शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के तहत 6 से 14 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को उनकी प्रारंभिक शिक्षा पूरी होने तक आस-पास के विद्यालय में निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार प्रदान किया गया है। इसके साथ ही, विद्यालयों में छात्र-शिक्षक अनुपात नियमावली (PTR) के मानक भी तय किए गए हैं, ताकि शिक्षण कार्य बेहतर ढंग से संचालित हो सके।
निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम की अनुसूची की धारा 19 और 25 में प्रारंभिक शिक्षकों के प्रति सप्ताह कार्य करने के घंटे तय किए गए हैं। इस मानक को पूरा करना अनिवार्य है।प्रारंभिक शिक्षा से अभिप्राय कक्षा 1 से कक्षा 8 तक की शिक्षा से है।
यह भी पढ़ें : इंडिया और अमेरिका के प्राइमरी टीचर में कौन हैं बेहतर ? पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे, जानिए सारी बातें।
PTR का मतलब क्या होता है ?
PTR का मतलब छात्र-शिक्षक अनुपात से है। कक्षा में एक शिक्षक के लिए छात्र की संख्या का अनुपात से है। एक्ट में प्रति शिक्षक के लिए छात्र संख्या का मानक तय किया गया है। यही मानक पीटीआर कहलाता है।
शिक्षकों का स्थानांतरण के लिए PTR का डेटा महत्वपूर्ण होता है।
यह भी पढ़ें : सरकारी छुट्टी नियम के तहत कर्मचारी को अवकाश का अधिकार नहीं, जानिए क्यों ?
PTR का फुल फॉर्म क्या होता है ?
PTR का फुल फॉर्म Pupil Teacher Ratio (प्यूपिल टीचर रेशियो) होता है। हिंदी में इसे छात्र-शिक्षक अनुपात कहा जाता है।
यह भी पढ़ें : पेंशन पर नई शर्तें लागू , जानिए क्या मिलेगा नया लाभ?
छात्र-शिक्षक अनुपात नियमावली (PTR) के मानक क्या हैं?
छात्र-शिक्षक अनुपात यह दर्शाता है कि एक विद्यालय या कक्षा में प्रत्येक शिक्षक के लिए कितने छात्र है। यह शैक्षिक मानकों (जैसे RTE अधिनियम, 2009) का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो यह सुनिश्चित करता है कि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके और शिक्षक की ओर से उन पर पर्याप्त व्यक्तिगत ध्यान दिया जा सके।
विद्यालय के लिए छात्र-शिक्षक अनुपात (PTR ) की मानक निम्न प्रकार से है –
| कक्षा | छात्र संख्या | शिक्षक |
|---|---|---|
| 1 से 5 में | 60 तक | 2 शिक्षक |
| 1 से 5 में | 61 से 90के मध्य | 3 शिक्षक |
| 1 से 5 में | 91 से 120 के मध्य | 4 शिक्षक |
| 1 से 5 में | 121 से 200 के मध्य | 5 शिक्षक |
| 1 से 5 में | 150 से अधिक | 5 शिक्षक और 1 प्रधानाध्यापक |
| 1 से 5 में | 200 से अधिक | छात्र शिक्षक अनुपात (प्रधानाध्यापक को छोड़कर) 40 से अधिक नहीं होगा |
| 6 से 8 में | 35 में | 1 शिक्षक |
| विज्ञान, SST , भाषा | प्रत्येक विषय का एक- एक | |
| 100 से अधिक | 1 प्रधानाध्यापक, | |
| 100 से अधिक | अंशकालिक शिक्षक : 1-कला शिक्षा, 1-स्वास्थ्य और शारीरिक शिक्षा, 1-कार्य शिक्षा |
शिक्षकों के प्रति सप्ताह कार्य करने के घंटे कितने हैं?
RTE के अनुसार प्रत्येक बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा निःशुल्क प्रदान करना है। शिक्षा का अधिकार को मौलिक अधिकार से जोड़ दिया गया है। शिक्षक तय समय में शिक्षण कार्य को और अधिक बेहतर कर सके इसके लिए इस अधिनियम की अनुसूची, विशेष रूप से धारा 19 और 25 में , प्रारंभिक शिक्षकों के लिए न्यूनतम कार्य घंटे निर्धारित किए गए है। इसका उद्देश्य केवल पढ़ाना नहीं, बल्कि शिक्षण की गुणवत्ता के लिए तैयारी के समय को भी सुनिश्चित करना है।
छात्र-शिक्षक अनुपात नियमावली (PTR) के अलावे RTE एक्ट 2009 में शिक्षकों के लिए एक शैक्षणिक वर्ष में कार्य दिवसों / शिक्षण घंटों की न्यूनत्तम संख्या पहली से पांचवीं कक्षा के लिए 200 कार्यदिवस और छठीं से आठवीं के लिए 220 कार्यदिवस तय गए है।
शिक्षक के लिए प्रति सप्ताह कार्य करने की न्यूनत्तम घंटों की संख्या 45 है।
सूचना :-
शिक्षा विभाग की सभी खबरें, नियम, आदेश-निर्देश और पत्र पढ़ने या डाउनलोड करने के लिए www.educationjhar.com पर जाएं। पत्र पढ़ने या डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट के शीर्ष पर दिए गए “Letter” विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने विभिन्न पत्रों की सूची आ जाएगी। जिस पत्र को देखना हो, उस पर क्लिक करें। डाउनलोड करने के लिए दाहिनी ओर दिए गए “Link” पर क्लिक करें। इसी प्रकार आवश्यकता अनुसार अन्य पत्र और ब्लॉग पर उपलब्ध शिक्षा विभाग के सभी आदेश-निर्देश भी पढ़ सकते हैं। किसी विशेष पत्र को तुरंत प्राप्त करने के लिए, सर्च बॉक्स में विषय लिखकर Search करें।

