यदि आप सरकारी कर्मचारी हैं, तो यह ख़बर विशेष रूप से आपके लिए है। आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission Update ने वेतन वृद्धि को लेकर कर्मचारियों से सीधे सुझाव मांगे हैं। अब सेवारत कर्मचारी, पेंशनर्स, विभिन्न मंत्रालय, विभाग, न्यायिक अधिकारी और कर्मचारी संगठन यह सुझाव दे सकेंगे कि वेतन में कितनी बढ़ोतरी होनी चाहिए।
आयोग द्वारा 18 प्रश्नों की एक प्रश्नावली तैयार की गई है, जिसमें वेतन, भत्ते, पेंशन और सेवा शर्तों से जुड़ी राय मांगी गई है। सुझाव जमा करने की अंतिम तिथि 16 मार्च निर्धारित की गई है। इसके बाद प्राप्त होने वाले किसी भी सुझाव पर विचार नहीं किया जाएगा। कर्मचारी अपनी राय हिंदी या अंग्रेजी, दोनों में से किसी भी भाषा में दे सकते हैं।
8वें वेतन आयोग को अपना सुझाव कैसे भेजें ?
8th Pay Commission Update News: आठवां वेतन आयोग देर से ही सही, पर कर्मचारियों को लाभ देने की ओर अग्रसर है। आयोग ने 18 बिंदुओं पर ऑनलाइन सुझाव मांगे हैं। आप डिजिटल रूप से MyGov पोर्टल पर अपने सुझाव या राय दे सकते हैं। राय देने के लिए वेबसाइट https://8cpc.gov.in/ पर क्लिक करें। आप नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके सीधे आधिकारिक पोर्टल से जुड़ सकते हैं।
8वें वेतन आयोग के 18 सवाल कौन-कौन से हैं ?
आयोग ने एक विस्तृत प्रश्नावली तैयार की है। सुझाव देने से पहले यहाँ देखें उन 18 सवालों की सूची, जिन पर आपकी राय मांगी गई है-
- ⏺️क्या 7वें वेतन आयोग का मौजूदा ढांचा पर्याप्त है?
- ⏺️क्या फिटमेंट फैक्टर में बदलाव की आवश्यकता है?
- ⏺️कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन कैसे तय किया जाना चाहिए?
- ⏺️वेतन में महंगाई भत्ते की भूमिका क्या होनी चाहिए?
- ⏺️क्या मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य भत्ते मौजूदा समय में पर्याप्त हैं?
- ⏺️परफॉर्मेंस-लिंक्ड पे (Performance-Linked Pay) पर आपकी क्या राय है?
- ⏺️मौजूदा पेंशन प्रणाली में किस प्रकार के सुधार की आवश्यकता है?
- ⏺️प्रमोशन और MACP का सिस्टम कैसा होना चाहिए?
- ⏺️संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए क्या नीतियां होनी चाहिए?
- ⏺️क्या महिला कर्मचारियों के लिए कोई विशेष प्रावधान होने चाहिए?
- ⏺️स्वास्थ्य बीमा और चिकित्सा सुविधाएं कैसी होनी चाहिए?
- ⏺️क्या मौजूदा ट्रांसफर पॉलिसी में किसी बदलाव की आवश्यकता है?
- ⏺️सेवानिवृत्ति की आयु पर पुनर्विचार करने के विषय में आपकी क्या राय है?
- ⏺️कर्मचारियों के कौशल विकास और प्रशिक्षण की व्यवस्था कैसी होनी चाहिए?
- ⏺️टैक्सेशन और टेक-होम पे का आधार क्या होना चाहिए?
- ⏺️भत्तों और सुविधाओं में क्षेत्रीय असमानताओं का समाधान कैसे किया जाए?
- ⏺️8वें वेतन आयोग से आपकी सबसे प्रमुख अपेक्षा क्या है?
- ⏺️कर्मचारियों के लिए शिकायत निवारण प्रणाली कैसी होनीचाहिए?
आयोग द्वारा उठाया गया यह कदम बेहद सराहनीय है, जिससे ज़मीनी स्तर पर कर्मचारियों की वास्तविक समस्याओं और उम्मीदों को समझा जा सकेगा।
सूचना :-
शिक्षा विभाग की सभी खबरें, नियम, आदेश-निर्देश और पत्र पढ़ने या डाउनलोड करने के लिए www.educationjhar.com पर जाएं। पत्र पढ़ने या डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट के शीर्ष पर दिए गए “Letter” विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने विभिन्न पत्रों की सूची आ जाएगी। जिस पत्र को देखना हो, उस पर क्लिक करें। डाउनलोड करने के लिए दाहिनी ओर दिए गए “Link” पर क्लिक करें। इसी प्रकार आवश्यकता अनुसार अन्य पत्र और ब्लॉग पर उपलब्ध शिक्षा विभाग के सभी आदेश-निर्देश भी पढ़ सकते हैं। किसी विशेष पत्र को तुरंत प्राप्त करने के लिए, सर्च बॉक्स में विषय लिखकर Search करें।

