना होगा। ऐप में लॉगिन करने के बाद ही SPLIT OF SYLLABUS डाउनलोड करने का विकल्प मिलेगा। इस ऐप के जरिए शिक्षक अपने सिलेबस की प्रगति को ऑनलाइन अपडेट करेंगे और प्रधानाध्यापक उसका सत्यापन करेंगे।
इस कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए निम्नलिखित Steps को फॉलो करें :-

चरण 1: ऐप डाउनलोड करें-

  • ➜ सर्वप्रथम अपने मोबाइल के Google Play Store पर जाएं और J-Guruji App सर्च करके डाउनलोड करें।
  • ➜ अपनी सुविधा के लिए आप दिए गए Download बटन पर क्लिक करके भी सीधे ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

चरण 2: ऐप में लॉगिन करें-

  • ➜ ऐप खोलने पर लॉगिन के लिए तीन विकल्प दिखाई देंगे। इन्हें इस प्रकार भरें-
JGuruji App Guide  स्प्लिट सिलेबस डाउनलोड
  • ➜ Select Role:- इसमें Teacher का चयन करें।
  • ➜ User ID:- इसमें अपनी ई-विद्यावाहिनी वाली टीचर आईडी दर्ज करें।
  • ➜ Password:- इसमें अपना वही MPIN दर्ज करें, जिसका उपयोग आप ई-विद्यावाहिनी ऐप लॉगिन के लिए करते हैं।
  • ➜ इसके बाद लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
  • ➜ लॉगिन होते ही आपके मोबाइल स्क्रीन पर होम स्क्रीन दिखाई देगा।

चरण 3: Split Syllabus विकल्प पर जाएं-

  • ➜ स्क्रीन पर सबसे ऊपर बाईं ओर तीन छोटी लाइनें दिखाई देंगी, उस पर टच करें।
  • ➜ अब आपके सामने कई विकल्प खुलेंगे, उनमें से Academic Calendar / Split Syllabus पर क्लिक करें।

चरण 4: कक्षा, विषय और माह का चयन करें-

  • ➜ नए पेज पर Class पर टच करके अपनी संबंधित कक्षा चुनें।
  • ➜ उसी लाइन में दायीं ओर Subject का विकल्प होगा, उस पर क्लिक करके अपना संबंधित विषय चुनें।
  • ➜ इसके बाद नीचे स्क्रॉल करने पर महीनों के नाम दिखाई देंगे।
  • ➜ आप जिस माह की प्रविष्टि करना चाहते हैं, उस माह का चयन करें।

चरण 5: सिलेबस स्टेटस अपडेट करें-

  • ➜ माह चुनते ही एक नया पेज खुलेगा, जिसमें उस विषय का पाठ और उसके पूरा होने की निर्धारित तिथि पहले से अंकित दिखाई देगी।
  • ➜ संबंधित टॉपिक के ठीक ऊपर नीले रंग में Update Status लिखा होगा, उस पर टच करें।
  • ➜ टच करते ही स्टेटस का एक बॉक्स खुलेगा, जिसमें आपको दो विकल्प दिखाई देंगे:
  • ➜ Completion Date:- यदि पाठ तय समय पर पूरा हो गया है, तो इसे चुनें।
  • ➜ Tentative Completion Date:- यदि स्प्लिट सिलेबस के अनुसार पाठ पूरा नहीं हो पाया है, तो संभावित समापन तिथि दर्ज करने के लिए इसे चुनें।

चरण 6: तिथि दर्ज कर सबमिट करें-

  • ➜ अब नीचे दिए गए Submission Date बॉक्स के अंदर बने कैलेंडर आइकॉन पर टच करें और सही तारीख का चयन करें।
  • ➜ अंत में, नीचे दिए गए SUBMIT बटन पर क्लिक करें।

प्रधानाध्यापक द्वारा सत्यापन की प्रक्रिया क्या है ?

  • ➜ सबसे पहले अपने मोबाइल में J-Guruji App खोलें।
  • ➜ लॉगिन पेज पर Select Role के विकल्प में School Admin का चयन करें।
  • ➜ User ID में अपने विद्यालय का DISE Code दर्ज करें और Password में विद्यालय के ई-विद्यावाहिनी वाले पासवर्ड का उपयोग करके ऐप में लॉगिन करें।
  • ➜ लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर सबसे ऊपर बाईं ओर दिख रही तीन लाइनों पर क्लिक करें।
  • ➜ अब सामने दिए गए विकल्पों में से Academic Calendar / Split Syllabus पर क्लिक करें।
  • ➜ यहाँ आपके विद्यालय के उन सभी शिक्षकों के नाम दिखाई देंगे, जिन्होंने ‘Split Syllabus’ के तहत अपनी प्रविष्टि दर्ज की है।
  • ➜ आप जिस शिक्षक की प्रविष्टि जाँचना चाहते हैं, उनके नाम का चयन करें।
  • ➜ शिक्षक के विवरण को देखने के बाद आपके सामने दो विकल्प दिखाई देंगे:- Approved और Rejected
  • ➜ प्रविष्टि की सत्यता के आधार पर दोनों में से उचित विकल्प को चुनें।
  • ➜ इसके बाद, आपको नीचे दिए गए रिमार्क बॉक्स में संक्षिप्त में अंग्रेजी में वह कारण लिखना होगा, जिसके आधार पर आप प्रविष्टि को Approved या Rejected कर रहे हैं।
  • ➜ अंत में, नीचे दिए गए APPROVE THE REQUEST बटन पर क्लिक कर दें।

इस प्रकार प्रधानाध्यापक द्वारा Split Syllabus के ऑनलाइन सत्यापन का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो जाएगा।

सूचना :-
शिक्षा विभाग की सभी खबरें, नियम, आदेश-निर्देश और पत्र पढ़ने या डाउनलोड करने के लिए www.educationjhar.com पर जाएं। पत्र पढ़ने या डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट के शीर्ष पर दिए गए “
Letter” विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने विभिन्न पत्रों की सूची आ जाएगी। जिस पत्र को देखना हो, उस पर क्लिक करें। डाउनलोड करने के लिए दाहिनी ओर दिए गए “Link” पर क्लिक करें। इसी प्रकार आवश्यकता अनुसार अन्य पत्र और ब्लॉग पर उपलब्ध शिक्षा विभाग के सभी आदेश-निर्देश भी पढ़ सकते हैं। किसी विशेष पत्र को तुरंत प्राप्त करने के लिए, सर्च बॉक्स में विषय लिखकर Search करें।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Cada instante, cada jogo no Rich Royal Casino em Portugal.
Next Article Pack de bienvenue pour les nouveaux membres au Casino Verde en France
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -

Latest News

Recenzja gry z krupierem na żywo w kasynie Sankra w Polsce
Government Teacher 16/06/2026
Poradnik logowania krok po kroku do kasyna online Slimking w Polsce
Government Teacher 16/06/2026
Offerte istantanei, promozioni e offerte da non perdere dei casinò in Italia
Government Teacher 16/06/2026
Goldenbet Casino vous permet de jouer aux bandits manchots en ligne et de remporter instantanément au Canada
Government Teacher 16/06/2026
Follow US

Copyright © Education Jharkhand. All Right Reserved. Designed by Nerold IT Service

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?